आखिर तय हो ही गया, अशोकराव चव्हाण ही नांदेड़ से लोस चुनाव लड़ेंगे /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by : Google...
मुंबई, /रिपोर्ट:स्पर्श देसाई
आखिरकार यह तय हो गया कि महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक राव चौहान फिर से नांदेड़ से चुनाव लड़ेंगे उनको लोकसभा की टिकट दे दी गई हैं। कांग्रेस ने रविवार को कुछ उम्मीदवारों के नाम के ऐलान किए थे । कांग्रेस के अशोक राव चौहान का नाम भी था । इसके पहले इस बैठक पर से उनकी पत्नी अनीता चौहान लोकसभा चुनाव लड़ेगी ऐसी बात आई थी, साथ में यह बात भी आई थी कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी दो बैठकों पर से चुनाव लड़ेंगे । उसमें एक बैठक अमेठी की होगी और दूसरी बैठक नांदेड की होगी । ऐसा बताया गया था, लेकिन यह सभी बातों पर पूर्ण विराम लगते हुए, अब नांदेड़ की बैठक पर अशोक राव चौहान के नाम की मोहर लग गई हैं । साल 2014 में मोदी लहर के बीच भी अशोक राव चौहान ने इस बैठक पर से कांग्रेस को जीत दिलाई थी । लोकसभा के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए अशोक राव चौहान के मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जाते हैं । इसीलिए उनको लोकसभा की टिकट ना देने के बजाय इस बैठक पर से विधानसभा अशोकराव की पत्नी अमिता चौहान का नाम आगे किया गया था । लेकिन कांग्रेस के हाईकमान ने अशोक चौहान को ही नांदेड़ से चुनाव लड़ने के लिए चुना हैं ।
इस सिलसिले में करीब सभी कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने माना था कि अशोकराव चव्हाण ने जिस तरह से महाराष्ट्र प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती से खड़ा कर उनके कार्यकर्ताओं में जोश जगाया हैं वो काबिले दाद हैं और उनको लोकसभा चुनाव के लिए नांदेड़ से चुना गया वो उनके हकदार भी हैं ।श्री राव परिश्रम कर अपनी कामयाबी में एक कदम आगे बढ़ें हैं । ऐसा भी कुछ कार्यकर्ताओं ने बताया था ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √ • Metro City Post• के लिए...
