वाईब्रन्ट गुजरात का समापन समारोह हो गया फ्लोप / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google
वाईब्रन्ट गुजरात समिट का समापन समारोह हो गया फ्लोप
/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
बड़े जोर-शोर के साथ गुजरात की राजधानी गांधीनगर में जिस वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन किया गया था, उसका समापन समारोह फ्लॉप हो गया था।
मिली हुई जानकारी के मुताबिक इस समापन समारोह में भीड़ इकट्ठी करने के लिए भागदौड़ मची थी  रविवार दोपहर महात्मा गांधी मंदिर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में आयोजित समापन समारोह में निवेशकारों, उद्योगपतियों और मेहमानों की कम उपस्थिति देखने को मिली थी । इस समारोह में करीब करीब 50 टका कुर्सियां खाली रही थी।
इन कुर्सियों को भरने के लिए अहमदाबाद एवं आसपास के विस्तार ओं से भाजपावालों ने 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और भाजपाई कॉरपोरेटों को
 बिठाया था ।
सूत्रों के अनुसार गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिति के समापन समारोह में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं को सूट बूट के साथ उद्योगपतियों की तरह उपस्थित रहने को सूचना दे दी गई थी , परिणाम स्वरूप खादी के जब्बे और कोटी पहनकर भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता नेता  वाइब्रेंट समिट में देखने को मिले थे।
इस वाइब्रेंट गुजरात के अंतर्गत ग्लोबल ट्रेड शो को रविवार दोपहर से ही

आम लोगों के लिए खुला छोड़ा गया था । यह शो आज से पब्लिक के लिए 3 दिन खुला रहेगा।
वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019 का रविवार को समापन दिन था । तब इस समिति के अंतर्गत गांधीनगर में 200000 चौरस मीटर जगह में ग्लोबल ट्रेड शो का आयोजन किया गया हैं ।  इस ग्लोबल ट्रेड शो में आम जनता हिस्सा ले शकेगी एवं सरकार के यात्रा विभाग के जरिए ई बस रखी गई हैं।
स्कूल के बच्चों के लिए यह शो में एजुकेशनल ट्रिम के जैसा बने रहने की अपेक्षा है।
हालांकि गुजरात में ठंडी के मौसम में   इस शो को लोगों को एवं उद्योगपतियों का बराबर सहयोग नहीं मिला था।
/रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•मेट्रो सिटी पोस्ट •के लिए‌...

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई