Breaking...जाने माने कामगार नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ज्योर्ज फर्नांडिस का निधन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google
Cut
Mumbai, Report by Sparsh Desai..
जाने-माने कामगार नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडिस का निधन आज सुबह 7:00 बजे दिल्ली में हो गया । वे पिछले 5 सालों से बीमारी की वजह से बिस्तर पर पड़े थेऔर उनको अल्जाइमर नामक बीमारी थी।
3 जून को उनका 88 वा जन्मदिन था सब बड़े राजनेताओं ने उन्हें जन्म दिन की बधाई  भी दी  थी।
उनका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ था । वह 10 भाषाएं जानते थे । वह बेंगलुरु में पढें 16 साल की उम्र में क्रिश्चियन पादरी बनने हेतु वह मिशनरी गए, पर वहां का पाखंड देख कर  मोहभंग हो गया । 18 साल की उम्र में वह रोजगारी हेतु मुंबई चले आए  । यहां चौपाटी की बेंच पर ही उनका गुजारा होता था । बाद में वे लगातार सोशलिस्ट पार्टी और ट्रेड यूनियन के आंदोलन में हिस्सा लेने लगे थे । साल 1950 तक इंडियन के प्रमुख नेता बन गए थे । बाद में राजनीति में आ गये । साल 1973 में वह ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के चेयरमैन हुए । साल 1974 में उन्होंने देशव्यापी रेल आंदोलन का ऐलान किया । इसी दौरान उन्होंने राजनीति पार्टी जनता पार्टी टूटी तो समता पार्टी का गठन कर भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया । इन्हीं दौरान अटल वाजपेई की सरकार में उन्होंने 3 मंत्रालयों का कारोबार संभाला जिसमें उद्योग, रेल एवं रक्षा मंत्रालय था । उन्होंने कोंकण रेलवे का विकास भी किया । विवादित वक्त में ताबूत घोटाले और तहलका खुलासे में भी वो फंसे, जहां अदालत में उन को क्लीन चिट मिली।
वो एक कद्दावर नेता थे । कई राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी हैं ।
रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √•मेट्रो सिटी पोस्ट• के लिए ।


Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई