ठाणे में आदिवासियों को नए कपड़े वितरित, दीपावली के उपलक्ष्य में परमार्थ सेवा समिति का सामाजिक उपक्रम / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई से सटे ठाणे में हुआ सामाजिक कार्यक्रम । सत्य की असत्य पर और प्रकाश की अंधकार पर विजय के पावन प्रतीक पर्व दीपावली की खुशियां गरीब-जरूरतमंद एवं अभावग्रस्त आदिवासियों के संग मिल कर बांटने के उद्देश्य से परमार्थ सेवा समिति (ठाणे) व्दारा ठाणे (प.) में घोड़बंदर रोड परिसर स्थित ओवला के दुर्गम पानखंडा गांव और आनंदनगर चेकनाका के समीप हरिओमनगर में नालंदा स्कूल के पास मौजूद झोपड़पट्टी इलाके में कार्यक्रम का आयोजन कर आदिवासियों को नए कपड़े वितरित किए गए।
वरिष्ठ समाजसेवी-उद्योगपति लक्ष्मीनारायण बियानी के मार्गदर्शन व समाजसेविका श्रीमती सुमन अग्रवाल के संयोजन में हुए सामाजिक सरोकार की जीवंतता से ओतप्रोत इस कार्यक्रम में शरीक हुए गरीब-जरूरतमंद-अभावग्रस्त आदिवासियों के चेहरे पर करोड़ों दीपों की रोशनी जगमगाई दिखी।
कार्यक्रम के लाभार्थियों में करीब 800 लोगों का समावेश रहा, जिनमें पुरुष-महिलाओं सहित किशोरवयीन लड़के-लड़कियां व छोटे बच्चे भी थे। कार्यक्रम से पहले समाजसेवक डॉ. उत्तम जैन और सुमन अग्रवाल ने आदिवासी इलाके का दौरा कर यहां के हालात का जायजा लिया था। समारोह में परमार्थ सेवा समिति (ठाणे) के अध्यक्ष मनोज राठी, सुमन अग्रवाल, रामप्रकाश अग्रवाल, अरुणा गोकानी, स्वाति जोशी, आकाश अग्रवाल, रमेश टोकरे के हाथों आदिवासियों को नए कपड़े वितरित किए गए।
•रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post • MCP • News Channel• के लिए...
Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..