Posts

Showing posts from January, 2019

भारत के दूसरे राज्यों के साथ गुजरात और महाराष्ट्र में शित लहर जारी.../रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :  Google. Map Gujarat & Maharashtra. Mumbai, Report by Sparsh Desai... कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम मध्य प्रदेश,हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तराखंड और पूर्वांचल के साथ साथ महाराष्ट्र और गुजरात में शित लहर जारी हैं । पिछले दो दिनों से पूरा महाराष्ट्र ठंड का कहर झैल रहा हैं । साथ में ठंडी हवा भी चलने से मुंबई में भी ठंड का असर महसूस कर रहा हैं । यवतमाल में पिछले दो दिनों से सब से ठंड वाला इलाका रहा था । यहां तापमान सबसे कम 6 डिग्रीसेल्सियस रहा था ।इसके साथ अहमदनगर, जलगांव, मालेगांव,नाशिक,आकोला और नागपुर ईत्यादी शहरों में लघुतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रहा था । जबकी मध्य महाराष्ट्र में पूणे में 9 डिग्री, महाबलेश्वर में -11,जेउर में-12,सतारा में-13, औरंगाबाद में -8,परभणी में -8, उस्मानाबाद में -11,ब्रम्हपुरी में-8,बूलढाना में-8,अमरावती में -9,वर्घा में -9 और चन्द्रपुर -9 में सेल्सियस तापमान रहा था । जबकी गुजरात में फिर से शित लहर जारी हो गई थी । खासकर गुजरात के डिसा,महूवा,...

शोश्यल मिडीया पर बोलिवूड़ स्टार बोबी देओल के बेटे आर्यमान देओल की फोटो हूई शेयर / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Instagram मुंबई, रिपोर्ट : स्पर्श देसाई      बोलिवूड़ कलाकार बोबी देओल ने हाल के दिनों में अपना 50वां जन्मदिन मनाया । बोबी देओल ने अभी शोश्यिल मिडीया ईंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो साथ में अपने हेंड़सम बेटे आर्यमान की फोटो शेयर की थी । फोटो शेयर होते ही 50 लाईक्स भी मिल गई थी । इसके साथ-साथ आर्यमान को शादी के लिए 50 ओफर भी मिली थी । इसके मदेनजर बोबी देओल ने अपने चाहकों का आभार व्यक़्त किया था । बोबी देओल बोलिवूड़ में अपने बेटे करण देओल के बाद आर्य मान को भी किसी अच्छे डिरेक्टर से लांच कराने की सोच बना रहा हैं । रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √•Metro City Post• के लिए...

Breaking...जाने माने कामगार नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ज्योर्ज फर्नांडिस का निधन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google Cut Mumbai, Report by Sparsh Desai.. जाने-माने कामगार नेता और पूर्व रक्षा मंत्री जार्ज फर्नाडिस का निधन आज सुबह 7:00 बजे दिल्ली में हो गया । वे पिछले 5 सालों से बीमारी की वजह से बिस्तर पर पड़े थेऔर उनको अल्जाइमर नामक बीमारी थी। 3 जून को उनका 88 वा जन्मदिन था सब बड़े राजनेताओं ने उन्हें जन्म दिन की बधाई  भी दी  थी। उनका जन्म कर्नाटक के बेंगलुरु शहर में हुआ था । वह 10 भाषाएं जानते थे । वह बेंगलुरु में पढें 16 साल की उम्र में क्रिश्चियन पादरी बनने हेतु वह मिशनरी गए, पर वहां का पाखंड देख कर  मोहभंग हो गया । 18 साल की उम्र में वह रोजगारी हेतु मुंबई चले आए  । यहां चौपाटी की बेंच पर ही उनका गुजारा होता था । बाद में वे लगातार सोशलिस्ट पार्टी और ट्रेड यूनियन के आंदोलन में हिस्सा लेने लगे थे । साल 1950 तक इंडियन के प्रमुख नेता बन गए थे । बाद में राजनीति में आ गये । साल 1973 में वह ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन के चेयरमैन हुए । साल 1974 में उन्होंने देशव्यापी रेल आंदोलन का ...

Mumbai चैम्बूर में गुजराती कच्छी कपडां व्यापारी के बेटे ने की खुदकूशी .../रिपोर्ट: स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Agancy Mumbai, Report by Sparsh Desai... मुंबई के चेंबूर इलाके के छेड़ा नगर स्थित एक बिल्डिंग में रहने वाले क्रुशल पारस छेड़ा की बॉडी शनिवार को रात को अपने ही निवास स्थान से फांसी लगाकर पाई गई थी। प्रिलिमनरी एक्जाम में कम मार्क्स आने के बाद चेंबूर में रहने वाले एक गुजराती कच्छी  कपडां व्यापारी के 16 साल के बेटे ने फांसी लगाकर खुदकुशी करने की घटना लोगों के सामने आई हैं । इसी संदर्भ में ए डी आर रजिस्टर किया गया हैं । चेंबूर की एक स्कूल में दसवें धोरण में पढ़ रहे क्रुशल के पिता पारस छेड़ा का गारमेंट का व्यवसाय चेंबूर में ही हैं । क्रुशल उनकी एकमात्र संतान थी । घटना के समय  क्रुशल अपने घर में अकेला ही था । जब  क्रुशलने आत्महत्या की, तब उसके माता-पिता पनवेल  के एक रिसोर्ट में रखी गई, अपने एक संबंधी की सगाई में शनिवार शाम को 5:00 बजे निकल गए थे । जब क्रुशल के माता पिता रात को 12:00 बजे घर वापस आए तो, उन्होंने पाया कि उसका बच्चा फांसी खाकर मर गया हैं। घटना की जानकारी मिल...

