नहीं रहे फिल्मी विलन महेश आनंद...18 सालों से ईन्डस्ट्री में किसी ने काम नहीं दिया /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :गुगल ।


मुंबई, रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
"कूली नंबर 1" और "शहेनशाह" जैसी फिल्मों में काम कर चूके फिल्मी विलन महेश आनंद अब इस दूनिया में नहीं रहें ।
शनिवार देर शाम उनकी मौत की खबर आई थी ।
अक्षय कुमार की फिल्म"मोहरा " से लाईम लाईट में आये महेश आनंद को पिछले 18 सालों से कोई फिल्मों में काम नहीं दिया था ।
हालांकि वो अभी आई पहलाज निहलानी की फिल्म "रंगीला राजा " में दिखे थे, मगर उनका रोल सिर्फ 6 मिनीट का था ।वो पिछले कई वक्त से आर्थिक समस्याओं से घिरे थे । काम ना मिलने पर महेश आनंद हताश थे और उसे शराब की लत लग गई थी ।
उनकि डेडबोडी मुंबई में वरसोवा स्थित उनके किनारा अपार्ट मेंट के फ्लैट से मिली थी ।
एक्टर महेश आनंद ने थानेदार, स्वर्ग, आया तूफान, शहंशाह जैसी कई फिल्मों में अपनी अदाकारी के जौहर दिखाए थे ।
80 -90 के साल की फिल्मों में करीब करीब सभी फिल्मों में महेश आनंद का रोल रहता था । मगर उसके बाद जो नई फिल्मों का दौर आया तो मैं उनको काम मिलना बंद हो गया था और इसकी वजह से वह ज्यादा निराश हो गए थे, और आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे थे ।
अभिनेता महेश आनंद ने चार शादियां की थी जो चारों की चारों नाकाम रही थी ।
एक बात तो सच हैं कि बॉलीवुड ने एक बेहतरीन खलनायक  अदाकारा गंवाया हैं ।
पुलिस सूत्रों के अनुसार आनंद को हार्ट अटैक आया था । हालांकि अभी तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई है इसलिए इसके बारे में और कहा नहीं जा सकता ।
/Report by Sparsh Desai √•Metro city post• के लिए ।

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई