राष्ट्रीय डाक सप्ताह -9 से 15 अक्टूबर 2019 तक, हुआ संपन्न /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

• Photos by Sparsh Desai•


                      मुंबई / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

विश्व डाक दिवस यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन की स्थापना की वर्षगांठ का प्रतीक है और यह प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को आयोजित किया जाता है। डाक विभाग 9 अक्टूबर, 2019 से 15 अक्टूबर, 2019 तक राष्ट्रीय डाक सप्ताह मनाया गया था।

राष्ट्रीय डाक सप्ताह, 2019 के दौरान महाराष्ट्र डाक सर्किल अपने अधीनस्थ सभी 6 क्षेत्रों अर्थात् मुंबई, नवी मुंबई, पुणे, नागपुर, औरंगाबाद और गोवा में निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार समारोह आयोजित किया गया था ।
जिसके तहत विश्व डाक दिवस - डाकघर परिसर में पोस्ट फोरम की बैठकें, स्कूली बच्चों की डाकघरों की यात्रा, सॉफ्ट स्किल्स, सार्वजनिक संपर्क और सामान्य शिष्टाचार पर डाक कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया था । बैंकिंग दिवस - बचत बैंक योजनाओं, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) खातों, अटल पेंशन योजना (APY), सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) ईत्यादि का प्रचार करने के लिए बचत बैंक मेलों / शिविरों का आयोजन। स्कूलों में शिविर लगाना ताकि स्कूली बच्चों को बचत के बारे में जागरूक किया जा सके और उन्हें इसके लिए प्रोत्साहित किया जा सके।
डाक जीवन बीमा (पीएलआई) दिवस - मेलों / शिविरों का आयोजन एवं नए डाक जीवन बीमा / ग्रामीण डाक जीवन बीमा व्यवसाय के लिए घर-घर जाकर ऑडियो विजुअल मीडिया द्वारा प्रचार-प्रसार कार्यक्रम हुआ।
फ़िलैटली दिवस - प्रमुख स्कूलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में “माई स्टैम्प” की सुविधा प्रदान की जाएगी। ढाई आखर पत्र लेखन प्रतियोगिता शुरू हो गई है जिसका विषय है "प्रिय बापू, आप अमर हैं"। प्रविष्टियों को भेजने की अंतिम तिथि 30.11.2019 है।
व्यवसाय विकास दिवस – मौजूदा एवं संभावित ग्राहकों की आवश्यकताओं और अपेक्षाओं की बेहतर समझ के लिए तथा व्यवसाय में वृद्धि की संभावनाओं के लिए उनके साथ वार्तालाप और आखरी दिन ,डाक दिवस – डाकघरों और मेल छँटाई कार्यालयों में स्कूली बच्चों की भेंट का आयोजन और उनकी पोस्टमैन के साथ बातचीत का आयोजन हुआ था ।

रिपोर्ट स्पर्श देसाई √•Metro City Post # MCP• News Channel • के लिए...


Comments

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई