ख़बर का असर; रेलवे ने बैन किया स्टोल्स पर निंबु पानी, अब हो शकते हैं समोसा और बटाटा वड़ा बैन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai/ Photos & Video by Google.

मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई 
अभी हाल के दिनों में एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, हार्बर लाइन के कुर्ला के प्लेटफार्म नंबर 7~ 8 पर एक स्टॉल वाला बहुत गंदे तरीके से नींबू पानी बना रहा था । उसमें अपने हाथ धो रहा था और गंदे पानी की टंकी से पानी लेकर उसमें मिला रहा था।
इस वीडियो वायरल होते ही उस स्टोल वालें के खिलाफ फरियाद लिखवाई गई थी । इस इस पश्र्चात प्रशासन हरकत में आया था और उस स्टोल को फौरन बंद करवा दिया गया था । इसके बाद प्रशासन ने एक ऐसा कदम उठाया था कि मध्य रेलवे और हार्बर लाइन रेलवे के जितने भी स्टोल्स हैं,  वहां पर से नींबू पानी की बिक्री पर रोक लगा दी गई थी ।
 यह थी खबर कि असर । खबर जब फैलती हैं, और प्रशासन हरकत में आता है तो कई लोगों के साथ जो दुर्घटना घटती हैं , वह नहीं होती हैं। तंदुरुस्ती के मामले में भी प्रशासन हरकत में आता हैं तो लोगों की तबीयत नहीं बिगड़ती ।
अब  यह जानकारी मिली हैं, सैन्ट्रल और हार्बर रेलवे के जितने भी स्टोल्स हैं, वहां समोसा और वड़ा क्वॉलिटी बहुत खराब होती हैं । एक ही तेल में वह बार बार समोसा और बटाटा बड़ा बनाते रहते हैं । जो की स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हैं । कोई भी तेल का आप ज्यादा से ज्यादा चार बार खाने के लिए प्रयोग में ला सकते हैं । अब आगे देखते हैं खबर का असर मध्य रेलवे और हार्बर रेलवे पर होता हैं कि नहीं? समोसा एवं वड़ा की बिक्री बंद होती हैं कि नहीं ?
• रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•मेट्रो सिटी पोस्ट• के लिए...


Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई