संगीतकार सुरेशजी ओसवाल ने सुराणा गांव में भक्ति संध्या में एक से एक माताजी गीत की प्रस्तुती दी/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
राजस्थान के सायला जिले के सुराणा गांव में शारदीय नवरात्र महोत्सव को लेकर मिलियन ग्रुप के तत्वावधान में आशापुरी माताजी भक्ति संध्या व महाआरती कार्यक्रम में बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर मन्नत मांगी। समूह के भंवरलालजी मेघराजजी जैन की और से नवरात्र महोत्सव के तहत आयोजित भक्ति संध्या में गायक कलाकारों ने भक्ति गीत पेश किए। सुप्रसिद्ध संगीतकार,जीनशासन की शान शब्दों के बादशाह, सुरेश जी ओसवाल, एण्ड पार्टी द्वारा माता जी के भजन की एक से एक प्रस्तुती दी और सब को झुमा डाला। उसके बाद अजय सुदामा एण्ड पार्टी दिल्ली द्वारा कृष्ण सुदामा की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की जिसका मिलियन ग्रुप परिवार की और से फूलों से जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान प्रिंयका, उमेश शर्मा, रेखा, प्रवीण परवान सहित स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी । इस दोरान बड़ी संख्या मे श्रद्धालु मौजूद रहे थे।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post # MCP● News Channel●के लिए...

Comments
Post a Comment
आपके अभिप्राय हमारे लिए महत्व रखते हैं..