मुंबई में लोकल ट्रेनों की आवाजाही के लिए परेल टर्मिनस का हूआ शुभारंभ /रिपोर्ट :स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by :गुगल ।
मुंबई , रिपोर्ट : स्पर्श देसाई ।
इस रविवार 3 मार्च को मुंबई में यात्रीयों की सेवाओं के लिए परेल सबर्बन टर्मिनस का शुभारंभ किया गया ।
इस सबर्बन का उद्धाटन रेल मंत्री पियूश गोयल और राज्य के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के वरद हाथों किया गया ।
" MUTP - 3 MMTP - 3-A ने मुंबई के विकास के लिए पहली बार महत्वपूर्ण बना हैं । इस MUTP 3और MUTP - 3 A के प्रोजेक्ट्स के लिए रु.55,000 करोड़ प्रावधान किया गया हैं । सरकार मुंबई के विभिन्न रेल प्रोजेक्ट्स को पूरा करने के लिए कटिबद्ध हैं ।" रेल मंत्री पियूश गोयल ने अपनी बात में कहां था ।
इस परेल टर्मिनस से अब डोंबिवली तक ट्रेनें दौड़ेंगी । जो पहले दादर तक दौड़ाई जाती थी । अब वो परेल टर्मिनस तक दौड़ाई जाएगी । इस टर्मिनस से ईएमयू सेवा का भी प्रारंभ होगा । यहां से 32 स्लो गति की ट्रेनें दौड़ेंगी । जिससे दादर स्टेशन पर की भीड़ कम होगी ।
•रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•Metro City Post•
