पार्टी में किसी भी प्रकार की गैर शिस्त चलाई नहीं जायेंगी :मिलींद देवरा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Agency.
Photo by Agency.
Report by Sparsh Desai,
मुंबई, / रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
मुंबई कांग्रेस में जूथ बंदी की पार्श्वभूमि का पर सबको साथ लेकर काम करने का निर्णय व्यक्त करते हुए और पक्ष में किसी भी तरह का गैर शिस्त नहीं   चलाया जाएगा ऐसी चेतावनी देते हुए मुंबई कांग्रेस के नव निर्वाचित अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपना पदभार संभाला था ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेतागण और कार्यकर्ताओं ने मिलिंद देवड़ा का स्वागत किया था । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बैंड बजाकर और पटाखे फोड़कर मुरली देवड़ा का स्वागत किया था । इस अवसर पर महाराष्ट्र के भूतपूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान, भूतपूर्व सांसद प्रिया दत्त, कांग्रेस में हाल ही के दिनों में आई हुई अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर, विधायक भाई जगताप, आमीन पटेल, असलम शेख जैसे बड़े नेता लोग उपस्थित थे । इस अवसर पर उपस्थित तत्कालीन अध्यक्ष संजय निरुपम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष मिलींद देवड़ा को अध्यक्ष की कुर्सी पर बिठाते हुए उनका स्वागत करते हुए कहा था कि मिलींद देवरा मेरे मित्र जैसे हैं। उनके साथ हमारे कभी मतभेद थे ही नहीं । इस अवसर पर मिलिंद देवड़ा ने भी संजय निरुपम का की तारीफ की थी और कहा था कि संजय निरूपम ने मुंबई कांग्रेस को एक आक्रमक पहचान दी हैं ।
बाद में सब को संबोधन करते हुए मिलिंद देवड़ा ने कहा था कि पूरा एक महीना सब साथ मिलकर, एक होकर अगर प्रयास करते हैं तो लोकसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस को मुंबई में अच्छी खासी और बड़ी कामयाबी मिल सकती हैं ।  इसके लिए सबको साथ मिलकर काम करना होगा।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√• Metro City Post• के लिए...

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई