महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर को शुक्रवार को पेण में हुई दुर्घटना / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

           • Photos Courtesy Google•

,                      मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई


मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हेलीकॉप्टर को शुक्रवार को पेण में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था । उनके हेलीकॉप्टर पेण में एक प्रचार सभा के लिए पेण-बोरगांव में उतरने के बाद, हेलिपैड पर फैले कीचड़ में हेलीकॉप्टर के पहिए फट गए थे । इससे पायलट के हेलीकॉप्टर के पर का नियंत्रण से छूट गया था हालांकि, पायलट ने परिस्थितियों को देखते हुए नियंत्रण वापस ले लिया था । इसलिए अगले क्षण हेलीकॉप्टर काबु में आने पर कोई दूर्धटना नहीं हुई थी । हेलीकॉप्टर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने पांच पीए, एक इंजीनियर, एक पायलट और एक को-पायलट थे । वो हेलिगो चार्टर प्राइवेट लिमिटेड का हेलीकॉप्टर था।

अहमदनगर जिले के कर्जत की सभा संपन्न होने के बाद, मुख्यमंत्री रायगढ़ जिले के पेण में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए थे । बारिश की वजह से हेलीपैड पर कीचड़ फैल गया था।  पेण-बोरगाँव में हेलीपैड शायद मैला हो गया। 4 बजकर 25 मिनट और 30 सेकंड पर सात टन का एक हेलीकॉप्टर पेण-बोरगांव में उतरा था । हेलीकॉप्टर के पहिए कीचड़ की वजह से कीचड़ में धंस जाने से पायलट के नियंत्रण की स्थिति में नहीं रहा था । बाद में पायलट ने परिस्थिति को देखते हुए हेलीकॉप्टर पर नियंत्रण हांसिल कर लिया था । उसके बाद, मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर को छोड़ दिया था और पेण में भाजपा के उम्मीदवार रवींद्र पाटिल के साथ प्रचार के लिए रवाना हो गए थे । किसी भी अधिकारी ने अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की हैं, पर यह बात तय है कि इस दुर्घटना में मुख्यमंत्री बाल बाल बचे हैं ।

हेलीकॉप्टर के उतरने पर यह हादसा हुआ था ।  जिला पुलिस अधीक्षक अनिल पारस्कर ने यहां संवाददाताओं से कहा, था कि मुख्यमंत्री सुरक्षित रूप से नीचे आ गए हैं और काम पर लौट आए हैं।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post # MCP• News Channel • के लिए...


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई