ख़बर गुजरात से :भाजपा के दो पूर्व विधायक कांग्रेस से जूड़े / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by : Google
गुजरात से मिली हुई जानकारी के अनुसार लोकसभा के जब भी चुनाव होते हैं ,तब सामान्यतः कांग्रेस के नेता लोग भाजपा में चले जाते हैं । परंतु अब की बार खेल उल्टा हुआ हैं, भाजपा के 2 पूर्व मंत्री और विधायक कांग्रेस में जुड़ रहे हैं ।
भाजपा के पूर्व मंत्री विमल शाह और पूर्व विधायक अनिल पटेल ने बताया था कि भाजपा से कई नेता लोग नाराज है और हो सकता है कि लोकसभा के चुनाव के पहले गुजरात में कांग्रेस में कई सारे नेता लोग जुड़े ।
भाजपा के पूर्व धारासभ्य विमल शाह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस से जुड़े थे । इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव और कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी ।
इस अवसर पर विमल शाह ने बताया था कि भाजपा अपने नेताओं को पीछे धकेलने का काम कर रही हैं और इसी परिस्थिति से दु:खी नेता लोग कोंग्रेस में आ सकते हैं । कांग्रेस पार्टी एक टीम की तरह काम करती हैं और उसका दबदबा बढ़ रहा हैं ।
आगे उन्होंने कहा था मैं भाजपा सरकार में मंत्री था । इस संगठन में मैंने 20 साल काम किया हैं । अब कांग्रेस में अभी किसी भी फायदे के लिए नहीं जुड़ा हूं और आगामी लोकसभा चुनाव के लिए काम करूंगा ।
इसके साथ-साथ बारडोली के पूर्व धारा सभ्य अनिल पटेल भी अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में जुड़े थे। सूरत के दर्शन नायक ने फिर से कांग्रेस में घर वापसी की हैं।
/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•मेट्रो सिटी पोस्ट• के लिए...
