Posts

Showing posts from 2020

√● NDA के एक और पार्टनर ने अमित शाह को चेताया- किसान बिल वापस लें वरना छोड़ सकते हैं साथ / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√● NDA के एक और पार्टनर ने अमित शाह को चेताया- किसान बिल वापस लें वरना छोड़ सकते हैं साथ / रिपोर्ट स्पर्श देसाई             【Photo by Agency】           【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठ बंधन (एनडीए) की घटक राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) ने केंद्र सरकार से हाल में लागू कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की है। पार्टी ने कहा है कि अगर इस मामले में त्वरित कार्रवाई नहीं की गयी तो वह एनडीए का सहयोगी दल बने रहने पर पुनर्विचार करेगी। आरएलपी के संयोजक व नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने सोमवार को इस बारे में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को संबोधित कर ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा है,‘‘अमित शाह जी, देश में चल रहे किसान आंदोलन की भावना को देखते हुए हाल ही में कृषि से सम्बंधित लाये गए तीन विधेयकों को तत्काल वापिस लिया जाए व स्वामीनाथन आयोग की सम्पूर्ण सिफारिशों को लागू करें व किसानों को दिल्ली में त्वरित वार्ता के लिए उनकी मंशा के अनुरूप उचित स्थान दिया जाए!’’ । बेनीवाल ने आगे लिखा, ‘‘चूंकि आएलप...

News In Brief ...सरेराह चलते चलते / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√●News in Brief ...सरेराह चलते चलते / रिपोर्ट स्पर्श देसाई        दिनांक : 29/30 नवंबर 2020 ################## ●कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को पद व पार्टी से निष्कासित करने की हुई संस्तुति । कांग्रेस के पूर्व सांसद चौ. बिजेंद्र सिंह के कांग्रेस छोड़कर सपा में शामिल होने से अब कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चौ. सुरेंद्र सिंह पर भी कार्यकर्ता उंगली उठा रहें हैं। जिला कॉर्डिनेटर राजीव लीडर ने कहा कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष की निष्ठा पर सवालिया निशान लग गया है क्योंकि वह पूर्व सांसद के रिश्तेदार हैं और कभी भी पद पर रहते हुए पार्टी छोड़ सकते हैं।इसलिए उन्होंने चौ. सुरेंद्र सिंह को पार्टी से निष्कासित और उन्हें पद से हटाने के लिए संस्तुति की है। इसके लिए उन्होंने पार्टी हाईकमान को पत्र लिख दिया है।   ●सर्व ब्राह्मण महासभा ने दिया भाजपा के एमएलसी प्रत्याशी को समर्थन । जी टी रोड नुमाइश ग्राउंड चौराहे पर स्थित अलीगढ़ मंडल कार्यालय उत्तर प्रदेश के सर्व ब्राह्मण महासभा, संपूर्ण भारत उत्तर प्रदेश के मंडल अध्यक्ष गोपाल बाबू शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश महामंत्री अरविंद पंडित की उपस्थिति मे...

√● 1 दिसंबर से बदल रहे नियम बैंक गैस ट्रैन सहित,जानिये, क्या होगा आप पर असर? /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√● 1 दिसंबर से बदल रहे नियम बैंक गैस ट्रैन सहित, जानिये, क्या होगा आप पर असर ?/रिपोर्ट स्पर्श देसाई Xrg5VV5 °           【       Photo Courtesy Facebook】       【मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 1 ) RTGS सुविधा में हुआ फायदा  । 2 ) ATM प्रयोग के बदले नियम । 3 ) बीमा प्रीमियम भुगतान होगा आसन । 4 ) नयी ट्रैन होगी शुरू । 5)  गैस की कीमतों में होगा बदलाव । 6 ) 14 दिन बैंक रहेंगे बंद । 7)  बैंक खाता नंबर व ifsc कोड बदलेंगे अब ।  1 दिसंबर 2020 से आम आदमी की जिंदगी से जुड़े कई तरह के बदलाव होने जा रहे हैं । इसमें RTGS, रेलवे और गैस सिलेंडर से जुड़े कई नियम चेंज हो जाएंगे, ज‍िसका सीधा असर आपकी जिंदगी पर पड़ने वाला है । बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) को लेकर नियम में बदलाव किया है । ये नियम कैश ट्रांसफर से जुड़े हैं । इसके अलावा सरकारी तेल कंपनियां हर महीने गैस के रेट्स अपडेट करती हैं । आइए, चेक करें ये नियम । 1 ) RTGS सुविधा का फायदा । साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर से आपका बैंक पैसों...

√● अंतरिक्ष का कचरा आएगा धरती पर, ESA ने किया स्टार्टअप से 10 करोड़ डॉलर का करार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√● अंतरिक्ष का कचरा आएगा धरती पर, ESA ने किया स्टार्टअप से 10 करोड़ डॉलर का करार / रिपोर्ट स्पर्श देसाई               【Photo by Agency】           【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 अंतरिक्ष (Space) में पृथ्वी (Earth) की कक्षा में बहुत से सैटेलाइट (Satellite) घूम रहे हैं । इनमें से बहुत कम ही ऐसे हैं जो अभी सुचारू रूप से कार्य कर रहे हैं । इसके अलावा अंतरिक्ष में छोड़े गए रॉकेट (Rocket) के भी टुकड़े अंतरिक्ष में ही घूम रहे हैं । अब यूरोपीय स्पेस एजेंसी (ESA) अंतरिक्ष से बड़े आकार के कचरे (Debris) को धरती पर लाने की तैयारी कर रही है । उसने इसके लिए क्लियर स्पेस एसए (Clear Space SA) स्टार्टअप से दस करोड़ बीस लाख डॉलर का करार किया है । स्टार्टअप से किया समझौता क्लियर स्पेस एक स्विट्जरलैंड का स्टार्टअप है । जो अंतरिक्ष में कक्षा में ही सेवाएं देते हुए वहां से कचरा हटाने का काम करती है । ईएसए ने इस अभियान के लिए उसे साल 2019 में चुना था । क्लियर स्पेस का प्रक्षेपण साल 2025 में होगा । कितना ज्यादा कचरा है ।अंतरिक्ष का में पृथ्वी की कक्षा ...

√● कोरोना-योद्धा हैं सच्चे सामाजिक आदर्श, कहा राज्यपाल कोश्यारी ने, आईएमएफ के समारोह में राज्यपाल ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
 √● कोरोना-योद्धा हैं सच्चे सामाजिक आदर्श, कहा राज्यपाल कोश्यारी ने, आईएमएफ के समारोह में राज्यपाल ने किया कोरोना योद्धाओं को सम्मानित / रिपोर्ट स्पर्श देसाई                       【Photos by Agency】         【मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई】  संकट के जिस भीषण दौर में मानवता को वाकई मदद की दरकार हुआ करती है, कोरोना-काल में तब अनेक सामर्थ्यवान, जिनसे उम्मीद थी, वे तो महज अपनी जान बचाए घर में दुबके रहे, पर जिन कर्मवीरों ने इस अहम कार्य को अपना सामाजिक दायित्व समझा और बखूबी निभाया, वे कोरोना-योद्धा सच्चे सामाजिक आदर्श हैं ', ये उद्गार महाराष्ट्र के राज्यपाल महामहीम भगतसिंह कोश्यारी के हैं। वे इंटरनेशनल मारवाड़ी फेडरेशन (आईएमएफ) व्दारा राजभवन के मालाबार हिल्स बैंकेट हॉल में आयोजित कोरोना योद्धाओं के सम्मान समारोह में बतौर प्रमुख अतिथि बोल रहे थे।            फेडरेशन की अध्यक्ष श्रीमती सुमन आर अग्रवाल के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध कवि एवं टीवी सीरियल ' तारक मेहता का उल्ट...

√● बेटियो के लिए खास स्कॉलरशिप दे रही सरकार, बालिका समृद्धि योजना में आवेदन करे आज ही / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√● बेटियो के लिए खास स्कॉलरशिप दे रही सरकार, बालिका समृद्धि योजना में आवेदन करे आज ही / रिपोर्ट स्पर्श देसाई                Photo Courtesy Facebook       【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 बेटियों के सर्वांगीण विकास हेतु केंद्र और राज्य सरकार निरंतर विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाती रहती है । बालिकाओं के जन्म और शिक्षा का समर्थन करने के लिए ऐसी ही एक पहल करते हुए वर्ष 1997 में सरकार द्वारा 'बालिका समृद्धि योजना' शुरू की गई थी । इस योजना की तहत सरकार द्वारा बालिका के जन्म से लेकर उसकी शिक्षा तक मदद की जाती है । योजना के अंतर्गत शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में बेटी के पैदा होने पर मां को प्रसव के बाद 500 रुपये दिए जाते हैं । वहीं स्कूलिंग के दौरान बालिका को हर साल छात्रवृत्ति भी जी जाती है । योजना का ये है उद्देश्य : बालिका समृद्धि योजना को एक खास उद्देश्य के साथ शुरू किया गया था । 1-इसके तहत मां को बच्चियों के प्रति परिवार, समाज और समुदाय के खराब व्यवहार मे बदलाव लाना था । 2-इसके अलावा इस योजना का उद्देश्य विद्यालयों में बालिकाओं के एडिमिशन को...

√● किसान सरकार से क्या चाहते हैं ? क्या हैं उनकी प्रमुख मांगें ? आओ जाने / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
  √● किसान सरकार से क्या चाहते हैं, क्या हैं उनकी प्रमुख मांगें, आओ जाने ? / रिपोर्ट स्पर्श देसाई        【Photo Courtesy Facebook】        【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आज तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है‌। दूसरे दिन 27 नवंबर को तमाम रुकावटों के बावजूद भी हरियाणा के रास्ते हजारों की संख्या में किसान दिल्ली पहुंच गये। कई जगह आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को आने की अनुमति दी और बुराड़ी के निरंकारी मैदान में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पर किसान संगठनों के बीच सहमति बनी। हालांकि किसान अभी भी सिंघु बॉर्डर पर डंटे हुए हैं। किसानों का 26 नवंबर से 28 नवंबर तक चलने वाले दिल्ली चलो प्रोटेस्ट मार्च के दूसरे दिन शुक्रवार 27 नवंबर को खूब बवाल मचा रहा। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, लेकिन किसान पीछे हटने को राजी नहीं हैं। किसान आंदोलन के तीसरे दिन 28 नवंबर को भी प्रदर्शन कर रहे हैं और देश की राजधानी नई दिल्ली के कई हिस्सों में रुके हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह त...

√● किसान सरकार से क्या चाहते हैं, क्या हैं उनकी प्रमुख मांगें आओ जाने / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

  √● किसान सरकार से क्या चाहते हैं, क्या हैं उनकी प्रमुख मांगें आओ जाने / रिपोर्ट स्पर्श देसाई        【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई】 केंद्रीय कृषि कानून के खिलाफ किसानों का आज तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी है‌। दूसरे दिन 27 नवंबर को तमाम रुकावटों के बावजूद भी हरियाणा के रास्ते हजारों की संख्या में किसान दिल्ली पहुंच गये। कई जगह आंसू गैस के गोले छोड़े जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने किसानों को आने की अनुमति दी और बुराड़ी के निरंकारी मैदान में शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने पर किसान संगठनों के बीच सहमति बनी। हालांकि किसान अभी भी सिंघु बॉर्डर पर डंटे हुए हैं। किसानों का 26 नवंबर से 28 नवंबर तक चलने वाले दिल्ली चलो प्रोटेस्ट मार्च के दूसरे दिन शुक्रवार 27 नवंबर को खूब बवाल मचा रहा। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया, लेकिन किसान पीछे हटने को राजी नहीं हैं। किसान आंदोलन के तीसरे दिन 28 नवंबर को भी प्रदर्शन कर रहे हैं और देश की राजधानी नई दिल्ली के कई हिस्सों में रुके हुए हैं। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि सरकार किसानों से तीन दिसंबर को बात करें...

News In Brief ...सरेराह चलते चलते ...

Image
√● News in Brief ●सरेराह चलते चलते /रिपोर्ट स्पर्श देसाई  दिनांक : 29 /30 नवंबर 2020   ################# ●धान नहीं खरीदे से नाराज किसान मंडी परिसर में  बैठे धरने पर : अलीगढ़ हरदुआगंज धान मंडी में पिछले कई दिनों से किसानों का धान नहीं खरीदा जा रहा जिसके विरोध में आज किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मंडी परिसर में धरना प्रदर्शन किया । ● कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन : अलीगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी व महानगर कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया जिसमें उन्होंने मांग की है कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा किसान विरोधी इस कानून को वापस लिया जाए अन्यथा कांग्रेस पार्टी भी इस आंदोलन में शामिल होकर किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लड़ेगी।  ●उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों ने सेल टैक्स विभाग कमिश्नर विभा पांडे से  अपनी समस्याओं से अवगत कराया । ● एमएलसी चुनाव का शिक्षा सम्मेलन शर्मा स्कूल पर किया गया : बुलन्दशहर। जे पी गुप्ता आज शिक्षक MLC चुनाव का बुलंदशहर शिक्षक सम्मेलन का आयोजन जे. पी. जनता इंटर कॉलेज मे...

√● लव जिहाद पर लगाम लगाने वाले यूपी सरकार के अध्यादेश को राज्यपाल की मंजूरी, 28 नवंबर से लागू /रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 】उत्तर प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ राज्य सरकार द्वारा पारित अध्यादेश को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मंजूरी दे दी है । इसी के साथ ये अध्यादेश 28 नवंबरसे लागू हो गया है । इसके साथ ही यह नया कानून यूपी में लागू हो गया है । पिछले मंगलवार यानी कि 24 नवंबर को उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने लव जिहाद पर अध्यादेश को मंजूरी दी थी । इसके बाद इसे राज्यपाल के पास पारित करवाने के लिए भेजा गया था । राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज इस अध्यादेश को मंजूरी दे दी थी ।अब 6 महीने के अंदर इस अध्यादेश को राज्य सरकार से विधानसभा से पास कराना पड़ेगा । UP Prohibition of Unlawful Conversion of Religion Ordinance 2020 के मुताबिक, धोखे से धर्म बदलवाने पर 10 साल तक की सजा होगी । इसके अलावा सहमति से धर्म परिवर्तन के लिए जिलाधिकारी को दो महीने पहले सूचना देनी होगी । उत्तर प्रदेश सरकार ने ऐलान किया था कि हम लव जिहाद पर नया कानून बनाएंगे । ताकि लालच, दबाव, धमकी या झांसा देकर शादी की घटनाओं को रोका जा सके । यूपी सरकार के अध्यादेश के अनुसार जबरन या धोखे से धर्म परिवर्तन के लिए 15,000 रुपये के जुर्माने के साथ 1-5 साल की जेल की सजा का प्रावधान है । अगर SC-ST समुदाय की नाबालिगों और महिलाओं के साथ ऐसा होता है तो 25,000 रुपये के जुर्माने के साथ 3-10 साल की जेल होगी । यूपी कैबिनेट उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म समपरिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 लेकर आई है, जो उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सामान्य रखने के लिए और महिलाओं को इंसाफ दिलाने के लिए जरूरी है । बीते दिनों में 100 से ज्यादा घटनाएं सामने आई थीं, जिनमें जबरन धर्म परिवर्तन के सामने आए थे । इसमें पाया गया था कि छल-कपट, बल से धर्म परिवर्तित किया जा रहा है । अध्यादेश में धर्म परिवर्तन के इच्छुक लोगों को निर्धारित प्रारुप पर जिलाधिकारी को 2 महीने पहले सूचना देनी होगी, इसका उल्लंघन किए जाने पर 6 महीने से 3 साल तक की सजा और जुर्माने की राशि 10 हजार रुपये से कम की नहीं होने का प्रावधान है । ★ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●News Channel●

Image
 

चेंबूर गोवंडी के बीच पटरी तूटने से हार्बर रेलवे का यातायात रुका / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
             ◆Photo Courtesy Google◆                      मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई   हार्बर मार्ग पर चेंबूर और गोवंडी स्टेशनों के बीच पटरी तूटने  के कारण हार्बर रेलवे का स्थानीय सेवा भार टूट गया था। यद्यपि ताबडतोड रेल पटरी की मरम्मत की गई थी, लेकिन स्थानीय समय सारिणी के हिसाब से ट्रेनों का आवागमन देरी से चल रहा था। वाशी और पनवेल की ओर जाने वाले यात्रियों को बहुत अधिक कष्ट सहना पड़ा था। हार्बर लाइन पर लोकल सर्विस को जोरदार झटका लगा है। इसके मद्देनजर रेल यातायात कम से कम 35 मिनट देरी से चला था ।  चेंबूर से वडाला स्टेशनों के बीच स्थानीय बंचिंग की स्थिति पैदा हो गई है। कई  यात्रियों स्थानीय मार्ग के किनारे चल कर आगे बढ़ रहे थे ।  इस इलाके के यात्रियों ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस-बेलापुर इलाके में गुरु तेग बहादुर और चूनाभट्टी के स्टेशनों के बीच कम से कम 20 मिनट रुके रहे थे । स्थानीय बाधाओं के कारण कई यात्री लोग  अगले स्टेशन पर जाने के लिए  पटरियों पर...

खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्‍सपायरी डेट, इस जून से लागू हो रहा नया नियम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
       ◆Photo Courtesy Google◆               मुंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई  खुली मिठाइयों पर लिखनी होगी एक्‍सपायरी डेट, इस जून से लागू हो रहा हैं यह  नया नियम । फूड सेफ्टी एंड स्‍टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने मिठाई की दुकानों के लिए यह जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है । यह नियम 1 जून से लागू हो रहा हैं । Sweets Best Before Dates : अब पड़ोस की दुकान पर मिलने वाली मिठाइयां भी एक्‍सपायरी डेट के साथ आएंगी । वो मिठाई कब बनी और आप उसे किस तारीख तक खा सकेंगे, इसकी जानकारी नॉन-पैक्‍ड मिठाइयों पर होगी । फूड सेफ्टी एंड स्‍टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने मिठाई की दुकानों के लिए यह जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है । यह नियम 1 जून से लागू हो रहा हैं । अभी तक पैकेज्‍ड मिठाइयों के डिब्‍बों पर ही ‘Best Before’ डेट लिखना अनिवार्य है । मिठाइयों की खपत फेस्टिव सीजन में बेहद तेज हो जाती है, इसी दौरान बासी और एक्‍सपायर्ड मिठाइयां बेचे जाने की खबरें आती हैं । कंज्‍यूमर्स की इन्‍हीं सब शिकायतों के बाद ही FSSAI ने यह कदम उठाया है । अ...

शिवसेना ने 5 वोट तोड़े फिरभी भाजपा भायंदर में जिती / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
             ◆Photo Courtesy Google ◆                    मुंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई शिवसेना 5 वोट तोडें फिरभी बीजेपी भायंदर में जीती । कई राजनीतिक घटनाओं के बाद मीरा भायंदर महापौर के चुनाव में भाजपा ने शिवसेना को हराया। भाजपा की ज्योत्सना हसनले ने शिवसेना के अनंत शिर्के को हराया। यद्यपि भाजपा के पांच नगरसेवकों ने शिवसेना के पक्ष में अपने वोट डाले, लेकिन भाजपा ने गरिमा की यह लड़ाई जीत ली थी। आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के बाद पूर्व विधायक नरेंद्र मेहता ने अचानक महापौर चुनाव में भाजपा का दामन छोड़ दिया । दूसरी ओर निर्दलीय विधायक गीता जैन ने भी भाजपा से दूर रहने के अपने फैसले की घोषणा की। इसलिए ऐसा लगता है कि मीरा भायंदर में उस समय उलटफेर हो सकता है। लेकिन वास्तव में भाजपा को बड़ा झटका नहीं लगा। बीजेपी की ज्योत्सना हसनले ने मेयर और बीजेपी के उप-मेयर हसमुख गहलोत ने जीत दर्ज कराली थी । नरेंद्र मेहता हुए बीजेपी से बाहर । यह बीजेपी के खिलाफ लड़ाई थी जिससे विकास आधाडी का रकास हुआ। 95 सदस्यीय निगम में भाजपा के प...

सिर्फ 5 ₹ वापस मांगने पर बूजुर्ग रिक्षावालें को पेट्रोल पंप के कर्मचारीयों ने पीट पीट कर मार डाला / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
             ◆Photo Courtesy Google◆                   मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई    मुंबई के कस्तुरबा पुलिस स्टेशन के हद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां केवल 5 ₹ वापस मांगने के लिए एक बूजुर्ग रिक्षावालें को पीट पीट कर मार डाला गया। इस मामले से यह पता चलता है कि इंसान की इंसानियत ख़त्म हो गई हैं ।  मामला मुंबई के कस्तूरबा थाना क्षेत्र का है । जहाँ CNG  पंप पर गैस भराने गये गाडी ड्राइवर को पंप के कर्मचारियों ने बूजुर्ग रिक्षावालें को महज 5 ₹ को लिए मार कर फेंक दिया गया था। इस मर्डर की सूचना जब पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था । प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे से सटे मागाठाणे में स्थित तुकाराम ओम्बले सीएनजी पंप पर 5 ₹ के वापस मांगने के मामुली विवाद की वजह से बूजुर्ग रिक्शा चालक रामदुलार सरजू यादव को पंप कर्मचारीयो ने पीट पीट कर मारा । जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई। लोगों के कहने अनुसार रामदुलार सरजू यादव की गै...

इराक के बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट से बड़ा हमला / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई              Photo Courtesy Google               मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई अमेरिका और ईरान  के बीच बढ़ रहे तनाव से एक और नया दौर शुरु हो गया । दरअसल आज रविवार को सुबह-सुबह इराक की राजधानी बग़दाद में मौजूद अमेरिकी दूतावास पर रॉकेट दागे गए ।अमेरिकी सेना के सूत्रों के मुताबिक इराक में मौजूद अमेरिकी ठिकानों पर अक्टूबर से अबतक 19 बार हमला हो चुका है । गौरतलब हैं कि हाई सिक्योरिटी वाले अमेरिकी दूतावास पर हुआ ये हमला अमेरिका के लिए बहुत बड़ी चिंता की बात है । न्यूज एजेंसी AFP के मुताबिक अभी तक ये नहीं साफ हो पाया है कि अमेरिकी कुल कितने रॉकेटों से हमला किया गया और इसमें कितना नुकसान हुआ है ? गौरतलब है कि बग़दाद में स्थित अमेरीकी दूतावास के हाई सिक्योरिटी इन्क्लेव के पास बहुत सारे बड़े धमाके सुनाई पड़े थे । इसके अलावा धमाकों के बाद ग्रीन जोन के पास कई लड़ाकू विमान भी आसमान में नजर आए थे । रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●Ne...

पीएम ने वैज्ञानिकों से कहा कि वे देश के सामने मौजूद कुपोषण जैसी वर्तमान सामाजिक समस्याओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करे / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
     ◆Photos by Agency◆                   मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 14 फरवरी शुक्रवार को नई दिल्ली में वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर) सोसायटी की बैठक की अध्यक्षता की।पीएम ने वैज्ञानिकों से अपील की है कि वे देश के सामने मौजूद कुपोषण जैसी वर्तमान सामाजिक समस्याओं को दूर करने पर ध्यान केंद्रित करें।प्रधानमंत्री को सीएसआईआर द्वारा किए गए कार्यों से अवगत कराया गया। उन्होंने कार्यों की सराहना की और भविष्य के रोड मैप को तैयार करने के लिए अपने सुझाव भी दिए।प्रधानमंत्री ने प्रभावकारी प्रयोगशालाओं के विकास के महत्व पर जोर दिया ताकि विज्ञान को देश के हरेक कोने में रहने वाले छात्रों तक ले जाया जा सके। उन्होंने युवा छात्रों को विज्ञान की ओर आकर्षित करने और अगली पीढ़ी में वैज्ञानिक कौशल को मजबूत करने की आवश्यकता के बारे में बताया। उन्होंने दुनिया के विभिन्न हिस्सों में काम कर रहे भारतीय लोगों के बीच अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने के उपाय भी सुझाए।भारत की महत्व...

दिल्ली में AAP ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
P.            Photo Courtesy Google               मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई दिल्ली विधानसभा चनाव के लिए शनिवार 8 फरवरी को मतदान हो चुका है। हालांकि अभी तक चुनाव आयोग ने वोटिंग प्रतिशत जारी नहीं किया है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाना शुरू कर दिए हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा कि आंकड़े इकट्ठा किए जा रहे हैं रविवार शाम सात बजे आधिकारिक आंकड़े जारी कर दिए जाएंगे। मत प्रतिशत को जारी करने में हुई देरी को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग पर सवाल खड़े किए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'यह बिल्कुल चौंकाने वाला है. चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के कई घंटे बाद भी वे मतदान के आंकड़े जारी क्यों नहीं कर रहे हैं? वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा, 'बीजेपी के नेता मतदान के आंकड़े दे रहे हैं। उधर चुनाव आयोग मतदान ख़त्म होने के 24 घंटे के बाद तक नहीं बता पाया है कि वोटिंग कितने प्रतिशत हुई...

सेंट्रल रेलवे का AC लोकल फ़ज़ी फ़्री!

* सेंट्रल रेलवे का AC लोकल फ़ज़ी फ़्री! बायनीत बिनेकर - * 4 फरवरी, मुंबई * * ठाणे से पनवेल के लिए सेंट्रल रेलवे की पहली एसी लोकल ट्रेन ने ट्रांस हार्बर मार्ग पर एक बड़ा पड़ाव शुरू किया है। हालांकि, इस एसी इलाके से आने-जाने वाले मालवाहक यात्री पूरे इलाके में उड़ गए हैं। सेंट्रल रेलवे के एसी लोकल ने भी 10,000 रुपये का आंकड़ा पार नहीं किया है। पश्चिम रेलवे की पहली एसी लोकल ट्रेन 25 दिसंबर, 2017 को चलती है। पहले दिन इसने 68,16 रुपये की कमाई की थी। तदनुसार, मध्य रेलवे का एसी लोकल फेल हो गया है। * * वेटिंग सेंट्रल रेलवे के लिए नवीनतम एसी ट्रेन अंतत: 30 जनवरी, 2020 से शुरू हो गई है। मध्य रेलवे के ट्रांस हार्बर मार्ग पर ठाणे से पनवेल तक चलने वाली मध्य रेलवे की यह पहली एसी लोकल ट्रेन है। इस एसी लोकल के लॉन्च से पहले, सेंट्रल रेलवे ने यात्रा संघों के साथ चर्चा की थी। हालाँकि, इस चर्चा में यात्रा संघों के विचारों को नहीं सुना गया। एसी इलाकों की शुरुआत से पहले भी, ठाणे-पनवेल मार्गों पर रेलवे द्वारा अध्ययन नहीं किया गया है। रेल मंत्रियों के भारी दबाव और दबाव में, एसी लोकल की शुरुआत हुई। " * ठा...

इन छह दिनों तक देश में बैंक बंद रह सकते हैं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
                          ◆Photo Courtesy Google ◆                   मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई  अगर आप बैंक के कामकाज निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो सा हो जाइए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगले महीने मार्च में लगातार छह दिनों तक देश में बैंक बंद रह सकते हैं। 11 मार्च से बैंक यूनियनों ने तीन दिन की हड़ताल की घोषणा की है यानी 11 मार्च, 12 मार्च और 13 मार्च 2020 को हड़ताल के चलते बैंक बंद रह सकते हैं। 10 मार्च को होली के त्योहार के अवसर पर बैंक बंद होंगे। वहीं 14 मार्च को माह का दूसरा शनिवार है और 15 मार्च को रविवार को, इसलिए उस दिन भी आप बैंक का कोई कामकाज नहीं कर पाएंगे। इसलिए प्रभावित हो सकती हैं बैंकिंग सेवाएं । बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल की वजह से सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में नकदी जमा और निकासी, चेक क्लीरेंस और कर्ज वितरण जैसी विभिन्न सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। बैंक कर्मचारियों के संगठन वेतन वृद्धि की मांग को लेकर हड़ताल पर रहेंगे।  एक अप्रैल से होगी अनिश...

मुंबई में फैमिली ऑफ प्रेस का विमोचन समारोह का आयोजन / रिपोर्ट रवि यादव

Image
           मुंबई / रिपोर्ट रवि यादव   'फैमिली ऑफ प्रेस’ नामक मीडिया वार्षिकांक का विमोचन व ‘पत्रकारिता परिवार पुरस्कार’ समारोह का आयोजन १२ फरवरी को ‘मुंबई मराठी पत्रकार संघ’ में होने जा रहा है। इस मीडिया वार्षिकांक के १२वें अंक का विमोचन ‘दोपहर का सामना’ के पत्रकार व वार्षिकांक के संपादक मोतीलाल नागर चौधरी की निगेहबानी में होगा। ‘पैâमिली ऑफ प्रेस’ ने इस वर्ष ‘पत्रकारिता परिवार पुरस्कार’ के लिए वरिष्ठ पत्रकार शचींद्र त्रिपाठी व ‘पत्रकार मित्र पुरस्कार’ के लिए राजीव सिंघल का चयन किया है।  ‘मुंबई मराठी पत्रकार संघ’ पत्रकार भवन, महापालिका मार्ग, आजाद मैदान में आयोजित इस समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार शचींद्र त्रिपाठी करेंगे। विशेष अतिथि के रूप में बृजमोहन पांडे-संपादक नवभारत, अनिल तिवारी-निवासी संपादक ‘दोपहर का सामना, राजीव सिंघल-पत्रकार मित्र,  मो. अख्तर सैयद- प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो, गीता सिंह- अध्यक्ष महानगर, शिवप्रताप यादव- संपादक दबंग दुनिया, यज्ञनारायण  दुबे- संस्थापक अध्यक्ष- हिंद सेवा परिषद, अभिजीत राणे- संपादक मुंबंई मित्र, राघवेंद्र द्विवेदी- संपादक महानगर, गजेंद्र भंडारी...

रंजीत बच्चन हत्याकांड में शामिल थी दूसरी पत्नी! दोस्त के साथ मिलकर करायी हत्या / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
       ◆Photo Courtesy Google ◆            मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई इससे पहले यह भी खबर आई थी कि बीते बुधवार को पुलिस ने मुंबई से तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में रंजीत बच्चन का शूटर भी शामिल है । मशहूर हिंदूवादी नेता रंजीत बच्चन हत्याकांड में उनकी दूसरी पत्नी का नाम उजागर हुआ है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इस मर्डर की साजिश में रंजीत की दूसरी पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड का हाथ था। बताया जा रहा है कि रंजीत बच्चन और उनकी दूसरी पत्नी के बीच तलाक का मामला चल रहा था। इस मामले को सुझलाने के लिए ही स्मृति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर एक खौफनाक साजिश रची थी। बताया जा रहा है कि स्मृति अपने पति रंजीत बच्चन से परेशान हो चुकी थी और उनके जल्द से जल्द तलाक लेकर दूसरे मर्द से शादी करना चाहती थी। लेकिन तलाक का मामला सुलझ नहीं पाने की वजह से वो शादी नहीं कर पा रही थी। इसीलिए उसने यह खौफनाक साजिश रची। इससे पहले यह भी खबर आई थी कि बीते बुधवार को पुलिस ने मुंबई से तीन लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए लोगों में रंजीत बच्चन का शूटर भी शामिल है। पुलिस ने इन तीनों को लखनऊ लाकर पूछताछ क...

...तो 8 अप्रैल से शुरू हो सकता हैं राम मंदिर के निर्माण का कार्य / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
       Photo Courtesy Google         मुंबई  / रिपोर्ट स्पर्श देसाई अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के लिए नवगठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र नामक ट्रस्ट इस कार्य के लिए लोगों, राज्य सरकारों, केंद्रीय संस्थाओं तथा अन्य सरकारी प्राधिकरणों से दान, ग्रांटें, सहायता अथवा योगदान प्राप्त करेगा। रोचक बात यह है कि ट्रस्ट को कैश के अलावा सोने, गहनों इत्यादि तथा अचल संपत्ति के तौर पर भी दान इकट्ठा करने की अनुमति दी गई है। ट्रस्ट शीघ्र ही आयकर अधिनियम की धारा 80 जी के तहत आवेदन करेगा ताकि दानदाताओं को 100 प्रतिशत कर छूट मिल सके। इसके अलावा ट्रस्टी ट्रस्ट की संपत्ति को गिरवी रख कर ट्रस्ट के काम हेतु लोन भी ले सकेंगे।  सरकार ने ट्रस्ट को दान के तौर पर पहला रुपया अदा किया है । जो इस बात का संकेत है कि जब भी जरूरत होगी सरकार मंदिर निर्माण के लिए उदारता से पैसा देगी। संस्कृति मंत्रालय के पास पहले से ही धार्मिक स्थलों के लिए 40 करोड़ तक दान करने की योजना है । यदि वे लोगों को मूल्यों की शिक्षा देने के लिए ऑडियो-विजुअल सुविधाओं की स्थापना करें। ट्रस्ट धार्मिक संस्थाओं के माध्यम से आम जनत...