देश में लोकतंत्र खतरें में हैं। देश में सिर्फ दो लोग -मोदी और शाह का राज हैं/अशोक गहलोत CM राजस्थान।

•Photos by Sparsh Desai•



                    •मुंबई /रिपोर्ट स्पर्श देसाई•

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुंबई में आयोजित  प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रवाद का मुखौटा लगाकर विपक्षी नेताओं को देशद्रोही की संज्ञा दे रहे हैं। संवैधानिक संस्थाएं -सुप्रिम कोर्ट, चुनाव आयोग, युपीएससी, सीएजी,RBI, CBI, ED, IT, NSSO की स्वतंत्रता असहमति की आवाज़ को दबाया जा रहा हैं ।
सरकार का रिपोर्ट कार्ड संसद से पहले आरएसएस प्रमुख को पेश किया जाता है। मोदीजी और अमित शाह दो लोग ही शासन और पार्टी चला रहे हैं।
राष्ट्रवाद का अंधा प्रचार बेरोजगारी को कम नहीं कर सकेगा। मोदी जी के राज में देश का कर्ज 55 लाख से बढ़कर 82 लाख करोड़ हुआ । गरिबों की समस्या का कोई समाधान नहीं। प्रधानमंत्री के बजाय प्रचार मंत्री का कार्य करते हैं। मीडिया दबाव में कार्य कर रहीं हैं। सर्जिकल स्टाइक का राजनीतिक लाभ ले रहे हैं मोदी जी । कांग्रेस के समय 15 बार सर्जिकल हुआ किन्तु कभी राजनीतिक उपयोग नही हुआ। नोटबंदी जैसे तुगलकी फरमान जारी कर पुरे देश को लाइन में लगाया,ना तो आतंकवाद रूका, नाही कालेधन और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा, अर्थव्यवस्था चौपट कर दिया, नई  मुद्रा  छपाने में करोड़ों खर्च किया एक करोड़ दस लाख नौकरियां गई ।
किसान विरोधी सरकार है मोदी सरकार, किसानों को मात्र 5 हजार करोड़ रुपए मिले, बिमा कंपनियों ने 16 हजार करोड़ रुपए कमाए। कृषि विकास योजना के बजट में 64 प्रतिशत की कमी, प्रधानमंत्री कृषि योजना के आवंटित बजट में कटौती हो गई । अमित शाह ने बेटे जय शाह को कम्पनी का मालिक बनाकर 16 हजार करोड़ रुपए की कमाई करवाई। वन नेशन-वन टैक्स, पहली बार बेरोजगारी दर 6.1 प्रतिशत हो गई। जो 45 वर्षों में सर्वाधिक हैं । कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश की आर्थिकी को नहीं समझने के लिए केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की आलोचना की थी । उनकी गलत नीतियों ने न केवल देश को बल्कि सभी राज्यों की आर्थिक स्थिति को प्रभावित किया है।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिए गहलोत बुधवार को मुंबई पहुंचे थे। उस उद्देश्य के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन में, उन्होंने पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार के रुख के बारे में बताया था ।

मोदी सरकार ने पिछले पांच वर्षों में गलत वित्तीय नीतियों को लागू किया है। जीएसटी का कार्यान्वयन पूरी तरह से गलत है। इसलिए कई व्यवसाय, छोटे और मध्यम उद्यम नष्ट हो गए। इसलिए राजस्व घाटा था। इसका एक और परिणाम केंद्र से राज्यों को मिलने वाले अनुदान में कमी था। राज्य की कुछ योजनाओं को केंद्र से 90 प्रतिशत धन प्राप्त हुआ, वह हिस्सा कम हो गया।  देश में भाजपा की सरकार होने के बावजूद, यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा नियंत्रित है। नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री नहीं हैं, लेकिन संघ के प्रचारक हैं । ऐसा गहलोत ने बताया था । हमारे देश का लोकतंत्र खतरे में है। भारत का संविधान खतरे में है। कांग्रेस ने सत्तर साल तक हमारे देश में लोकतंत्र बनाए रखा हैं ।


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post #MCP•News Channel • के लिए....


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई