खार में 5 मंजिला इमारत गिरी, 10 साल की बच्ची की मौत /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई




●Photos by Google●

मुंंबई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई


खार जिमखाना के पास एक ग्राउंड-प्लस पांच मंजिला संरचना का एक हिस्सा मंगलवार दोपहर मुंबई में ढह गया था । इस इमारत की पहचान खार पश्चिम में 17 वीं रोड पर बोहला भवन के रूप में की गई हैंं। दो विंग में बटी इस इमारत में कुल 20 थे ।
यह घटना मंगलवार दोपहर करीब 1:15 बजे हुई जब सीढ़ी का एक हिस्सा ढह गया था । फायर ब्रिगेड, पुलिस, एम्बुलेंस सेवा सहित सभी एजेंसियों को मौके पर रवाना किया गया था ।

इस घटना में 10 साल की एक लड़की माही दिनेश मोटवानी के रूप में की गई हैं । वो इमारत के मलबे में फंस गई थी । उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था । मुंबई के लीलावती अस्पताल में वहां उसने दम तोड़ दिया। दो लोगों को बांद्रा भाभा अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज किया जा रहा हैंं । 21 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया था ।
भवन को अधिकारियों ने खाली करवा दिया हैंं। तब  राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की टीम मौके पर मौजूद थी । इमारत के गिरने का कारण क्या हो सकते हैं  ? इसका कारण अभी तक पता नहीं लगाया जा सका है। बचाव अभियान जारी हैंं।

रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP●News Channel ● के लिए...







Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई