गुड़गांव में होली का रंग पड़ा एक परिवार के लिए फिक्का : 20से25 लोगों ने आधे घंटे तक बच्चों सहित परिवार के लोगों को पिटा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google.
मुंबई , रिपोर्ट :स्पर्श देसाई
इस साल की 21 मार्च को जब पूरे भारत में होली का त्योहार मनाया जा रहा था । तब गुड़गांव के भोंड़सी थाने एरिया में 20 से 25 युवकों ने एक घर में घुसकर महिला, बच्चों समेत करीब 12 लोगों को आधे घंटे तक लकड़ियों से पीटा और कहा कि यहां से तुम चले जाओ । यह तुम्हारा देश नहीं हैं ।
जब पूरा हिंदुस्तान रंग से  सराबोर था । तब गुड़गांव के इस भोंड़सी  ठाणे एरिया में एक परिवार अपने बच्चों के समेत खून से नहा रहा था । परिवार पर बेरहमी से लाठियां चलाई गई और पीड़ितों की चीखे सुनाई दी गई । अड़ोस पड़ोस के लोग झांकने तक नहीं आए । इससे देश का धार्मिक माहौल मरते हुए दिखाई दे रहा हैं । इस घटना का इतिहास जो भी हो, लेकिन आप इसके साथ दिए हुए वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि यह कितना आहत करने वाला दृश्य हैं । आखिरकार कौन हैं? वह लोग जो अल्पसंख्यकों को पर लाठियां चला रहा हैं ? इनको इतनी हिम्मत त कौन दे रहा हैं ? कहां से आई इतनी सारी नफरत ? शासन और प्रशासन समय रहते इस नफरत की आग को नहीं रोक पाएगा तो हो सकता हैं देश का माहौल खराब हो सकता हैं।
जहां भोंड़सी में लाठियां चलीं, जो भीड़ ने हमले किए उसके शिकार हुए परिजनों को कहना हैं, कि अगर हमें हमारे पड़ोसियों का साथ मिल जाता तो यह घटना होती नहीं । वह लोग आधे पौने घंटे तक लाठियां चलाते रहे हमें पीटते रहें । पर वह लोग समय पर मदद  करने के लिए नहीं आ सकें। वैसे तो इन पड़ोसियों से रोजाना सलाम दुआ होती थी, लेकिन जब भीड़ हमें पिटने लगी तो कोई भी पड़ोसी आसपास दिखाई तक नहीं दिया ।
जहां पूरे हिंदुस्तान में लोकसभा का चुनाव आ रहा हैं । उसी के दौरान यह वीडियो पूरे देश में वायरल होने से इस पर राजनीति तेज हो गई हैं । विपक्षी दलों ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त होने की बात की हैं । इस मामले में पुलिस ने हत्या की कोशिश के सहित कई धाराओं के तहत 4 केस दर्ज किया था । पुलिस ने इस मामले में अभी तक एक ही आरोपी अशोक नामक उसको गिरोह गिरफ्तार किया हैं । जबकि अन्य 2 को हिरासत में लिया गया हैं ।
इस मामले की तहकीकात करने वाले डीसीपी हिमांशु गर्ग का कहना है कि इस मामले में दूसरे पक्ष से भी मारपीट करने की और चोट लगने की बात आई थी । जांच में इस बात को शामिल किया गया हैं ।
सोशल मीडिया टि्वटर पर उसकी यूसर्स आरती ने ट्वीट करके लिखा हैं की चीखें सुनकर चौकीदार चैन की नींद कैसे सो सकता हैं? जबकि कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने इस घटना पर कहा है कि भयावह भीड़ तंत्र भाजपा राज का पर्याय बन गई हैं । उन्होंने घटना को शर्मनाक दृश्य बताते हुए  देश में नफरत का माहौल होने की बात कही थी ।
दरअसल मामला यह कहा जाता है क्रिकेट खेलते समय भूप सिंह नगर कॉलोनी गली नंबर 2 के मोहम्मद अख्तर के भतीजे दिलशाद का कुछ लोगों से विवाद हो गया था विवाद के बाद दिलशाद के घर 20 25 लोग लाठियां लेकर आ गए थे और उन्होंने पथराव भी किया था । मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया था । घर के सारे सामान को तोड़ दिया था । पूरे घर में आतंक माहौल दिखाई दे रहा हैं ।
इस मामले ने गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन केस दर्ज किया था और अशोक नामक एक आरोपी को गिरफ्तार किया था और साथ में अन्य दो लोगों को भी हिरासत में लिया था।
वायरल हुए इस वीडियो में दर्द ,आहें और चीखें  सुनाई दे रही हैं । इससे पता चलता हैं कि मामला कितना गंभीर होगा और यह अभी राजनीति का विषय बना हैं । वीडियो वायरल होने पर  आहत हुए परिवार को न्याय मिलना चाहिए ऐसे ही लोगों  ने मांग की हैं । इस  विडीयो ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया हैं ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई ,√•Metro City Post• के लिए... 

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई