बीजेपी के नये उम्मीदवार पराग शाह की गाड़ी में तोड़फोड़ , प्रकाश मेहता के समर्थकों का "कार"नामा / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

●Photo by Agency●

मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

मुंबई महाराष्ट्र मेंं विस चुनाव के मद्देनजर मुंबई घाटकोपर पूर्व में पिछले छह सत्र से जीतने वाले भाजपा के नेता और वर्तमान विधानसभ्य प्रकाश मेहता को इस बार भाजपा की ओर से टिकट न मिलने पर ओर उसकी टिकट नये उम्मीदवार पराग शाह को मिलने पर पराग शाह अपना नामांकन पत्र भरने के बाद पतंनगर से वापस आ रहे थे तब वो कूकरेजा केपास से गुजर रहे थे तब  घाटकोपर पूर्व में प्रकाश मेहता के समर्थकों ने पराग शाह की कार में तोड़ फोड़ की और जोरदार हंगामा किया । जब पराग शाह की महंगी गाड़ी में तोड़फोड़ कर रहे थे तब पराग शाह गाडी में ही बैठे थे ।
उसी वक़्त घाटकोपर पश्चिम के भाजपा उम्मीदवार राम कदम वहीं अपना नामांकन पत्र भरकर उसी रास्ते वापस आ रहें थे । उसी की कार में बैठकर पराग शाह वहीं से निकल गए थे ।


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √● Metro City Post # MCP● News Channel ● के लिए...



Comments