अब आप लोकल ट्रेन से लोनावाला जा शकेंगे ..अब मुंबई से पूने तक दौडेगी लोकल ट्रेन../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
फोटो / गुगल
- मुंबई,
- मुंबई वालों के इस नये साल में यह खुश खबर हैं कि भारत की वित राजधानी मानी जाने वालवाली मुंबई और संस्कार नगरी माने जाने वाले पूने के बीच 12 डब्बों की लोकल बहूत जल्द दौड़ायी जायेगी ।
- सेन्ट्रल रेल ने साउथ के चैन्नई स्थित इन्टिग्रिल कोच फैक्ट्री याने I C F को पहाड़ी ईलाकों में दौड़ शके ऐसी 12 डब्बों की ज्यादा ब्रेकिंग पावर वाली लोकल ट्रेनों का निर्माण करने के लिए कहा हैं ।
- सैन्ट्रल रेल्वे ने ICF को जून 2018 से मुंबई से पूने तक दौड़ाने हेतु एक खत लिखा हैं
- सैन्ट्रल रेल्वे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी कि ICF को 12 डब्बों वाली EMU का निर्माण करनेके लिए कहा गया हैं । जिसमें पारकिंग ब्राकेस के साथ 32 व्हिल हो ।जिससे घाटी स्थित कर्जत और लोनावला जैसे उपरी तह के ईलाकों में ईमरजन्सी ब्रेक लगाई जा शके और ट्रेन पर ड्राइवर का कन्ट्रोल बना रहे ।
- रेल्वे बोर्ड ने भी बहूत जल्द मुंबई-पूने ट्रेन की ट्रायल लेने को भी कह दिया हैं ।
- मुंबई - पूने लोकल ट्रेन का प्रस्ताव साल 2016 में रेल विकास वर्कशोप में रिटायर्ड चीफ लोकोमोटिव ईन्सपैक्टर वामन सांगले ने रखा था , तब अब जो मुंबई में लोकल ट्रेन हैं उसके साथ ट्रायल ली गई थी । इसके मद्देनजर यह तय हूआ था कि मुंबई से पूने तक ट्रेन दौड़ानी हैं तो इसकी अलग से व्यवस्था करनी होगी ।
- इस 10 जनवरी को ICF से उस तरह की ट्रेन आने की संभावना हैं ।
- उसके पश्चात उस ट्रेन की ट्रायल भी ली जायेगी ,अगर ट्रेन ट्रायल में खरी उतरी तो आप स्थानीय ट्रेन के झरिये लोनावला या फिर पूने जा शकेंगे और रिजर्वेशन की झंझट से छूटकारा पा शकेंगे ।
- /रिपोर्ट स्पर्श देसाई ■ √●Metro City Post●के लिए

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..