BJP से शत्रुध्न सिंहा की हकालपटी निश्चित.../रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by : Google
19 जनवरी 2019 शनिवार को कोलकाता मेंआयोजित ममता बनर्जी की महारैली में फिल्म स्टार और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा उत्साह से शामिल हुए थे और वहां उन्होंने जो प्रवचन किया, जो भाषण दिया, उसके मद्देनजर अब भाजपा से उसकी हकालपट्टी निश्चित हो गई हैं ।
सूत्रों ने दी जानकारी के अनुसार यह बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को अब भाजपा से निकाल दिया जाएगा ।
ममता बनर्जी की महारैली में उपस्थित रहकर शत्रुघ्न सिन्हा ने शिस्त का उल्लंघन करने के कारण भाजपा अब उनको निकालने की तैयारी कर रहा हैं ।
आने वाले एक-दो दिन में इस बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को शो कॉज नोटिस दी जाएगी और उसके जवाब मिलते ही उनके विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की जाएगी ।
हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा को भी इस बात की जानकारी है कि विपक्ष के मंच से मोदी जी के विरुद्ध बोलने का क्या अंजाम आ सकता हैं ? फिर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मंच से भाजपा को सीधी चूनौति दी थी ।
इस मंच पर बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने आपको बागी नेता बोल दिया था और नरेंद्र मोदी को सरमुख्तियार कह दिया था ।
अब पक्ष प्रमुख अमित शाह अस्पताल से बाहर आ गए हैं । अब शत्रुघ्न सिन्हा के ऊपर कोई निर्णय लिया जाएगा । इसी दौरान झारखंड सरकार के प्रधान एवं भाजपा के नेता सीपी सिंह ने शत्रुघ्न सिन्हा को गद्दार कहने दिया था ।
कोलकाता में शनिवार को आयोजित ममता बनर्जी की महारैली को संबोधन करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने राफैल, नोटबंदी एवं जीएसटी के मुद्दे पर सरकार पर प्रहार किए थे, और साथ में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की तारिफ भी की थी ।
/रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √•मेट्रो सिटी पोस्ट• के लिए
