...और रिक्शा को सीधे पालघर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दौड़ाया रिक्षावाले ने / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई




.                      ◆Photo by Agency◆


                   ●मुंबई / रिपोर्ट: स्पर्श देसाई●



पालघर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक  रिक्शा वाला रिक्षा को लेकर प्लेटफार्म पर घूसा था । इस मामले में, रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया और फिर जमानत पर रिहा कर दिया गया था। उसका नाम पिंटू श्रीवास्तव हैंं । यह महीने में दूसरी घटना हैंं ।

पिछले महीने, सागर गौड़ का एक रिक्षावाले ड्राइवर विरार रेलवे स्टेशन पर अपनी रिक्शा लेकर घूसा था। वो एक गर्भवती महिला को तुरंत अस्पताल ले जा रहा था । इस मामले में, उन्हें गिरफ्तार किया गया था और जमानत पर रिहा किया गया था। पालघर रेलवे स्टेशन पर बुधवार दोपहर एक ऐसी ही घटना हुई । रिक्शा चालक श्रीवास्तव रेलवे स्टेशन के बाहर था । एक बूजर्ग व्यक्ति ने कहा कि वह अस्वस्थ महसूस कर रहा था । इसलिए श्रीवास्तव वृद्ध की मदद के लिए वो दौड़ा । वह रिक्शा को रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक में ले आया और वृद्ध को नजदीकी अस्पताल ले गया था ।

अन्य यात्रियों द्वारा ली गई तस्वीरों के आधार पर उन पर कारवाही हुई । पालघर स्टेशन पर  पर कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं हैं । ट्रेन स्टेशन पर खड़ा बूढ़ा असहज महसूस कर रहा था। मैं उसकी मदद करने के लिए दौड़ा था। रिक्षाड्राइवर श्रीवास्तव ने कहा कि वृद्ध को सुरक्षित स्थान पर अस्पताल ले  जाने के लिए अपनी रिक्षा प्लेटफार्म लाया था और उसी जगह से उस बूजर्ग उठा कर अपनी रिक्षा में बिठाया था । मामले में गिरफ्तार श्रीवास्तव को अगले दिन जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √●Metro City Post ● News Channel ● के लिए...

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई