महाराष्ट्र पोस्ट सर्कल मना रहा हैं 9 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक "नेशनल पोस्टल विक" / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

          • Photos by Sparsh Desai•

                       मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई

महाराष्ट्र पोस्टल डिपार्टमेंट इस 9 अक्टूबर से "वर्ल्ड पोस्ट डे "मना रहा हैं । इसके लिए महाराष्ट्र पोस्टल सर्कल पोस्टल विभाग की ओर से 15 अक्टूबर तक "नेशनल पोस्टल विक" का आयोजन किया गया हैं । उनके आयोजन में मुंबई, नवी मुंबई,पूने, नागपुर, औरंगाबाद और गोवा के पोस्टल विभाग में यह सेलिब्रेशन किया जायेगा ।
जिसके तहत 9 अक्टूबर से इस जलसे का घामधूम से प्रारंभ हुआ था ।
दिनांक 10 को मुंबई जीपीओ में इस सेलिब्रेशन की जानकारी देने हेतु जनरल मैनेजर श्री अग्रवाल साहेब की एक प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन हुआ ।
इसके तहत अग्रवाल साहेब ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 9 अक्टूबर के बाद आज 10 अक्टूबर को बैंकिंग डे मनाया गया ।
जिसमें एसबी स्कीम की प्रस्तुति , सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बच्चों के लिए बचत, किसान विकास पत्र,सिनीयर सेविंग्स अकाउंट स्कीम आदि , इंटरनेट बैंकिंग सेवा, प्रधानमंत्री सुरक्षा विभाग,ज्योति लिया,अटल पेंशन योजना, डोर टू डोर बैंकिंग सेवा, आधार एनरोल और अपडैशन,पैपरलैस बैंकिंग ,मनि ट्रांसफर,बिल, युटिलिटीज बिल, असिस्टेंट बैंकिंग चैनल आदि सेवा की उपलब्धियों में रियायत और कुछ सेवाओं में बैंक और विमा मेें ग्राहकों को जोरदार फायदा ।
12 अक्टूबर को फिलाटैलि डे निमित्त माय स्टैंप , कोरपोरैट्स माय स्टैंप और कस्टमाइज्ड माय स्टैंप की सुविधा के साथ महात्मा गांधी पर निबंध का आयोजन साथ में दिन दयालु स्पर्श योजना, स्वच्छ भारत अभियान और पोस्ट आफिस में श्रमदान का कार्यक्रम होगा ।
सिटीजन सैन्टरिक सर्विस के तहत आधार और पासपोर्ट सेवा केंद्र की सर्विस, पोस्ट पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम के तहत रेल यात्रीयों के लिए टिकट की सुविधा,स्पीड पोस्ट बुकिंग की 24 धंटों की सुविधा, 13 अक्टूबर को रविवार की छुट्टी हैं और 14 और 15 अक्टूबर को इंटरनेशनल बिजनेस सैंटर में रजिस्टर्ड पोस्ट, पार्सल,स्पीड पोस्ट की सुविधा, बिजनेस पार्सल और अन रजिस्टर्ड लैटर और पार्सल की आवाजाही की सुविधा । साथ में पोस्ट मैन मोबाइल ऐप से डोर टू डोर सर्विस की सुविधा का आयोजन किया जाएगा ।
आगे श्री अग्रवाल साहेब ने कहा था कि जिन लोगों को पोस्टल विभाग की नई सेवाओं के बारे में जानकारी नहीं है, वो लोग हमें मिलें, हम उन लोगों को विस्तार से समजायेंगे , ताकि वो लोग इन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं । कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी ।
पोस्टल सेविंग्स में बैंकों से अधिक व्याज दिया जाता हैं । इसका फायदा 2 करोड़ 65 लाख लोग उठा रहे हैं । पोस्टल विभाग ने अब तक 2 करोड़ 30 लाख सेविंग्स सर्टिफिकेट्स ईश्यू किये हैं । पोस्टल डिपार्टमेंट में आधार को एनरोल और अपडैशन के लिए 13,352 सेंटर हैं । पोस्टल डिपार्टमेंट में 420 पोस्ट आफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र हैं । यह डिपार्टमेंट गंगाजल का वितरण करता हैं । पोस्टल डिपार्टमेंट असिस्टेंट बैंकिंग चैनल के जरिए घर बैठे पोस्टल सेवा देता हैं । यह सेवा 12,049 पोस्ट आफिस में दी जाती हैं । पोस्टल डिपार्टमेंट में लाइफ इंश्योरेंस के लिए 7 योजना हैं, जिसके तहत अच्छा बोनस दिया जाता हैं वो भी कम प्रिमीयम में , यह सेवा भी ओनलाइन हैं । इस इंश्योरेंस में जो 7 योजना हैं, उसमें सुरक्षा विमा, संतोष विमा, सुविधा विमा, सुमंगल विमा, युगल विमा और बाल जीवन विमा हैं । इस योजना में पासबुक की भी सुविधा हैं । पोस्टल डिपार्टमेंट की ओर से कहां गया हैं कि पोस्ट की इन सेवाओं का लाभ उठायें ।
सन 1874 से संसार में वर्ल्ड पोस्ट डे मनाया जाता हैं ।



रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post # MCP•News Channel •के लिए...


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई