Mumbai चैम्बूर में गुजराती कच्छी कपडां व्यापारी के बेटे ने की खुदकूशी .../रिपोर्ट: स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Agancy
Mumbai, Report by Sparsh Desai...
मुंबई के चेंबूर इलाके के छेड़ा नगर स्थित एक बिल्डिंग में रहने वाले क्रुशल पारस छेड़ा की बॉडी शनिवार को रात को अपने ही निवास स्थान से फांसी लगाकर पाई गई थी।
प्रिलिमनरी एक्जाम में कम मार्क्स आने के बाद चेंबूर में रहने वाले एक गुजराती कच्छी  कपडां व्यापारी के 16 साल के बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की घटना लोगों के सामने आई हैं ।
इसी संदर्भ में ए डी आर रजिस्टर किया गया हैं ।
चेंबूर की एक स्कूल में दसवें धोरण में पढ़ रहे क्रुशल के पिता पारस छेड़ा का गारमेंट का व्यवसाय चेंबूर में ही हैं । क्रुशल उनकी एकमात्र संतान थी । घटना के समय  क्रुशल अपने घर में अकेला ही था । जब  क्रुशलने आत्महत्या की, तब उसके माता-पिता पनवेल  के एक रिसोर्ट में रखी गई, अपने एक संबंधी की सगाई में शनिवार शाम को 5:00 बजे निकल गए थे ।
जब क्रुशल के माता पिता रात को 12:00 बजे घर वापस आए तो, उन्होंने पाया कि उसका बच्चा फांसी खाकर मर गया हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही तिलक नगर पुलिस स्टेशन के आलाअधिकारी उसके घर पर पहुंच गए थे।
बॉडी की पोस्टमार्टम होने के बाद बॉडी को उनके संबंधियों को सौंप दिया गया था  । रविवार को उनके अंतिम संस्कार किए गए थे।
घटनास्थल पर से इंग्लिश में लिखी हुई एक सुसाइड नोट भी मिल आई थी। उसमें ऐसा लिखा गया कि था, एसएससी की फाइनल एग्जाम करीब होने नर्वस हैं और हालकी प्रिलिमनरी एक्जाम में कम मार्क्स आने के बाद उन्होंने यह कदम उठाया हैं ।
चेंबूर पुलिस ने  तहकीकात हेतु क्रुशल का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया था। तब क्रुशल का मोबाइल लॉक था ।उसको आखरी मैसेज शाम 6:38 पर आया था। जिसे ओपन नहीं किया गया था । मैसेज भेजने वाले मित्र को यह पूछा गया तो मित्र ने कहा कि खेलने के लिए वह आ रहा है कि नहीं ?उसको  यह पूछने के लिए यह मैसेज किया था । मैसेज में क्रुशल ने ना कहा था , इसीलिए आखिर में उसके मित्र ने ओके करके मैसेज रिटर्न किया था । जो मैसेज  क्रुशल ने खोला ही नहीं था ।
चैम्बूर पुलिस इस घटना की तहकीकात कर रही हैं ।
इस घटना से गुजराती कच्छी समाज पूरा हिल गया हैं क्योंकि यह कच्छी जैन समाज का सोलह साल का बच्चा था ।उसके लिए तस्वीरें देखें । वो अपने माता-पिता के साथ खुश दिख रहा हैं और वो खुद कितना मासूम दिख रहा हैं ।
रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √•मेट्रो सिटी पोस्ट• के लिए ।


Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई