दक्षिण मुंबई की लोहार चाल में एक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया





.


•Photos by Agency•



मुंबई/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई



दक्षिण मुंबई की लोहार चाल में में एक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था। लोकमान्य तिलक मार्ग पर अहमद इमारत का हिस्सा ढह गया था । मिली हूई जानकारी के मुताबिक दिनांक 20 सितंबर को सुबह 11 बजे इमारत का यह क्षेत्र ढह गया था।

मुंबई के लोकमान्य तिलक रोड पर, लोहार चाल में,  रुपम के बराबर पीछे वाले हिस्से में एक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह गया था । एम्बुलेंस और बचाव वाहन सहित  मुंबई फायर ब्रिगेड के वाहन घटनास्थल पर पहुंच गए थे। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इमारत का नाम  जोखिम कारक इमारतों की सूची में रखा गया था। कुछ दिन पहले, भवन के रहने वालों को वहां से स्थानांतरित कर दिया गया था। सौभाग्य से कोई नुकसान नहीं हुआ। इस बीच, इमारत के नीचे की कुछ दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई थी। इमारत का हिस्सा ढहने के बाद, दमकल कर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और मलबा हटाने का काम जारी किया था । ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई हैं ।

•रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•Metro City Post # MCP • News Channelके लिए...


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई