लोस चुनाव 2019 के मद्देनजर मुंबई की कुल 6 बैठकों में से से दो उम्मीदवारों के नाम करीब करीब तय / रिपोर्ट /स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : गुगल
मुंबई , रिपोर्ट / स्पर्श देसाई
साल 2019 की मकर संक्रांति पर इस साल के लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर मुंबई आजाद मैदान के राजीव गांधी भवन में मुंबई और महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेस कांग्रेसियों की बैठक हुई थी । इस बैठक में यह तय हुआ था कि मुंबई की जो 6 बैठकें है, लोकसभा के लिए,उसके लिए कौन कौन से उम्मीदवार को बैठक दी जाए । उसमें जो दो नाम तय हुए हैं जिसमें एक है एकनाथ गायकवाड़ जी और दूसरे हैं मिलिंद देवड़ा जी ।
मकरसंक्रांति की पूर्व संध्या पर हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई ने राजीव गांधी भवन के बाहर कांग्रेस के हर छोटे बड़े नेताओं की चहल-पहल देखी थी ।
मुरली देवड़ा सभागृह में बड़े लेवल के नेताओं में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोकराव चव्हाण, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के साथ दूसरे वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी ।
इस बैठक में यह तय हुआ था कि साउथ मुंबई की बैठक के लिए  केंद्र के भूतपूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा को इस बैठक से लड़ाया जाए और दक्षिण मध्य की बैठक सांसद एकनाथ गायकवाड जी को  लड़ाया जाए। उत्तर मध्य मुंबई
 की बैठक से प्रिया दत्त ने चुनाव लड़ने से इंकार करने पर इस जगह पर फिल्म अभिनेत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी  नेत्री नगमा जी को लड़ाने का सुझाव प्रस्तुत किया गया और वायव्य मुंबई की बैठक पर   स्व.गुरुदास कामत की बैठक पर संजय निरुपम ने चुनाव लड़ने का अपना दावा प्रस्तुत किया था । उतर मुंबई की बैठक से कृपाशंकर सिंह जी भी लड़ने को उत्सुक है।
बाकी की दो जगहों पर कौन-कौनसे उम्मीदवारों को टिकट दिए जाए उसका फैंसला अभी बाकी है। कांग्रेस हाईकमान के पास मिलिंद देवड़ा और एकनाथ गायकवाड जी के नाम के सुझाव दिये जाएंगे साथ में नगमा जी संजय निरुपम और कृपाशंकर सिंह जी का भी नाम प्रस्तुत किया जाएगा।
मिलिंद देवड़ा राहुल गांधी के विश्वासु साथी हैं  । उस का सिक्का दक्षिण मुंबई में जोरदार तरीके से चल रहा है ,क्योंकि वहां मारवाड़ी कम्युनिटी का वह नेतृत्व कर रहे हैं इसलिए वहां उनके चुनाव जीतने का चांस ज्यादा हैं । उस क्षेत्र में उनके पिता श्री मुरली देवड़ा ने मुंबई विभाग के बतौर अध्यक्ष के तौर पर बहूत लंबे समय तक काम किया था। मिलिंद देवरा साल 2004 से लेकर 2009 में साउथ मुंबई से लोकसभा के चुनाव जीत गए थे। जबकि दक्षिण मध्य मुंबई में एकनाथ गायकवाड जी का प्रभाव ज्यादा है इसीलिए फिर से उनको वहीं से बैठक दी जा रही हैं।
पर्यावरण विभाग के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दीनानाथ पाटकरने हमारे पत्रकार  स्पर्श देसाई को यह जानकारी दी की 6 बैठकों की सूची तैयार होने पर औपचारिक तौर पर यह जानकारी पत्रकारों को दी जाएगी, फिलहाल बाकी की 2 सीटों के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवार ढूंढ रही है ।
रिपोर्ट ~ स्पर्श देसाई√• मेट्रो सिटी पोस्ट •के लिए

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई