*भारत सरकार ने कपडां पर GST दर को यथावत 5 % रखने का अपना फैसला कायम रखा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
*भारत सरकार ने कपडां पर GST दर को यथावत 5 % रखने का अपना फैसला कायम रखा*/रिपोर्ट स्पर्श देसाई 【मुंंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई】सूरत मर्कनटाईल एसोसिएशन - सूरत ने दिनांक 31-12-2021 को एक परिपत्र रिलीज कर अपने कपडां व्यापारियों को यह जानकारी दी है कि सरकार ने कपडां पर जीएसटी बढाने का फैसला फिलहाल टाल दिया है । इस परिपत्र में लिखा गया है कि आज का दिन कपड़ा व्यवसाय तथा कपड़ा व्यापारियों के लिए बहुत ही खुशी तथा राहत भरा दिन है । भारत सरकार ने कपड़े पर GST पूर्ववर्ती दर 5 % रखने का निर्णय लिया है । सूरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन लगातार प्रशासनिक अधिकारियों, राज्य सरकार के मंत्रियों तथा भारत सरकार से GST दर को यथावत 5 % रखने के लिए पत्राचार एवं मुलाकात तथा सोशल मीडिया के माध्यम से प्रयास कर रहा था । आज सबका प्रयास सफल हुआ है । वैसे भी SMA ने दिनांक 26/12/2021 की मिटिंग में प्रेस नोट में सूत्रों के हवाले से बताया था कि कपड़े पर GST दर 5 % ही रहने की संभावना है । सूरत मर्कनटाइल ऐसोसिएशन एंव सूरत कपड़ा बाजार के सभी व्यापारियों की तरफ से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र दामोदर दास मोदी जी,वित्त मंत्र...