Breaking...चलती ट्रेन में BJP के पुर्व गुजरात उपाध्यक्ष जयंती भानुशाली की की हूई हत्या ..। रिपोर्ट:स्पर्श देसाई

Photo / s (& Video) by:   एजन्सी


मुुंबई , रिपोर्ट : स्पर्श देेसाई
Breaking...
सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 7 जनवरी को गुजरात कच्छ के विधायक और गुजरात भाजपा के पूर्वाध्यक्ष जयंती भानुशाली को सयाजी नगरी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19116 में रात 11 और 1 के बीच दो गोली मारकर हत्या कर दी थी ।
कटारिया स्टेशन और सूरजबारी स्टेशन के बीच धटना धटी होने का अनुमान हैं ।
रात को अचानक नींद खूल जाने पर एक यात्री नाम पवन मौर्या ने जब देखा कि एक आदमी खून से लथपथ पडा हैं तो उसने फौरन TTE को सूचित किया । TTE ने रात 1:30 को कन्ट्रोल रुम को सूचित कर रात दो बजे ट्रेन को मालिया स्टेशन पर रुकवाकर एम्बुलेंस को बूलाया था ।
धटना की जानकारी मिलते ही RPF और GRPF सतर्क हो गई थी । जयंती भानुशाली को साईलेन्सर वाली रिवाल्वर से मारा गया होगा क्योंकि किसी ने गोलियां चलने की आवाज़ नहीं सूनी थी । जयंती भानुशाली को दो गोलियां दागी गई थी ,जिसमें एक छाती में और  दूसरी आंख में दागी गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी ।
जयंती भानुशाली साल 2007 से 2011 तक कच्छ के अबासणा के विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया था ।
जयंती भानुशाली पर सूरत की एक 21 साल की लडकी ने यह आरोप लगाया था कि फैशन डिजाइन के कोर्स के लिए एडमिशन दिलाने के नाम पर उस पर भानुशाली ने कई बार रेप किया था । तब जयंती भानुशाली पर आईपी धारा के तहत 376,294,406,420,342और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था ।
इन सब में बाद में क्लीन चिट मिलने पर जयंती भानुशाली ने भाजपा के सभी पदों पर से ईस्तिफा दे दिया था । इन ईस्तिफोंं के बाद जयंती भानुशाली के बहुत सारे गंदे विडीयोज वायरल हूए थे ।
अब यह तहकीकात हो रही हैं कि जयंती भानुशाली को मारा किसने ?
रिपोर्ट ; स्पर्श देसाई √● Metro City Post ● News Channel के लिए

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई