सीएसटी के पास फूट आवर ब्रिज की सतह गिरी , 4मरे ,35गंभीर धायल /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by :
स्पर्श देसाई। श्रीपाल जैन । भरत गुलपिया और एजेंसी ।
स्पर्श देसाई। श्रीपाल जैन । भरत गुलपिया और एजेंसी ।
मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई
CSTके बाहर अंजूमन ईस्लाम स्कूल जाने वाला जो पुल हैं , उसकी सतह आज रात 7:30 बजे नीचे गिरी थी । जिनमें 4 लोग मारे गए थे और 35 लोग गंभीर तरीके से घायल हुए थे ।यह पुल का सतह गिरा धमाका तो ऐसा घमाका हूआ कि जैसे बिजली गिरी हो । और चारों ओर धूल इतनी उड़ी थी ,जैसे चार और धुआं धुआं हो गया था।( पत्रकार स्पर्श देसाई की तस्वीरें देखिए ।) इसकी धमाके की आवाज से पूरा यातायात थम गया था । पहले तो क्या हुआ लोगों को समझ में नहीं आ रहा था । थोड़ी देर के बाद जब घुंआ हटा तो पता लगा के फूल की सत्तह गिरी हैं ,लोगों के उपर । इस हादसे में करीब 35 लोग घायल हुए हैं और 4 लोग वहीं पर मौके पर दम तोड़ थे । जिसमें 2 महिला भी थी । घायलों को जीटी अस्पताल और सेंट जोसेफ अस्पताल में दाखिल किए गए थे । तकरीबन आधे घंटे तक ना पुलिस देखी ना एंबुलेंस देखी थी। मौके पर एक पुलिस वैन थी जिसमें एक पुलिस इंस्पेक्टर था । उन्होंने लोगों की मदद की ।अपनी वैन में घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया था।इस मौके पर इतनी अफरा-तफरी मच गई के लोगों को पहले तो समझ में नहीं आया कि क्या किया जाए ?बाद में मलबे के नीचे से आवाज आने पर लोगों ने फटाफट जल्दी से मलबा हटाया और कई लोगों को जिंदा बाहर निकाला । यह मलबा एक टैक्सी पर भी गिरा था, पर टैक्सी वाला बाल बाल बच गया था। इस अफरा-तफरी से वहां का यातायात क्राफर्ड मार्केट से आगे ले जाया गया था और सीएसटी से कैपिटल टोकीज से आगे ले जाया गया था । मौके पर घर पर जा वालों की संख्या में जो पब्लिक थी ।उन्होंने लोगों को फौरन अस्पताल पहुंचाने में मदद की ।मौका ए वारदात पर पत्रकार स्पर्श देसाई आदि हाजिर थे ।उन्होंने यह धमाका सुना था और वह लोगों के साथ मिलकर को टर्न करके यातायात को रोकने में खड़े रह गए थे ।बाद में आधे घंटे के बाद जब पुलिस आई तो सब लोगों को हटाया गया था और मलबे से निकालने के लिए फौरन पुलिस वैनों का इस्तेमाल किया गया था। यह एक बहुत बड़ी दुखद घटना हैं । कई नेताओं ने इसकी जानकारी मिलने पर दुख जताया था।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √ • Metro City Post•के लिए...


