पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर RBI का एक्शन, 1000 से अधिक पैसा नहीं निकाल पाएंगे खाताधारक / रिपोर्ट स्पर्श देसाई







◆Photos by Google◆

●मुंंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई●


रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक पर अलग-अलग तरह की कई पाबंदियां लगा दी है । इससे बैंक के ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं । PMC बैंक पर RBI का एक्शन, 1000 से अधिक पैसा नहीं निकाल पाएंगे खाताधारक ,अगर आप पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक के ग्राहक हैं तो अगले 6 महीने तक आपको परेशानी हो सकती हैंं । दरअसल, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक पर कई तरह की पाबंदियां लगा दी हैंं ।

इसके तहत बैंक में कोई नया फिक्‍सड डिपॉजिट अकाउंट नहीं खुल सकेगा । इसके अलावा बैंक के नए लोन जारी करने पर भी पाबंदी लगा दी गई हैंं ।  यहींं नहीं, बैंक के ग्राहक अगले 6 महीने तक 1000 रुपये से अधिक पैसा नहीं निकाल सकेंगे । आरबीआई के इस फैसले के बाद पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के ग्राहकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं । वहीं बैंक के अलग-अलग ब्रांच से ग्राहकों के हंगामे की खबरें भी आने लगी हैं ।वहीं सोशल मीडिया पर हंगामे के वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं ।
केंद्रीय बैंक के मुख्य महाप्रबंधक योगेश दयाल ने कहा कि आरबीआई निर्देशों के अनुसार, जमाकर्ता बैंक में अपने सेविंग, करंट या अन्य किसी खाते में से 1,000 रुपये से ज्यादा रुपये नहीं निकाल सकते हैं । पीएमसी बैंक पर आरबीआई की अग्रिम मंजूरी के बिना लोन और अग्रिम धनराशि देने या रीन्यू करने, किसी भी प्रकार का निवेश करने, फ्रेश डिपोजिट स्वीकार करने आदि से रोक लगा दी हैंं । इस पूरे मामले पर पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव बैंक के एमडी जॉय थॉमस का बयान भी आ गया हैंं । थॉमस ने कहा,  '' हमें आरबीआई के नियमों के उल्‍लंघन का खेद हैंं  । इस वजह से 6 महीने तक हमारे ग्राहकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता हैंं । बतौर एमडी मैं इसकी जिम्‍मेदारी लेता हूं । इसके साथ ही सभी जमाकर्ताओं को यह सुनिश्चित करता हूं कि 6 महीने से पहले हम अपनी कमियों को सुधार लेंगे । ''

जॉय थॉमस ने आगे कहा कि अनियमितताओं को सुधार कर प्रतिबंधों को हटाने के लिए सभी प्रयास किए जाएंगे । मुझे पता है कि यह आप सभी के लिए एक मुश्किल समय हैंं । मुझे यह भी पता है कि कोई भी माफी इस दर्द को खत्‍म नहीं कर सकता हैंं  आप सभी है अपील है कि कृपया हमारे साथ रहें और सहयोग करें. हम विश्वास दिलाते हैं कि हम निश्चित रूप से इस स्थिति से उबरेंगे और मजबूत होंगे ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post #MCP● News Channel● के लिए...

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई