कश्मीर, हिमाचल, दिल्ली, सौराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब के बाद महाराष्ट्र में हो शकती हैं बारिश / रिपोर्ट:स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by : Google
हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर और शिमला में बर्फबारी हो रही
हैं । साथ में गुजरात के सौराष्ट्र विभाग, राजस्थान, दिल्ली में भी बारिश हुई । दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ ओले पड़े थे।
मंगलवार को दिल्ली हरियाणा पंजाब और राजस्थान सभी जगह पर बारिश हुई थी । हरियाणा में चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और शीरशा के साथ कई जगहों पर बारिश हुई थी । पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, आदमपुर, हलवारा, भठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर के साथ कई जगह पर बारिश हुई थी ।
जबकि राजस्थान के चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, सवाई माधोपुर, जयपुर और अलवर के साथ कई जगह पर बारिश हुई थी ।
गुजरात के कच्छ और द्वारका के साथ ओखा, मीठापुर, बरवाला के साथ साथ कई जगह बारिश हुई थी ।
सौराष्ट्र के अमरेली, बाबरा, धारी आदि जगह पर बारिश होने की खबर आ रही हैं ।
वेस्टर्न डिस्टर्ब के कारण भारत के राज्यों में आबोहवा ने पलटी मारने की वजह से इस मंगलवार को जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी हिम वर्षा हुई थी, साथ में मूसलाधार बारिश होने से जनजीवन ठप हो गया था । उत्तराखंड में मुंसियारी और रानीखेत में मंगलवार को हिम वर्षा हुई थी । जबकि सोमवार को केदारनाथ में 2 फुट के हिम वर्षा होने से ठंडी का पारा माइनस 6 पर पहुंच गया था वैष्णो देवी में भारी वर्षा के कारण हेलीकॉप्टर एवं रोपवे सेवाएं बंद कर दी गई थी ।
इसके साथ मध्य प्रदेश में भी बारिश होने की खबर आ रही हैं।हिमाचल प्रदेश में 200 सड़कें बंद कर दी गई थी डेल्हाउसी में - 1.8 डिग्री ठंडी का एहसास था । शिमला चाराबारा,मनाली और डेलहौजी में भारी वर्षा के कारण जनजीवन ठप हो गया था। उत्तराखंड में मंगलवार को भारी हिम वर्षा होने के कारण बद्रीधाम, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में बर्फ गिरी हूई गई थी ।
अब यह खबर आ रही हैं कि महाराष्ट्र में भी बारिश होने की आशंका हैं, विदर्भ में 24 से 26 जनवरी के दौरान बारिश की संभावना हैं । नागपुर एवं यवतमाल में ओले पड़ने की संभावना हैं । साथ में गडचिरोली, चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा, नागपुर, वर्धा, यवतमाल और अमरावती के जिले के करीब करीब सभी विस्तार में भारी गर्जना के साथ बारिश होने की आशंका जताई जा रही हैं ।
इन सभी राज्यों में हवामान निचले स्तर पर आ गया था, इसलिए बारिश होने की संभावना जताई गई थी और बारिश हुई थी ।
अब महाराष्ट्र की बारी हैं । महाराष्ट्र में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से 26 जनवरी तक बारिश होने की संभावना हैं।
रिपोर्ट बाय स्पर्श देसाई मेट्रो सिटी पोस्ट के लिए।