हिन्दुस्थान जिंदाबाद /फोटो स्टोरी /रिपोर्ट :स्पर्श देसाई

Image
पुलिश हेडकवार्टर . √•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :स्पर्श देसाई/ नेहा सिंह बीएमसी. सीएसएमटी. क्राफर्ड़ मारकेट.   मुंबई, रिपोर्ट:स्पर्श देसाई 26,जनवरी की पूर्व संध्या पर महानगर मुंबई में कई जगहों पर तिरंगे की रौशनी से सजाया गया था। उनमें BMC,CSMT, क्राफर्ड़ मार्केट और उसके सामने आया हूआ, पुलिश मुख्यालय को अद्भूत तिरंगे की रौशनी से सजाया गया था । जिसे देखने और सैल्फी लेने वालों की देर रात को भीड़ लगी थी । हमारे पत्रकारों स्पर्श देसाई और नेहा सिंह ने भी कुछ जगहों की तस्वीरें ली थी । जो आप के लिए यहां प्रस्तुत की गई हैं । आप सभी को प्रजा सताक दिन की शुभेच्छा । / रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √•Metro City Post •के लिए...

कश्मीर, हिमाचल, दिल्ली, सौराष्ट्र, राजस्थान और पंजाब के बाद महाराष्ट्र में हो शकती हैं बारिश / रिपोर्ट:स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google मुंबई, रिपोर्ट: स्पर्श देसाई हाल के दिनों में जम्मू कश्मीर और शिमला में बर्फबारी हो रही  हैं । साथ में गुजरात के सौराष्ट्र विभाग, राजस्थान, दिल्ली में भी बारिश हुई । दिल्ली एनसीआर में बारिश के साथ ओले पड़े थे। मंगलवार को दिल्ली हरियाणा पंजाब और राजस्थान सभी जगह पर बारिश हुई थी । हरियाणा में चंडीगढ़, अंबाला, हिसार, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और शीरशा के साथ कई जगहों पर बारिश हुई थी ।  पंजाब में अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, आदमपुर, हलवारा, भठिंडा, फरीदकोट और गुरदासपुर के साथ कई जगह पर बारिश हुई थी । जबकि राजस्थान के चित्तौड़गढ़, जैसलमेर, सवाई माधोपुर, जयपुर और अलवर के साथ कई जगह पर बारिश हुई थी ।      गुजरात के कच्छ और द्वारका के साथ ओखा, मीठापुर, बरवाला के साथ साथ कई जगह बारिश हुई थी । सौराष्ट्र के अमरेली, बाबरा, धारी आदि जगह पर बारिश होने की खबर आ रही हैं । वेस्टर्न डिस्टर्ब के कारण भारत के राज्यों में आबोहवा ने पलटी मारने की वजह से इस मंगलवार को जम...

Film "टोटल धमाल" का दूसरा पोस्टर एवम ट्रैलर रिलीज़ हूआ / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Agency...  मुंबई/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई कल सोमवार को हिंदी फिल्म " टोटल धमाल" का ट्रैलर बड़ी धूमधाम के साथ रिलीज़ किया गया / साथ में इस फिल्म का दूसरा पोस्टर भी जारी किया गया /यह पूरी फिल्म जंगल  की पृष्ठ भूमि पर आधारित लगती हैं/ जो हमने पहले पोस्टर के रिलीज़ होने पर उसकी टैग लाईन पढकर अंदाजा लगा लिया था /  फिल्म के ट्रैलर को सराहा गया हैं /साथ में पोस्टर को भी तारिफें मिल रही हैं /अशोक ठाकरिया निर्मित और इंदर कुमार दिग्दर्शित पूरी पिक्चर कॉमेडी से भरी पड़ी हैं / इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा जैसे कलाकार हैं/ वैसे तो इस श्रृखंला की दो अगली फिल्म हिट होने के कारण यह तीसरी फिल्म "टोटल धमाल" का निर्माण किया गया हैं/ यह फिल्म 22 फरवरी को टॉकीज में आ रही हैं/ अब देखते हैं,  फिल्म कितनी कामयाब होती हैं/ /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•मेट्रो सिटी पोस्ट •के लिए...

ख़बर गुजरात से :भाजपा के दो पूर्व विधायक कांग्रेस से जूड़े / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google Mumbai, Report by Sparsh Desai गुजरात से मिली हुई जानकारी के अनुसार लोकसभा के जब भी चुनाव होते हैं ,तब सामान्यतः  कांग्रेस के नेता लोग भाजपा में चले जाते हैं । परंतु अब की बार खेल उल्टा हुआ हैं, भाजपा के 2 पूर्व मंत्री और विधायक कांग्रेस में जुड़ रहे हैं ।  भाजपा के पूर्व मंत्री विमल शाह और पूर्व विधायक अनिल पटेल ने बताया था कि भाजपा से कई नेता लोग नाराज है और हो सकता है कि लोकसभा के चुनाव के पहले गुजरात में कांग्रेस में कई सारे नेता लोग जुड़े । भाजपा के पूर्व  धारासभ्य विमल शाह अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस से जुड़े थे । इस अवसर पर कांग्रेस प्रभारी राजीव सातव और कांग्रेस प्रमुख अमित चावड़ा की उपस्थिति में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की थी । इस अवसर पर विमल शाह ने बताया था कि भाजपा अपने नेताओं को पीछे धकेलने का काम कर रही हैं और इसी परिस्थिति से दु:खी नेता लोग कोंग्रेस में आ सकते हैं । कांग्रेस पार्टी एक टीम की तरह काम करती हैं और उसका दबदबा बढ़ रहा हैं । आगे उन्हों...

अब भारत के लोगों के लिए नेपाल भुतान जाने के लिए आधार ही एक आधार रहेगा/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google मुंबई रिपोर्ट स्पर्श देसाई, मिली हुई जानकारी के मुताबिक अब नेपाल और भूटान जाने के लिए "आधार कार्ड" को एक मुख्य डाक्यूमेंट्स बना दिया गया हैं और इसी आधार से आप अब नेपाल और भूटान जा सकेंगे। भारत के लोगों के लिए नेपाल एवं भूटान जाने के लिए 65 वर्ष से ज्यादा और 15 वर्ष से कम आयु के लोगों के लिए... केंद्र के गृह खाता ने रविवार को यह बताया था कि.. अब वहां सिर्फ आधार ही चलेगा । इन दोनों उम्र के अलावा  जो भारतीय लॉग पड़ोसी देश नेपाल एवं भूटान की मुलाकात लेना चाहते हैं, तो वह आधार का प्रयोग नहीं कर सकते हैं । इन दोनों देशों की मुलाकात लेने के लिए भारतीय लोगों को वीजा की जरूरत नहीं पड़ती हैं ।  ंं मान्यता प्राप्त पासपोर्ट एवं भारत सरकार के जरिए दिए गए इलेक्शन कार्ड रखने वाले भारतीय नागरिकों को नेपाल एवं भूटान जाने के लिए वीजा की जरूरत रहती नहीं है। पहले ऐसा था कि इन दोनों देशों की मुलाकात लेने वाले 65 साल से ज्यादा और 15 साल के कम उम्र के भारतीयों को अपनी पहचान देने के लिए पैन का...

नारायण राणे की हो शकती हैं कांग्रेस में घर वापसी / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
Mumbai, Report by Sparsh Desai, √•Metro City Post• कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा पूर्व राजस्व मंत्री बालासाहेब थोरात ने रविवार को कहा था कि नारायण राणे जल्द ही कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं । थोरात ने आगे कहा था कि राणे का मन अब भाजपा में नहीं लग रहा हैं। उन्हें लग रहा है कि कहीं कुछ गलत हो गया हैं। राणे के अलावा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में गए कुछ अन्य कांग्रेसियों की वापसी के भी संकेत   थोरात ने दिए हैं। यहां यह याद रहे कि कांग्रेस छोड़ने के बाद नारायण राणे ने महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी की स्थापना की थी । बाद में राणे को भाजपा ने राज्यसभा में चुनकर भेजा था । वहीं कहा जा रहा हैं, कि अगर भाजपा शिवसेना में युति हुई तो नारायण राणे राज्यसभा से इस्तीफा दे सकते हैं । ऐसे में उनके सामने कांग्रेस में वापसी के अलावा अन्य कोई विकल्प बचता नहीं हैं । इसी तरह भाजपा सांसद संजय काकड़े भी भाजपा पर लगा कर लगातार हमले कर रहे हैं । इससे यह दावा किया जा रहा है कि संजय काकडे जल्द ही कांग्रेस में वापस लौटेंगे । स्वाभिमान पक्ष के अध्यक्ष और भाजपा के समर्थन से राज्यसभा के सदस्य बने हुए राणे ...

वाईब्रन्ट गुजरात का समापन समारोह हो गया फ्लोप / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google वाईब्रन्ट गुजरात समिट का समापन समारोह हो गया फ्लोप / रिपोर्ट स्पर्श देसाई बड़े जोर-शोर के साथ गुजरात की राजधानी गांधीनगर में जिस वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन किया गया था, उसका समापन समारोह फ्लॉप हो गया था। मिली हुई जानकारी के मुताबिक इस समापन समारोह में भीड़ इकट्ठी करने के लिए भागदौड़ मची थी  रविवार दोपहर महात्मा गांधी मंदिर में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में आयोजित समापन समारोह में निवेशकारों, उद्योगपतियों और मेहमानों की कम उपस्थिति देखने को मिली थी । इस समारोह में करीब करीब 50 टका कुर्सियां खाली रही थी। इन कुर्सियों को भरने के लिए अहमदाबाद एवं आसपास के विस्तार ओं से भाजपावालों ने 200 से ज्यादा कार्यकर्ताओं और भाजपाई कॉरपोरेटों को  बिठाया था । सूत्रों के अनुसार गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिति के समापन समारोह में भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ताओं को सूट बूट के साथ उद्योगपतियों की तरह उपस्थित रहने को सूचना दे दी गई थी , परिणाम स्वरूप खादी के जब्बे और कोटी प...

BJP से शत्रुध्न सिंहा की हकालपटी निश्चित.../रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google मुंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई 19 जनवरी 2019  शनिवार को कोलकाता मेंआयोजित ममता बनर्जी की महारैली में फिल्म स्टार और बीजेपी नेता शत्रुघ्न सिन्हा उत्साह से शामिल हुए थे और वहां उन्होंने जो प्रवचन किया, जो भाषण दिया, उसके मद्देनजर अब भाजपा  से उसकी  हकालपट्टी निश्चित हो गई हैं । सूत्रों ने दी जानकारी के अनुसार यह बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को अब भाजपा से  निकाल दिया जाएगा । ममता बनर्जी की महारैली में उपस्थित रहकर शत्रुघ्न सिन्हा ने शिस्त का उल्लंघन करने के कारण भाजपा अब उनको निकालने की तैयारी कर रहा हैं । आने वाले एक-दो दिन में इस बिहारी बाबू शत्रुघ्न सिन्हा को शो कॉज नोटिस दी जाएगी और उसके जवाब मिलते ही उनके विरुद्ध निर्णायक कार्यवाही की जाएगी । हालांकि शत्रुघ्न सिन्हा को भी इस बात की जानकारी है कि विपक्ष के मंच से मोदी जी के विरुद्ध बोलने का क्या अंजाम आ सकता हैं ? फिर भी शत्रुघ्न सिन्हा ने इस मंच से भाजपा को सीधी  चूनौति दी थी । इस मंच पर बोलते हुए शत्रुघ्...

"तारक मेहता का उल्टा चश्मा "के मुल लेखक तारक मेहता की दूसरी पत्नी ईन्दू बहन का हूआ निधन /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Google मुंबई, रिपोर्ट:स्पर्श देसाई गुजराती के ख्य़ातनाम लेखक तारक मेहता की दूसरी पत्नी ईन्दू बहन का निधन शनिवार दिनांक 19 जनवरी को अहमदाबाद में हो गया । तब ईन्दू बहन उम्र 76 वर्ष थी । याद रहे कि गुजरात के यह मशहूर हास्य नाटिका लेखक तारक मेहता का निधन साल 2017 में 1 मार्च को हो गया था । भारत सरकार ने इस मशहूर हास्य लेखक को" पद्मश्री" के खिताब से नवाजा नवाजा था । अभी जो ईन्दू तारक मेहता का निधन हुआ, वह तारक मेहता की दूसरी पत्नी थी । तारक मेहता की पहली पत्नी ईला बहन थी ।  जिसके जरिए इनको एक बेटी हुई थी जिसका नाम ईशानी मेहता हैं, जो शादी करके हाल अमेरिका में  सेट हैं और वहां उसको दो बेटे हैं । तारक मेहता का ईन्दू बहन से सब से पहले परिचय मुंबई में हुआ था, बाद में उन्होंने शादी कर ली थी । ईन्दू बहन को तारक मेहता के सभी अवॉर्ड्स और एक मोमैंट्की तारीख जबानी  याद रहती थी, इसलिए वो तारक मेहता के साथ ही लगातार रही थी । "दुनिया ने ऊंधा चश्मा" नामक उपन्यास पर से आज "तारक मेहता क...

लोस चुनाव की तारीखों का एलान मार्च के पहले सप्ताह में होगा .../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google. मुंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई लोस के चुनाव की तारीखों का ऐलान मार्च के पहले सप्ताह में होगा । ऐसा सूत्रों ने बताया हैं । ३,जून को वर्तमान लोकसभा के मुद्दत पूरी हो रही हैं । चुनाव पंच कौन से महीनों में कहां चुनाव करवाना हैं और कितने चरणों में करवाना हैं उसका निर्णय ले रहा हैं।  ऐसा सूत्रों ने बताया था । इस चुनाव के मद्देनजर पुलिस दल, सुरक्षा दल और दूसरी जरूरत की चीजें कब मिल सकती हैं ?  उसके आधार पर चुनाव  करवाया जाएगा। मार्च के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो,ऐसी संभावना सूत्रों ने बताई हैं।  चुनाव पंच अपने हिसाब से आगे बढ़कर लोकसभा के साथ साथ उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, सिक्किम एवं अरुणाचल प्रदेश के विधानसभा के चुनावों का भी आयोजन करेगा। साथ में विसर्जित जम्मू कश्मीर के चुनाव का भी आयोजन हो सकता हैं।  ऐसा सूत्रों ने बताया था । फिलहाल,  लोकसभा चुनाव के तैयारी चल रही हैं, साथ में चार अलग-अलग राज्यों के चुनाव की भी तैयारी चल रही हैं ।  ऐसा...

हिंदी कोमेड़ी फिल्म "टोटल धमाल "का पोस्टर जारी हूआ .../ रिपोर्ट: स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Agency मुंबई , / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई हाल के दिनों में बोलीवुड की कोमेड़ी फिल्म " टोटल धमाल" का पोस्टर जारी हूआ । इस फिल्म में अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा प्रमुख भूमिका में हैं । यह फिल्म " धमाल" कमाल धमाल" की सिरीज़ की तिसरी कोमेड़ी फिल्म हैं । इस  फिल्मको इंदर कुमार ने डिरेक्ट की हैं । इस फिल्म के निर्माताओं में फौक्स सरकार स्टूडियो, अजय देवगन फिल्म्स, अशोक ठाकरिया, इंदर कुमार, श्री अधिकारी ब्रधर्स हैं । इस फिल्म के स्क्रिप्ट राइटर और स्टोरी वेद प्रकाश, पारितोष पेन्टर और बंटी राठौर   का हैं । फिल्म में संगीत गौरव रोशन का हैं ।  फिल्म के गीतकार  हैं कुमार और कूंवर जूनेजा ।  यह फूलफलैज कोमेड़ी फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी ।  इस फिल्म की टैगलाइन हैं"द वाईल्डैस्ट एडवैन्चर एवर "  मतलब की पूरी कहानी जंगल की पृष्ठभूमि पर आधारित हैं ।  / रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √•Metro City Pos...

जेम्स और ज्वेलरी क्षेत्र के लिए होगी स्थानिय तौर पर काउंसिल की स्थापना/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google मुंबई, / रिपोर्ट स्पर्श देसाई सोना, हीरा एवं  ज्वेलर्सो के एसोसिएशन के जरिए स्थापित की गई पैनल की जेम्स एंड ज्वेलरी क्षेत्र के लिए स्थानिक काउंसिल की रचना करने के लिए हाल के दिनों में नई दिल्ली में चर्चा हो रही हैं । इस पैनल के चीप डीजीएफटी के डिरेक्टर्स जनरल आलोक त्रिवेदी जी हैं। करीब 3 महीने पहले हूई 2 मीटिंगों में यह तय  किया गया था कि स्थानिक काउंसिल का संकुल बनाने की चर्चा, तीसरी मीटिंग में होगी । भारत डायमंड्स बूर्श के अध्यक्ष अनुप मेहता ने कहा था कि इन एसोसिएशनों का एक मुख्य एसोसिएशन तैयार किया जाना चाहिए । एक एसोसिएशन होने से स्थानिक ज्वेलरी की उत्पादन की शक्ति मजबूत होगी और ज्वेलरी की निर्यात पर ध्यान दिया जा सकेगा । जीजेपीईसी यानी कि जेम्स एंड ज्वेलरी एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन यानी ईबजा, ऑल इंडिया एंड ज्वेलरी डॉमेस्टिक काउंसिल ( पहले की जीजेएफ और हाल की जीजेसी) एसोसिएशन ऑफ गोल्ड रिफाइनरी एंड मिन्ट्स ( एजीआरए एम) चेयरम...

Breaking... घाटकोपर वेस्ट में नित्यानंद नगर में ट्रक ने बाप बेटे उड़ाया, हूआ जोरदार हंगामा.../रिपोर्ट / स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Agency... Cut मुंबई , / रिपोर्ट स्पर्श देसाई दिनांक 17 जनवरी को देर शाम को घाटकोपर वेस्ट में नित्यानंद नगर  के पास किसी अनजान ट्रक ने बाप बेटे को कूचलने पर   स्थानिय लोगों ने हंगामा कर रास्ता रोको आंदोलन किया था साथ में तोड़फोड़ भी होने की खबर मिली हैं ंं। इस घटना की जानकारी मिलते ही स्थानिय लोगों में तनाव बना हुआ था । इस घटना से एल बी एस रोड के यातायात को असर पहूंची थी। इसके चलते घाटकोपर पूर्व में भी सभी रास्तों पर ट्राफिक जाम हो गया था। जो रात 9बजे के बाद ठीक हो गया था । घाटकोपर पूर्व पूलिस इस घटना की जांच कर रही हैं ।  •रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post•के लिए...

✓BMC की पिछले 10 सालों में 229 स्कूलें मुंबई में बंद हो गई, क्योंकि../रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Atul Desai मुंबई, /रिपोर्ट स्पर्श देसाई 16 जनवरी 2019 को मुंबई की जानी मानी मेकिंग डेमोक्रेसी वर्क ऑर्गेनाइजेशन संस्था प्रजा फाउंडेशन मुंबई महानगर पालिका स्कूलों में शिक्षा की स्थिति पर अपनी एक रिपोर्ट जाहिर कर बताया कि 86 वें संविधान संशोधन, 2002 के माध्यम से शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाया गया और बच्चों के निशुल्क व अनिवार्य स्कूल अधिकार अधिनियम आरटीई 2009 में लागू किया गया था।  इस संदर्भ में चर्चा करते हुए श्री निताई मेहता ने (संस्थापक एवं ट्रस्टी प्रजा फाउंडेशन)  कहा कि इस अधिनियम का उद्देश्य समाज के सबसे कमजोर एवं वंचित समुदाय के लोगों को लाभान्वित करना था परंतु वही लोग गैर जिम्मेदार एवं और सक्षम शिक्षा विभाग का खामियाजा भुगत रहे हैं,एवं मुंबई महापालिका शिक्षा विभाग ने शिक्षा को ही बेसहारा छोड़ दिया हैं। जो यह सबसे बड़ी दुख दायक स्थिति है । 9% की गिरावट के साथ बीएमसी स्कूलों में कुल नामांकन वर्ष 2016 17 में  3, 43, 621 से वर्ष 2017 और 18 में गिरकर  3, 11, 663  रह गय...

RBI ने Gold मोनेटाईजैशन स्कीम का किया विस्तार,कई संस्थाओं को डिपोजिट करने की मंजूरी दी.../ Report by Sparsh Desai

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google मुंबई , रिपोर्ट /स्पर्श देसाई हाल के दिनों में आरबीआई ने अपनी गोल्ड मोनेटाइजेशन की स्कीम को विस्तारित किया हैं। इसके तहत सेवाभावी संस्थाऐ,केंद्र, राज्यों और सरकारी संस्थाओं को गोल्ड डिपॉजिट करने की मंजूरी दी हैं । वित्त विषयक विभाग ग्राहकों के लिए मेटल अकाउंट खोलने की छूट दे ऐसी दरखास्त रखने के लिए यह स्कीम का विस्तार किया गया हैं ।जो ग्राहक इस स्कीम तहत अपना गोल्ड जमा करवाएंगे उसको मेटल अकाउंट खोलने दिया जाएगा । इस  तहत स्कीम बड़ी मात्रा में गोल्ड जमा होने की संभावना विशेषज्ञ देख रहे हैं। लोस चुनाव के पहले, उसके मद्देनजर बिन हिसाबी गोल्ड जितना भी घरों में मंदिरों में पड़ा है, उसको बाहर लाने की यह योजना हैं। स्कीम के तहत व्यक्ति, कंपनी, म्यूचुअल फंड तथा ईटीएफ ने गोल्ड को जमा करने की पहले से ही छूट दे दी गई हैं।  इस मंजूरी से यह अर्थ निकलता है कि उनके जरिए जो गोल्ड जब्त करने में आता हैं ,उनको डिपॉजिट किया जा सकता हैं।  सरकारी एजेंसियों के जरिए गोल्ड डिपॉजिट शुरू होगी...

लोस चुनाव 2019 के मद्देनजर मुंबई की कुल 6 बैठकों में से से दो उम्मीदवारों के नाम करीब करीब तय / रिपोर्ट /स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : गुगल मुंबई , रिपोर्ट / स्पर्श देसाई साल 2019 की मकर संक्रांति पर इस साल के लोकसभा के चुनाव के मद्देनजर मुंबई आजाद मैदान के राजीव गांधी भवन में मुंबई और महाराष्ट्र के दिग्गज कांग्रेस कांग्रेसियों की बैठक हुई थी । इस बैठक में यह तय हुआ था कि मुंबई की जो 6 बैठकें है, लोकसभा के लिए,उसके लिए कौन कौन से उम्मीदवार को बैठक दी जाए । उसमें जो दो नाम तय हुए हैं जिसमें एक है एकनाथ गायकवाड़ जी और दूसरे हैं मिलिंद देवड़ा जी । मकरसंक्रांति की पूर्व संध्या पर हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई ने राजीव गांधी भवन के बाहर कांग्रेस के हर छोटे बड़े नेताओं की चहल-पहल देखी थी । मुरली देवड़ा सभागृह में बड़े लेवल के नेताओं में महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष अशोकराव चव्हाण, मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम  महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के साथ दूसरे वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई थी । इस बैठक में यह तय हुआ था कि साउथ मुंबई की बैठक के लिए  केंद्र के भूतपूर्व मंत्री मिलिंद देवड़ा को इस बैठक से लड़...

June 2018 को RBI के पास 566.23 टन सोना रिजर्व पड़ा था../ रिपोर्ट / स्पर्श देसाई

Image
√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by : Google मुंबई,/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई , आरबीआई ने साल 2017 -18 में 8.46 टन सोने की खरीदारी की थी । जो पिछले 9 साल के बाद की पहले खरीदारी मानी जाती हैं । 30 जून 2018 को आरबीआई के पास 566.23 टन सोने का स्टॉक रिजर्व था ।  उसके पहले 30 जून 2017 को आरबीआई के पास 557. 77 टन सोने का स्टॉक रिजर्व था । इसके मदे नज़र यह कहा जा सकता है कि साल 2017-18 में आरबीआई ने 8.46 टन नया सोना खरीदा था । आखिर में हिंदुस्तान की इस बड़ी व मुख्य बैंक आरबीआई ने नवंबर 2009 में खरीदारी की थी । जो" इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड "के पास से 200 टन सोने की खरीदारी की थी । 566. 23 टन सोने में से  292.30 टन सोना भारत की करेंसी को मैनेज करने के लिए रखा गया था। .‌   । जिसे इश्यू डिपार्टमेंट के मिल्कत मानी गई थी । जबकि बकाया 273 .93 टन सोना बैंकिंग  क्षेत्र डिपार्टमेंट की मिल्कत मानी गई  थी। बैंकिंग क्षेत्र डिपार्टमेंट के पास अनामत के तौर पर रखे गये  सोने के ज़त्थे में वृद्धि 11.12 प्रश तक 30 जून 20...
Image
Photo / s (& Video) by: Google Mumbai, Report by Sparsh Desai मुंबई,

मुंबई को मिलेगी १२ नई ज्यादा एयर Condition ट्रेनें /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
Photo / s (& Video) by: गुगल मुंबई : रिपोर्ट स्पर्श देसाई, मुंबई, महानगर मुंबई के लिए बारह नई एसी लोकल शुरू होने जा रही है । इसमें छह लोकल मध्य रेलवे को मिलेगी और 6 रेलवे पश्चिम रेलवे को मिलेगी  । मुंबई वालों का प्रवास आसान और आरामदायक बने इसलिए मुंबई रेलवे में यह 12 नए ट्रेन शुरू करने जा रहे हैं।  मध्य रेलवे को मिलने वाली 6 एयर कंडीशन लोकल दादर से कल्याण लाइन तक चलाई जाएगी । इसमें एक ट्रेन हारबर लाइन पर दौड़ाने की बात मिल रही हैं। ंं एक लोकल कार शेड में अनामत रखी जाएगी । इस तरह की जानकारी रेलवे के अधिकारियों ने दी है । मध्य रेलवे में दूसरी, तीसरी, सातवीं, आठवीं, 11वीं और 12वीं एसी लोकल दाखिल की जाएगी । जबकि पश्चिम रेलवे में प्रथम, चौथी, पांचवी, छठी, नौवीं और दसवीं लोकल को प्रवेश मिलेगा ।जिससे मुंबई वाले अगर ऐसी ट्रेन में सफर करना चाहते हैं तो आराम से सफर कर सकते हैं । दादर कल्याण स्टेशन पर करीब 4 ट्रेनें दौडाई जाएगी एक ट्रेन  हारबर लेन में दौडाई जाएगी । बाकी की छे ट्रेन पश्चिम रेलवे में दौडाई जाएगी आने वाले में यह ट्रेनें मुंबई में दौड़ती हुई नजर आएगी । फिलहाल...

Gold Bonds की नई सिरीज़ के लिए सोने का दाम प्रति ग्राम ₹ ३२१४ तय किया गया / रिपोर्ट:स्पर्श देसाई

Image

Mumbai में लांँच हूआ " ईन्डिया जवैलरी फेस्टिवल" ...ईबजा और ग्लैम बौक्स के संयुक़्त आयोजन का एलान ...। रिपोर्ट/ स्पर्श देसाई

Image
Photo / s (& Video) by: Atul Desai मुंंबई : ईबजा के इस कार्यक्रम मेें सूूूवेेेनियर का लोकार्पण कर रहे महानूूूभव लोग... --------------- मुंबई, महानगर मुंबई के आलाग्रान्ड़ उपनगर अंधेरी पूर्व की साकीनाका स्थित तीन सितारा होटेल" पैनीनसूला ग्रान्ड़" में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में" ईबजा" और "ग्लैम बौक्स "की ओर से यह एलान किया गया कि " इस साल की दिनांक 6 अप्रैल गुडीपाडवा के शुभ दिन से लेकर एक महीने तक दिनांक 7 मई के अक्षय तृतिया ,अखा तिज तक उपरोक़्त दोनो संस्थाओंं के संयुक़्त सहयोग से मुंबई चर्च गेट से पालघर, सीएसटी से कल्याण और नवी मुंबई तक " ईन्ड़िया ज्वैलरी फेस्टिवल" का आयोजन किया जायेगा ।  ग्लैम बौक्स की सेल विभाग की डिरेक्टर श्रीमती श्रृति केसरी ने आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस के पत्रकारों को संबोधन करते हुए कहा था कि" मुंबई के छोटे ज्वैलर्स के बिजनेस को गति मिले उस हेतु यह आयोजन हो रहा हैं । इसके लिए हमने इस आयोजन में ईबजा का सहयोग कर रहे हैं । हमे उम्मीद हैं कि इस आयोजन से छोटे व मध्यम व्यापारीयोंं बूस्ट मिलेगा ।उनकी बिक्री बढेगी...

Breaking...चलती ट्रेन में BJP के पुर्व गुजरात उपाध्यक्ष जयंती भानुशाली की की हूई हत्या ..। रिपोर्ट:स्पर्श देसाई

Image
Photo / s (& Video) by:   एजन्सी मुुंबई , रिपोर्ट : स्पर्श देेसाई Breaking... सूत्रो से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 7 जनवरी को गुजरात कच्छ के विधायक और गुजरात भाजपा के पूर्वाध्यक्ष जयंती भानुशाली को सयाजी नगरी एक्सप्रेस ट्रेन नंबर 19116 में रात 11 और 1 के बीच दो गोली मारकर हत्या कर दी थी । कटारिया स्टेशन और सूरजबारी स्टेशन के बीच धटना धटी होने का अनुमान हैं । रात को अचानक नींद खूल जाने पर एक यात्री नाम पवन मौर्या ने जब देखा कि एक आदमी खून से लथपथ पडा हैं तो उसने फौरन TTE को सूचित किया । TTE ने रात 1:30 को कन्ट्रोल रुम को सूचित कर रात दो बजे ट्रेन को मालिया स्टेशन पर रुकवाकर एम्बुलेंस को बूलाया था । धटना की जानकारी मिलते ही RPF और GRPF सतर्क हो गई थी । जयंती भानुशाली को साईलेन्सर वाली रिवाल्वर से मारा गया होगा क्योंकि किसी ने गोलियां चलने की आवाज़ नहीं सूनी थी । जयंती भानुशाली को दो गोलियां दागी गई थी ,जिसमें एक छाती में और  दूसरी आंख में दागी गई थी जिससे उसकी मौत हो गई थी । जयंती भानुशाली साल 2007 से 2011 तक कच्छ के अबासणा के विधानसभा का प्रत...

अफधानिस्तान में सोने की खदान धसने से हूआ हादसा/ 40 की हूई मौतें /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई

Image
Photo / s (& Video) by:गुगल मुुंबई ;  रिपोर्ट : स्पर्श देेेसाई इस नये साल के प्रारंभ के दिनों में अफगानिस्तान से एक दूर्घटना की बूरी खबर आई । 6 जनवरी 2019 को रविवार को अफधानिस्तान के काबुल के पास आया हूआ कोहीस्तान जिले में सोने की एक खदान की एक दिवार धस जाने से 40 ग्रामीणों की मौतें हो गई । जबकि 25 लोग धायल हो गये । प्रांत के अधिकारियों ने जानकारी दी अनुसार कोहीस्तान जिले के बड़ा खाशां प्रांत के उतर - पूर्व स्थित सोने की खदान में यह धटना धटी थी । इस दुर्घटना के कारण करीब 40 मजदूरों की मौतें हो गई और करीब 25 लोग ईजाग्रस्त हो गये थे । साल 2018 को भारत के मेघालय में दिसंबर में ऐसी दुर्घटना धटी थी । जिसमें कोयलेंं की खदान में 15 मजदूर फंस गये थे ,जिसे अभीतक निकाला नहीं जा शका । अफधानिस्तान के मिडिया तोलो न्यूज़ ने बतायें अनुसार इस प्रांत के गवर्नर के प्रवक़्ता मोहंमद नजीर ने बताया था कि इस जगह यह दुर्घटना दिनांक 6 जनवरी 2019 को रविवार के दिन शुबह 11 बजे के आसपास धटी थी । धटना धटी तब सब मजदूर लोग सोना निकाल ने में व्यस्त थे । आगे उन्होंनेबताया था कि धायल लोगों की हालत...

पत्रकार दिन निमित्त मुंबई में दिग्गजोके बीच हूआ" पत्रकारिता कोश" का विमोचन /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
Photo / s (& Video) by:Atul Desai मुंबई, पत्रकारिता जगत के दिग्गज लोगों ने मुंबई में पत्रकारिता दिन पर किया " पत्रकारिता कोश" का विमोचन । --------------------------------------------------- मुुंबई : महानगर मुंंबई में दिनांक 6 जनवरी 2019 को उर््दू् जर्नलिस्ट एसोसिएशन के द्वारा अंंजूमन - ए - इस्लाम कोलेज की करीमी लाईब्रेरी हाल में आयोजित कार्यक्रम मेें पत्रकारिता जगत के दिग्गजो के वरद हाथों " पत्रकारिता कोश -2019" का हुुुआ विमोचन। इस अवसर पर निर्भय पथिक के अश्विनी कुमार मिश्र  अध्ययक्षता में मंचाधिन लोगों मेेंं रोज़नामा हिन्दुस्तान के संपादक जनाब सरफराज आरजूं ,नवभारतटाइम्स के पत्रकार अभिमन्यु शितोले, मुंंबई प्रेस  कलब अध्यक्ष गुुुरवीरसिंह, मुंबई मराठी पत्रकार संध के नरेन्द्र वाबले, बैंक आफ बरौदा के राजभाषा महा प्रबंधक डाँँ. जवाहर कर्नावत, मुंबई मित्र के संपादक अभिजीत राणे ,सूरेशचंद्र जैन, दिन दयाल मुरारका ,घनश्याम गुप्ता और दूसरे लोग मौजूद थे । इस कार्यक्रम के दौरान खाज़ा साब मुल्ला अल्पसंख्यक आरक्षण रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गई । इस समारोह में कई पत्रका...

सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले स्थित गिर में तेन्दूए के बच्चे को दूध पिलाती शेरनी नज़र आई...। /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
Photo / s (& Video) by:Google मुुंबई  सौराष्ट्र के जूनागढ़ जिले के गिर के जंगल में इस विभाग के कुछ अफसरों को अजब गजब का द्रश्य देखने को मिला । गिर के वेस्ट जोन में एक रात को को एक शेरनी अपने दो बच्चों के साथ एक तेन्दुए के बच्चे को दूध पिलाती नज़र आई । गिर वेस्ट के फोरेस्ट विभाग के डिप्टी कन्जर्वेटर धीरज मितल का कहना हैं कि यह अद्भुत और अलौकिक घटना हैं । शेरनी के साथ तेन्दुए का बच्चा पिछले एक सप्ताह से घुम रहा हैं । शेर का परिवार तेन्दुए के बच्चे को मार ना डालें इसकी हम अधिकारी लोग सावधानी बरत रहे हैं ।  मितल ने शोशल मिडीया में इसकी तस्वीरें व विडीयोज शेयर किये हैं । सामान्यतः शेर या शेरनी तेन्दुए को मार डालते हैं पर यहां मामला उल्टा हैं ।यहां शेरनी तेन्दुए के बच्चे की रखेवाली कर रही हैं । जंगल के अधिकारीयों का कहना हैं कि तेन्दुए के बच्चे को अपनी मां ने छोड़ दिया लगता हैं और शेरनी उसे मां की तरह ख्याल रख रही हैं । रिपोर्ट / स्पर्श देसाई ◆ √●Metro City Post● के लिए..

अब आप लोकल ट्रेन से लोनावाला जा शकेंगे ..अब मुंबई से पूने तक दौडेगी लोकल ट्रेन../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
फोटो / गुगल मुंबई, मुंबई वालों के इस नये साल में यह खुश खबर हैं कि भारत की वित राजधानी मानी जाने वालवाली मुंबई और संस्कार नगरी माने जाने वाले पूने के बीच 12 डब्बों की लोकल बहूत जल्द दौड़ायी जायेगी । सेन्ट्रल रेल ने साउथ के चैन्नई स्थित इन्टिग्रिल कोच फैक्ट्री याने I C F को पहाड़ी ईलाकों में दौड़ शके ऐसी 12 डब्बों की ज्यादा ब्रेकिंग पावर वाली लोकल ट्रेनों का निर्माण करने के लिए कहा हैं । सैन्ट्रल रेल्वे ने ICF को जून 2018 से मुंबई से पूने तक दौड़ाने हेतु एक खत लिखा हैं  सैन्ट्रल रेल्वे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी कि ICF को 12 डब्बों वाली EMU  का निर्माण करनेके लिए कहा गया हैं । जिसमें पारकिंग ब्राकेस के साथ 32 व्हिल हो ।जिससे घाटी स्थित कर्जत और लोनावला जैसे उपरी तह के ईलाकों में ईमरजन्सी ब्रेक लगाई जा शके और ट्रेन पर ड्राइवर का कन्ट्रोल बना रहे । रेल्वे बोर्ड ने भी बहूत जल्द मुंबई-पूने ट्रेन की ट्रायल लेने को भी कह दिया हैं । मुंबई - पूने लोकल ट्रेन का प्रस्ताव साल 2016 में रेल विकास वर्कशोप में रिटायर्ड चीफ लोकोमोटिव ईन्सपैक्टर वामन सांगले ने रखा था , तब अब...

लोकसभा के चूनाव के मद्देनजर राजकोट गुजरात को मिलेगी एईम्स अस्पताल / रिपोर्ट / स्पर्श देसाई

Image
(फोटोज / गुगल) मुंंबई :  लोकसभा के चुनाव मद्देनजर जहां अब कुछ ही दिन बचे हैं तब सौराष्ट्र के मतदाताओं से मत हांसिल करने के लिए केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च आरोग्य संस्थान"आँल ईन्डिया ईन्स्टिट्यूट। आँफ मेडिकल साइंस "एईम्स राजकोट गुजरात में निर्माण करनेका निर्णय किया हैंं । राजकोट के पास खंढेरी के पास ₹. 1250 की लागत से इस नयी अस्पताल का निर्माण होगा । जो चार साल में तैयार किया जायेगा । इस अस्पताल से सौराष्ट्र और कच्छ को फायदा होगा । पिछले दिनों केन्द्र सरकार के जरिए एईम्स के जरूरी जमीन के लिए जानकारी मंगाई गई थी । इस अस्पताल में 800 से ज्यादा बैड़ की सूविधा होगी । /रिपोर्ट स्पर्श देसाई ◆ √●Metro City Post ●के लिए ।

स्टैच्यू आँफ यूनिटी ने बनाया अपना आकर्षक / दो महीनों में पांच लाख लोगों ने करीब से देखा / ₹. 12 करोड़ की कराई आय../ रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
स्टैच्यू आँफ यूनिटी ( फोटोज / गुगल) मुंबई, गुजरात के केवडिया कोलोनी में पिछले साल 2018 में अक्टूबर में लगाई गई संसार की सबसे बड़ी प्रतिमा 182 मिटर उपरी तह की यह प्रतिमा लोगों के लिए खूली छोड़ दी गई थी । उसके बाद हररोज हजारों की संख्या में प्रवासी लोग उसे देखने के लिए आ रहे हैं । इस प्रतिमा को साल 2018 की 31दिसंबर को दो माह पूरे हूए । इस प्रतिमा को देखने के लिए नवंबर 2018 ने 27 दिनों में प्रवेश के दौरान 2,79,166 प्रवासी लोग इस प्रतिमा को देखने आये थे । जिसके मद्देनजर इस प्रतिमा का रखरखाव कर रहे सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता ट्रस्ट को ₹. 63857321 की आय हूई थी । जबकि दिसंबर 2018 में  26 दिनों में प्रवासी लोगों को प्रवेश देने पर 250113 प्रवासी लोगों ने इस प्रतिमा का देखा था ।जिसके मद्देनजर ट्रस्ट को ₹. 57001060 की आय हूई थी । इसी तरह ईन दो महिनों में  529279 प्रवासीयों के मद्देनजर ट्रस्ट को  ₹. 120858391 की कुल आय हूई थी । रिपोर्ट /√●Metro City Post● Mumbaiके लिए पत्रकार स्पर्श देसाई 

Breaking..सचिव तेन्दुलकर पहूंचे अपने गुरु रमाकांत आचरेकर की अंतिम विधी में / रिपोर्ट स्पर्श देसाई

Image
सचीन तेन्दुलकर/ फोटो / एजन्सी मुंबई, संसार के सर्वोच्च बैट्समैन सचिन तेंदुलकर की जिसको खौज निकाला वो प्रख्यात कोच और तेन्दुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर का मुंबई में बुधवार को निधन हो गया । वे लम्बे समय से बिमारियों से जूझ रहे थे । आचरेकर अपनी जवानी में सिर्फ एक ही फर्स्ट कलास मैच खेले थे । उन्होंने बहुत कम खेला पर सर डोन ब्रेड मैन के बाद सचिन को खौज निकाला था । आचरेकर के निधन की खबर मिलते ही सचिन उनके अंतिम संस्कार के वक़्त पहूंच गया था । यहां सचिन ने अपने गुरु के निधन पर अफसोस जताया था । आचरेकर ने सचिन को बचपन में दादर के शिवाजी पार्क मैदान में प्रशिक्षण दिया था । सचिन ने भी अपनी हर कामियाबी का सेहरा आचरेकर जी नाम किया था । आचरेकर जी को साल 2010 में पद्मश्री के पद से सम्मानित किया था । उन्होंने  विनोद कांबली, समीर दीघे, प्रविण आम्रे और बलविंदर सिंह संधु जैसे क्रिकेटरों को भी प्रशिक्षण दिया था । आचरेकर जी 86 साल के थे । रिपोर्ट स्पर्श देसाई √●Metro City Post●के लिए ।

पत्रकारिता दिन 6, जनवरी 2019 को होगा "पत्रकारिता कोश -2019" का विमोचन समारोह..रिपोर्ट / स्पर्श देसाई

Image
निमंत्रण मुंबई, इस नये साल की 6 जनवरी रविवार को पत्रकारिता दिन पर लिमका बूक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज भारत की पहली मिडिया डिरेक्ट्री"पत्रकारिता कोश - 2019  " का लोकार्पण उर्दू जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जरिये सुबह 11 से 1 बजे तक करीमी लाईब्रेरी , अंजुमन- ए - ईस्लाम स्कूल, मुंबई सीएटी के पास, टाइम्स आफ ईन्डिया बिल्डिंग के करीब होगा  इस अवसर पर ख्वाजा साहेब मुल्ला अल्पसंख्यक आरक्षण रिपोर्ट भी पेश किया जायेगा । इस अवसर बड़ी संख्या में हिन्दी उर्दू जगत के पत्रकार लोग उपस्थित रहेंगे । अगर आप पत्रकारिता से जूड़े हैं तो आपको इस समारोह में पधारने का निमंत्रण हैं । ऐसा एक संक्षिप्त प्रेस नोंद में पत्रकारिता कोश के प्रधान संपादक आफताब आलम ने बताया हैंं । रिपोर्ट/ स्पर्श देसाई √●Metro City Post●के लिए ।