... चाँद सीधे मुंबई की सड़कों पर उतरा, कैसे ? आर.जे.मलिष्का के नए गीत की धूम /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
•Photo by Agency•
मुंबई/ रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
चूंकि हम चांद पर तो नहीं पहुंच पाये तो क्या हुआ ? मगर आर जे मलिष्का ने एक बार फिर बीएमसी और प्रशासन को ऐसी घटना का गाना लोगों के सामने ने बनाकर रख देने पर प्रशासन को झकजोर दिया हैं । मलिश्का ने चाँद को सीधे मुंबई की सड़कों पर उतारा हैं । इस गीत की रचना कुछ ऐसी हैं कि 'चांद ...लैंड लैंड' मतलब कि "चांद की लैंडिंग रोड पर हो गई हैं" नामक रचना प्रस्तुत की हैं । इस रचना में मलिष्का सजे-धजे लिबास में अनोखे अंदाज में दिखती हैं।
हाल के दिनों में आर जे मलिष्का द्वारा प्रस्तुत मुंबई में गड्ढों पर व्यंग्य प्रसिद्ध होने से राजनीति गर्मा गई हैं । इसी वीडियो को लेकर मुंबई नगर निगम में भी चर्चा हुई थी । हालांकि, मलिष्का का यह वीडियो, जो पहले से गड्ढों के लिए बीएमसी से बात कर चुके हैं, उन नगर निगम के अधिकारियों के लिए भी एक अच्छा उदाहरण हैं । मलिष्का को मुंबई के बारे में पता नहीं हैं। हांलांकि इस वर्ष, नगर आयुक्त ने खुद मलिष्का को दिखाया था कि कैसे मानसून के लिए बीएमसी तैयारी कर रही हैं ? हालांकि, अब सत्तारूढ़ शिवसेना ने मलिष्का से पूछा है कि वह फिर से ऐसा वीडियो बनाकर क्या हांसिल करना चाहती हैं ?
मुंबई नगर निगम की शिवसेना की स्थायी समिति के अध्यक्ष यशवंत जाधव का कहना है कि मलिष्का को मुंबई के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं । "अतीत में, यह मलिष्का को दिखाया गया है कि मॉनसून से पहले भी नगरपालिका कैसे काम करती हैं ? आयुक्तों ने मुंबई में इमरजेंसी विभाग, मलिष्का के साथ पम्पिंग स्टेशनों का भी दौरा किया था । हालांकि, ऐसे गाने केवल आलोचना के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं, ऐसा लगता हैं । गड्ढों को लेकर प्रशासन अपना काम कर रहा हैं। उसकी पॉकेट रिपोर्ट वेबसाइट, ट्विटर के माध्यम से प्राप्त की जाती हैं। वहीं नगर पालिका के कर्मचारी खुद ही गड्ढों को भर रहे हैं । शिकायतें मिलते ही मुंबई में गड्ढों को भर दिया जाता हैं । यशवंत जाधव ने ऐसा कहा। विपक्षी पार्टी के नेताओं ने, हालांकि, उम्मीद जताई थी कि प्रशासन इस गीत के बाद अपनी आँखें खोलेगा।
•
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•Metro City Post #MCP• News Channel • के लिए...

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..