त्रिची के ललिता ज्वेलरी शोरूम को लूटने वालों से पुलिस ने चार किलो सोने के गहने जब्त किये /रिपोर्ट स्पर्श देसाई



                  Photos Courtesy Google

                      • मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई•

त्रिची में बुधवार को दो लोगों ने ललिता ज्वैलरी शोरूम को लूट कर सनसनी मचा दी थी। आरोपियों ने कथित रूप से 13 करोड़ रुपये के गहने चुराए थे। पुलिस ने एक आरोपी को स्थानिय लोज़ से  गिरफ्तार किया था और उस आरोपी के पास से 4.5 किलोग्राम के सोने के गहने जब्त किया है।

तिरुवरुर: तमिलनाडु के त्रिची में एक ज्वैलरी शोरूम को लूटने वाले दो प्रमुख आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया था । गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मणिकंदन के रूप में की गई हैं । पुलिस ने आरोपी के वाहन से करीब 4.5 किलोग्राम सोना भी बरामद किया था।

दो लोगों ने बुधवार को ललिता के आभूषण शोरूम से 13 करोड़ रुपये के गहने चुराए थे । अन्य आरोपियों की पहचान सुरेश के रूप में हुई है । जो अभी भी फरार है। मणिकंदन को त्रिची से गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ के दौरान, मणिकंदन ने पुलिस को बताया कि उसके वाहन से जब्त किया गया जो सोना है वो लूट का  था।
त्रिची पुलिस अब सूरेश नामक आरोपी को ढूंढ रही हैं ।


रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post # MCP•News Channel • के लिए...

Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई