प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा भावनात्मक मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं : आनंद शर्मा /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

•Photo by Sparsh Desai•


                       •मुंबई/रिपोर्ट स्पर्श देसाई•

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के प्रचार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा भावनात्मक मुद्दों को उठाकर जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी को इतिहास, घटनाओं और अर्थव्यवस्था का कोई ज्ञान नहीं है, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह इतिहास को फिर से लिखने वाले हैं, लेकिन इतिहास इतिहास है, इसे बदला नहीं जाता है ।आनंद शर्मा ने कहा था ।
आनंद शर्मा कांग्रेस उम्मीदवारों के प्रचार के लिए शुक्रवार को मुंबई में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में, उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार के कामकाज की कड़ी आलोचना की थी । इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़, उपाध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, राजीव त्यागी, पूर्व मंत्री सुरेश शेट्टी, प्रवक्ता डॉ. राजू वाघमारे आदी पदाधिकारी उपस्थित थे।

आनंद शर्मा ने कहा कि देश और महाराष्ट्र में कई उद्योग बंद हो गए हैं । पिछले पांच वर्षों में कोई नया निवेश, कोई नया कारखाना नहीं । कोई नया उत्पादन नहीं । उत्पादन क्षमता शून्य से नीचे चली गई हैं । नोटबंदी और जीएसटी के कारण देश आर्थिक संकट से जूझ रहा है। भाजपा सरकार के पास इसका कोई हल नहीं है।

केंद्र सरकार को अर्थ संकल्प लगभग 24 लाख करोड़ रुपये  महसूल होने की उम्मीद है। लेकिन सितंबर तक, 7 लाख करोड़ रुपये के अर्थ संकल्प में गिरावट आई है। अब सवाल यह है कि शेष छह महीनों में 17 लाख रुपये कैसे जुटां पायेंगे ? भाजपा सरकार ने 10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी रिफंड नहीं दिया हैं। कुछ भी कहने के बजाय, प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री एक सपनों की दुनिया में रह रहे हैं । उन्होंने आगे कहा था।

शर्मा ने सवाल किया कि पीएम मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिजर्व बैंक से प्राप्त दावे के साथ पीएमसी बैंक के 16 लाख खाताधारकों का पैसा चुकाने का फैसला क्यों नहीं किया हैं ?

पीएमसी बैंक के खाताधारकों को जल्द से जल्द राहत प्रदान करनी चाहिए।  उन खातेदारों की उनकी अपनी मेहनत की कमाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी  उन खातेदार लोगों साथ है ।
श्री शर्मा ने यह भी कहा था कि अगर आप भाजपा को वोट देते हो तो आप देश प्रेमी हो और नहीं देते हो तो आप गद्दार हो । अजीब सोच है ऐसे लोगों की । अगर सचमुच का विकास चाहते हो तो आप कांग्रेस को जितायें । कहकर उन्होंने अपनी बात समाप्त की थी ।


रिपोर्ट स्पर्श देसाई √• Metro City Post # MCP•News Channel • के लिए ...


Comments