न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में शूटआउट करने वाला हत्यारा खूद अपना केस लडेगा/रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई
विगत दिनों न्यूजीलैंड की क्राईस्ट चर्च ईलाके आई हूई, दो मस्जिदों अल नूर और लिनवूड़ में आधुनिक हथियार लेकर 49 लोगो का शूटआउट करने वाला हत्यारा 28 साल का ब्रेन्टन टोरांटो अपना केस खूद लड़ेगा । शनिवार के दिन उसको क्राईट् चर्च डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया था । तब उसने कोर्ट ने नियुक्त किए गए वकिल को नकारते हुए कहा था कि वो अपने लिए खूद केस लड़ेगा । तब उस हत्यारे के चेहरे पर रंज की कोई रेखा भी नहीं । न सजा का कोई खौफ़ था । उसको हथकड़ी के साथ कोर्ट में पेश किया गया था।
न्यूजीलैंड पूलिस ने बताया था कि उसने अकेले ही यह नरसंहार किया हैं , उसके साथ कोई दूसरा होने की संभावना हम लोग नकारते नहीं ।
इस आस्ट्रेलियन हत्यारे ने गोप्रो केमरा लगा कर इसका करीब 19 मिनीट लाईव उसने फेसबुक पर प्रसारण किया था । आश्र्चर्य की बात तो यह हैं कि फेसबुक ने इस प्रसारण को रोका नहीं था ।
इस अपराधी को फिर से 5 अप्रेल को अदालत में में प्रस्तुत किया जायेगा ।
न्यूजीलैंड की प्रेसिडेंट जेकिन्ड़ा आर्दै ने इस जधन्य कृत्य की निंदा की थी ।
बंगलादेश की क्रिकेट टीम उस वक़्त न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और वो लोग इस हमले में 5 मिनीट देरी से मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए पहूंचे थे, इसीलिए बच गए थे ।
अलनूर मस्जिद में कुल 41 लोग मारे गए थे, जबकि बाकी के लोग लिनवूड़ मस्जिद में मारें गये थे । संसार के ज्यादातर देशों ने न्यूजीलैंड की इस हिंसक घटना की निंदा की थी ।
इस कांड़ में 5 भारतीयों लोगों की भी मौतें हो गई थी ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √ • Metro City Post• के लिए...
