कांग्रेसी नेता राहुल गांधी रविवार को मुंबई में, संबोधित करेंगे राज्य में दो और जनसभाएं / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

• Photos Courtesy Google•







                      •मुंबई  /रिपोर्ट स्पर्श देसाई•

विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के प्रचार के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की दो दिवसीय महाराष्ट्र यात्रा 7 और 8 अक्टूबर को होनी है। उनकी जनसभाएं रविवार, 5 अक्टूबर को मुंबई और लातूर जिले के औसा में आयोजित की जाएंगी। कांग्रेस ने सूचित किया गया है कि विदर्भ में एक और बैठक की सभा का योजना बनाया जा रहा है।

मुंबई में राहुल गांधी की सभा धारावी में होगी । ऐसा मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ ने कहा था । उन्होंने कहा कि सभा की तैयारी के लिए बहुत कम समय है, इसलिए रैली आयोजित करने का निर्णय लिया गया हैं। भाजपा-शिवसेना के नेताओं ने चुनाव प्रचार में राहुल गांधी पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह मुंबई में एक सभा में  उन पर की गई आलोचना का जवाब देंगे।

राहुल गांधी की 7 अक्टूबर को राज्य में सभाएं होंगी। हालांकि, उन सभाओं को कैसे और कहां तय किया जाना है, इसका शेड्यूल अभी तय नहीं है। जैसे राहुल मुंबई और महाराष्ट्र की मुलाकात ले रहे हैं वैसे पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और प्रियंका गांधी की भी मुंबई की  मुलाकात ले सकते हैं। इन पर तैयारीयां चल रही है, लेकिन आगे के विवरण को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

•रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post # MCP• News Channel • के लिए..


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई