पुणे के पोरवाल भवन में हास्य कवि सम्मेलन सम्पन्न / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
रविवार दिनांक 22 सितम्बर को पुणे के पोरवाल भवन में श्री बिजोवा पुणे प्रवासी संघ के तत्वावधान में एवं लाभार्थी परिवार स्व.मातुश्री चौथीबाई मोहनलालजी पारेख के आयोजन में क्षमापना समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन सभी श्रोताओं में हास्य के खुशनुमा माहौल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ ।
इस हास्य कवि सम्मेलन में मुम्बई से विशेष रूप से पधारे आमंत्रित प्रसिद्ध कवियों में त्रिलोचनसिंहजी अरोरा,रविजी यादव एवं जयंतीलाल मिश्रीमलजी जैन
(चाणोद-राज./ठाकुरद्वार-मुम्बई)
ने अपनी हास्य रचनाओं से सभागृह में उपस्थित सभी श्रोताओं को हँसा-हँसाकर लोटपोट कर दिया था ।
इस कार्यक्रम में लाभार्थी परिवार स्व.चौथीबाई मोहनलालजी पारेख परिवार का श्री बिजोवा पुणे प्रवासी संघ द्वारा बहुमान किया गया । क्षमापना समारोह के कार्यक्रम का मंच संचालन मंच संचालक,हास्य कवि जयंतीलाल मिश्रीमलजी जैन ने किया,वहींं हास्य कवि सम्मेलन का मंच संचालन प्रसिद्ध कवि साहित्यकार त्रिलोचनसिंहजी अरोरा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में श्री बिजोवा पुणे प्रवासी संघ द्वारा त्रिलोचनसिंहजी अरोरा,रविजी यादव एवं जयंतीलाल मिश्रीमलजी जैन का भव्य स्वागत शाल श्री फल से किया गया था।
कुल मिलाकर यह कार्यक्रम खूब सफल रहा,जिसके लिए लाभार्थी परिवार स्व.मातुश्री चौथीबाई मोहनलालजी पारेख परिवार एवं श्री बिजोवा पुणे प्रवासी संघ की खूब-खूब अनुमोदना की गई थी ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई√●Metro City Post#MCP● News Channel के लिए...

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..