मध्य रेलवे हार्बर लाइन पर शिवड़ी स्टेशन के पास ओवरहेड तार के तूटने के कारण हार्बर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

◆ Photos Courtesy Google◆


     .             ●मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई●


मध्य रेलवे हार्बर लाइन पर शिवड़ी स्टेशन के पास ओवरहेड तार के तूटने के कारण हार्बर रोड पर यातायात प्रभावित हुआ था। सुबह करीब पांच बजे ओवरहेड वायर तूटने से रेल सेवा बाधित हुई थी पर इसकी मरम्मत की गई थी । ऐसा मध्य रेलवे ने बताया था। हांलाकि हार्बर लाईन का  यातायात इससे बाधित हो गया था।

सुबह करीब पांच बजे, शिवड़ी स्टेशन के पास ओवरहेड तार में तूटने  के कारण वडाला से लेकर सीएसएमटी ट्रैफिक तक ठप हो गया था। इसके बाद रेलवे कर्मचारी खराब वायर की मरम्मत शुरू कर दी गई थी । सुबह आठ बजे के बाद सेवा की शुरू कर दी गई थी।  इसकी वजह से हार्बर रोड पर लोकल देरी से चल रही थी । इसी तरह हार्बर रूट पर सुबह 11:30 बजे से मेगा ब्लॉक लिया गया था ।

मेगा ब्लॉक के कारण, पनवेल ट्रेनों को CSMT से पनवेल, बेलापुर के बीच रद्द कर दिया गया था । सेंट्रल रेलवे ने कहा कि ठाणे से पनवेल, बेलापुर ट्रांस हार्बर और नेरुल, पनवेल के बीच अंधेरी लोकल ट्रेनों के बीच के दो रूट रद्द कर दी गई थी ।  बिते शुक्रवार को इस हार्बर लाईन में माईनर विस्फोट होने से तीन लोग धायल हो गए थे । वो धटना कुछ इस तरह की थी । महानगर मुंबई की उपनगरीय हार्बर लाइन रेल यात्रा में ज्वलनशील रसायनों के विस्फोट होने से शुक्रवार सुबह को तीन यात्री घायल हो गए थे । माहिम से किंग्स सर्कल के बीच का मामला था। घायल यात्रियों को इलाज के लिए सायन अस्पताल ले जाया गया था। घायलों में मोहम्मद फारूकी था । जो ज्वलनशील पदार्थ ले जा रहा था ।

उपनगरीय ट्रेन में शुक्रवार सुबह 9 बजे पनवेल के लिए रवाना हुई थी । 19 साल का मोहम्मद फारूकी माहिम स्टेशन से ट्रेन में चढ़ा था । उसके पास एक प्लास्टिक की थैली में ज्वलनशील एक रसायन था।

केमिकल युक्त बैग ट्रेन के दरवाजे से टकराई थी । उसी दौरान बैग से गैस निकलने लगी। डिब्बे में मौजूद अन्य यात्रियों ने मोहम्मद से बैग फेंकने को कहा था ,लेकिन मोहम्मद ने इसे नजरअंदाज कर दिया था । फिर, सुबह 9.30 बजे, जब उपनगरीय ट्रेन माहिम से किंग्स सर्कल के लिए आई, तो रसायन की बेग में एक छोटा विस्फोट हुआ था ।

विस्फोट के कारण यात्रियों पर रसायन उड़ा था। घटना में शिवसागर पाठक  और शिवा द्विवेदी  नामक यात्री घायल हो गए थे।  दौरान दूसरे यात्रियों ने आपातकालीन जंजीर खींच दी थी और तुरंत रेलवे सुरक्षा दल को सूचित किया था ।

किंग्स सर्कल स्टेशन पर ट्रेन आने के बाद तीनों को सायन अस्पताल भी ले जाया गया। इनमें से पाठक का चेहरा और आंख जल गई है।

द्विवेदी को मामूली चोटें आई हैं। केमिकल ले जा रहे फारूकी गंभीर रूप से घायल हो गया है । केंद्रीय रेलवे सुरक्षा बल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, केके, ने बताया कि ट्रेन हुए इस हादसे के लिए अपराध दर्ज किया जायेगा ।

ट्रेन यात्रा पर ज्वलनशील पदार्थ ले जाने पर तीन साल की जेल और  जूर्माना हैं । घटना के बाद, सभी सुरक्षा अधिकारियों को रेलवे सुरक्षा बल द्वारा निर्देश दिया गया है कि वे ज्वलनशील सामग्री ले जाने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू करें।

  ●रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post• News Channels के लिए...


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई