राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे एक कार दुर्घटना में हुई घायल /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Photo Courtesy Google


                    •मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई•

एमएनएस अध्यक्ष राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे एक कार दुर्घटना में घायल हो गईं थी। राज ठाकरे, शर्मिला ठाकरे और राज ठाकरे की बहन, ये सभी इकवीरा देवी के दर्शन करने के लिए गए थे । लोनावला से मुंबई लौटते समय यह हादसा हुआ था। जिस कार में शर्मिला ठाकरे और राज ठाकरे की बहन बैठी थीं, उस कार को नवी मुंबई के सानपाड़ा सिग्नल पास दुर्घटना हुई थी। शर्मिला ठाकरे पर दुर्घटना में मुकदमा दर्ज किया गया है।  चालक को हल्की चोट आई थी ।
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे अपनी पार्टी का चुनाव प्रचार शुरू करें उसके पहले, वह लोनावला गए और एकवीरा देवी के दर्शन किए थे। लोनावला में एकेवीरा देवी ठाकरे परिवार की कुल देवी हैं। इसलिए, राज ठाकरे इस देवी के दर्शन के लिए गए थे। अपनी कार में लौटते समय उनकी पत्नी शर्मिला ठाकरे की कार दुर्घटना हो गई थी।  एक निजी मराठी न्यूज चैनल ने यह खबर दी हैं ।
शर्मिला ठाकरे, राज ठाकरे की बहन और उनके सचिव, तीनों को दुर्घटना में मामूली चोटें आईं हैं । राज ठाकरे अपनी कार में बैठे थे और आगे बढ़े थे। जब हादसा हुआ उस समय शर्मिला ठाकरे की कार पीछे से आ रही थी। इस  घटना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया था। एक अन्य कार का आदेश दिया गया जिसमें शर्मिला ठाकरे मुंबई के लिए रवाना हुई थीं ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post # MCP•News Channel• के लिए....


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई