Mumbai मेंं हूआ मोनोरेल के दूसरे फैज का लोकार्पण/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by :गुगल ।
मुंबई,/रिपोर्ट स्पर्श देसाई ।
3 मार्च रविवार को मुंबई में मोनोरेल का दूसरे फ़ैज़ वडाला से लेकर जेकोब सर्कल तक का लोकार्पण राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों हुआ ।
मोनो रेल कांग्रेस के जमाने में शुरू हुई थी । तब चैम्बूर से वडाला तक यह मोनोरेल चलाई जा रही थी । उस वक़्त लोकार्पण तब के राज्य के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पहले फैज़ का लोकार्पण किया था ।
पिछले दो सालों से दूसरे फ़ैज़ का काम रुक रुक हो रहा था । अब उसका उद्घाटन मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हरी झंडी बताकर इस रुट का 11 .280 किलोमीटर लंबे कोरिडोर को यात्रीयों के लिए खुला छोड़ दिया हैं ।
चैम्बूर से वडाला तक का 8.26 किमी का मोनोरेल का पहला तबक्का हैं और रविवार से वडाला से जेकोब सर्कल तक कल का 11. 28 किलोमीटर का दूसरा फ़ैज़ 19.56 किलोमीटर का पूरा होने से संपूर्ण सेवा शुरू हो चुकी हैं ।
दूसरे फ़ैज़ में वडाला से सात रास्ता तक महत्व के जो स्टेशन हैं , उसमें लोअर परेल, नायगांव, दादर,अन्टोप हिल, गुरु तेग बहादुर नगर और चिंचपोकली जैसे भीड़ भाड़ वाले स्टेशन हैं । चेम्बूर सात रास्ता तक दौड़ने वाली इस ट्रेन से हररोज करीब एक लाख यात्रियों यात्रा करेंगे ।
ऐसा अनुमान हैं ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• मैट्रो सीटी पोस्ट• के लिए...
