*होर्मुज जलडमरूमध्य संकट:भारतीय जहाजों पर फायरिंग के बीच 14 जहाज फंसे,NSA डोभाल का सऊदी दौरा और LPG आपूर्ति पर सरकार की बड़ी अपडेट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*होर्मुज जलडमरूमध्य संकट:भारतीय जहाजों पर फायरिंग के बीच 14 जहाज फंसे,NSA डोभाल का सऊदी दौरा और LPG आपूर्ति पर सरकार की बड़ी अपडेट*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
(मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई) 97,422 मीट्रिक टन तेल लेकर आ रहा 'देश गरिमा' होर्मुज में भारतीय जहाजों पर फायरिंग के बारे में सरकार ने क्या बताया? ईरान-अमेरिका सीजफायर के बीच होर्मुज की नाकाबंदी को लेकर दोनों देशों में तनातनी का माहौल है। इसी बीच बीते दिनों होर्मुज पार करने की कोशिश में जुटे दो भारतीय जहाजों पर फायरिंग की खबर भी सामने आई थी। भारतीय जहाजों पर होर्मुज में फायरिंग की घटना पर सरकार ने बताया कि संचार गैप के कारण यह घटना हुई थी हालांकि अभी भी 14 जहाज अब भी फंसे हैं। भारत सरकार ने 20अप्रैल सोमवार को पश्चिम एशिया के हालात पर अंतर मंत्रालयी प्रेस वार्ता में स्थिति साफ की। अधिकारियों ने बताया कि 18 अप्रैल को होर्मुज जलडमरूमध्य में दो भारतीय ध्वज वाले कार्गो जहाजों पर ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सैनिकों ने फायरिंग की थी। यह घटना ईरान सरकार और IRGC की स्थानीय इकाई के बीच संचार अंतर (कम्युनिकेशन गैप) के कारण हुई। जहाजों को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था। केवल शीशे टूटे थे। सरकार ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ईरान के राजदूत को तलब किया और विदेश सचिव ने चिंता जताई। भारत लगातार ईरान से संपर्क में है ताकि फंसे जहाजों को सुरक्षित मार्ग मिल सके। दौरान 'देश गरिमा' टैंकर ने 18 अप्रैल को होर्मुज पार किया था। इसमें 97,422 मीट्रिक टन कच्चा तेल और 31 भारतीय नाविक सवार हैं। 22 अप्रैल को मुंबई पहुंचने की संभावना है। अभी भी 14 भारतीय ध्वज वाले जहाज होर्मुज के पास फंसे हैं पर निकाले गए जहाजों में पिछले 52 दिनों में 10 भारतीय टैंकरों को सुरक्षित निकाला गया। नाविकों की घर वापसी हो रही हैं। अब तक 2,563 से अधिक भारतीय नाविक सुरक्षित वापस लाए गए।
जो राजनयिक पहल हुई । उसमें एनएसए अजीत डोभाल ने 19 अप्रैल को सऊदी अरब का दौरा कर क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की। पश्चिम एशिया संकट के बावजूद घरेलू एलपीजी आपूर्ति सामान्य है। कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति 70% बहाल हो चुकी है और सरकार ने डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) जैसे कदम उठाए हैं। ईरान में भारतीय जहाजों पर फायरिंग की घटना की विस्तृत जानकारी UKMTO रिपोर्ट के अनुसार देखें तो यह बिना रेडियो चेतावनी के हमला था । ब्रिटेन की संस्था UKMTO के मुताबिक ईरानी IRGC की दो गन बोट्स अचानक भारतीय तेल टैंकर के पास आईं और बिना किसी बातचीत के गोलीबारी शुरू कर दी। दौरान दूसरा हमला भी हुआ था। कुछ देर बाद ओमान तट के पास एक और भारतीय जहाज पर अज्ञात प्रक्षेप्य (प्रोजेक्टाइल) से हमला किया गया था। इसमें नुकसान की एवज देखें तो दोनों घटनाओं में जहाजों को गंभीर क्षति नहीं हुई थी बल्कि केवल शीशे टूटे थे और चालक दल सुरक्षित रहा था। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही ईरान के राजदूत को समन किया गया। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ईरानी राजदूत से कहा कि भारत इस घटना से बेहद चिंतित है। भारत लगातार ईरानी अधिकारियों के संपर्क में है ताकि 14 फंसे जहाजों और ईरान में मौजूद बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। होर्मुज में फंसे दूसरे जहाजों की विस्तृत स्थिति देखें तो कुल 14 भारतीय ध्वज वाले जहाज अब भी होर्मुज में फंसे हैं। इनमें 3 बड़े ऑयल टैंकर और 1 बड़ा एलपीजी टैंकर शामिल है।
28 फरवरी (पश्चिम एशिया में तनाव शुरू) से अब तक 52 दिनों में 10 भारतीय जहाज (LPG और ऑयल टैंकर) सुरक्षित निकाले जा चुके हैं। LPG और ऊर्जा आपूर्ति पर सरकार के उपाय (पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा के अनुसार) घरेलू LPG का उत्पादन बढ़ाया गया है ।बुकिंग अवधि बढ़ाई गई हैं। डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) 92% कवरेज तक पहुंच गया है। आपूर्ति सामान्य है,कहीं कमी नहीं और कमर्शियल LPG का ब्यौरा देखें तो आपूर्ति 70% बहाल हुई है। पिछले पांच दिनों में औसतन 7,000 टन प्रतिदिन बिक्री रही। ऑटो LPG की बिक्री बढ़कर 350 टन प्रतिदिन (फरवरी में 177 टन थी) और 5 किलो के सिलेंडर के लिए 23 मार्च से अब तक 18.45 लाख सिलेंडर बेचे गए। 3 अप्रैल से 7,000 जागरूकता शिविरों में 1 लाख सिलेंडर वितरित किए गए। प्राकृतिक गैस (PNG/CNG): घरेलू उपभोक्ताओं और CNG परिवहन को 100% आपूर्ति। 22 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों को 10% अतिरिक्त कमर्शियल LPG आवंटित किए गए हैं। दौरान अजीत डोभाल की सऊदी अरब यात्रा हुई। 19 अप्रैल 2026 को एनएसए अजीत डोभाल ने सऊदी अरब की आधिकारिक यात्रा की। उन्होंने वहां के ऊर्जा मंत्री,विदेश मंत्री और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की। द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा हुई। इसी दौरान नाविकों की वापसी का आंकड़े देखें तो अब तक कुल 2,563 से अधिक भारतीय नाविक सुरक्षित वापस लाए जा चुके हैं। इसमें पिछले 24 घंटों में 25 नाविक शामिल हैं। यह पूरी स्थिति भारत के लिए अत्यधिक संवेदनशील है क्योंकि 14 जहाज और ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक अभी भी मौजूद हैं।
~ब्यूरो रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post• Digital World•#HormuzStraitCrisis
#IndiaIranTensions#NSAAjitDoval
#MaritimeSecurity#IndianNavy
#WestAsiaConflict#IndianSailorsSafe
#EnergySecurityIndia
#MinistryOfExternalAffairs
#GlobalOilSupply



Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..