सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले स्थित गिर में तेन्दूए के बच्चे को दूध पिलाती शेरनी नज़र आई...। /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

  • Photo / s (& Video) by:Google

मुुंबई 
सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले के गिर के जंगल में इस विभाग के कुछ अफसरों को अजब गजब का द्रश्य देखने को मिला ।
गिर के वेस्ट जोन में एक रात को को एक शेरनी अपने दो बच्चों के साथ एक तेन्दुए के बच्चे को दूध पिलाती नज़र आई ।
गिर वेस्ट के फोरेस्ट विभाग के डिप्टी कन्जर्वेटर धीरज मितल का कहना हैं कि यह अद्भुत और अलौकिक घटना हैं । शेरनी के साथ तेन्दुए का बच्चा पिछले एक सप्ताह से घुम रहा हैं ।
शेर का परिवार तेन्दुए के बच्चे को मार ना डालें इसकी हम अधिकारी लोग सावधानी बरत रहे हैं । 
मितल ने शोशल मिडीया में इसकी तस्वीरें व विडीयोज शेयर किये हैं ।
सामान्यतः शेर या शेरनी तेन्दुए को मार डालते हैं पर यहां मामला उल्टा हैं ।यहां शेरनी तेन्दुए के बच्चे की रखेवाली कर रही हैं । जंगल के अधिकारीयों का कहना हैं कि तेन्दुए के बच्चे को अपनी मां ने छोड़ दिया लगता हैं और शेरनी उसे मां की तरह ख्याल रख रही हैं ।
  • रिपोर्ट / स्पर्श देसाई ◆ √●Metro City Post● के लिए..

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई