भारत की दस्तावेजी फिल्म "पीरियड एंड ऑफ सेंटेंस" ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर अवार्ड जीता/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by :गुगल ।
मुंबई, /रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
अमेरिका के लॉस एंजेलिस में आये हुए डॉल्बी थिएटर में संसार के सबसे प्रतिष्ठित माने जाने वाले 91वां ऑस्कर एकेडमी अवार्ड का समारोह चल रहा हैं । इन समारोह में विभिन्न प्रकार की फिल्म को अवार्ड दिया जा रहा हैं ।
भारत में बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म के लिए भेजी फिल्म "विलेज रॉकस्टार" हालांकि पहले से ही ऑस्कर की रेस से बाहर निकल गई थी । इसलिए सभी की नज़र सिर्फ एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर ही टिकी हुई थी । उस फिल्म का नाम था "पीरियड एंड आफ सेंटेंस" । इस फिल्म में भारत की ग्रामीण लड़कियों को मासिक धर्म की समस्या जो होती हैं । उसको अच्छी तरह से दर्शाया गया हैं । इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म को "बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म शॉर्ट सब्जेक्ट "का प्रतिष्ठित ऑस्कर अवार्ड मिला हैं ।
इस फिल्म को बनाया है ईरानी अमेरिकन 25 साल की छात्रा
राईका ज़ेहताब्ची ने । जबकी इस फिल्म के को प्रोड़यूसर भारत के गुणित मोंगा जिन्होंने "मसान" और दूसरी अदभूत फिल्में बनाई हैं ।
इस फिल्म में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के काठी खेड़ा की दो लड़कियां स्नेहा और सुमन ने जोरदार अभिनय किया हैं । साथ में उनकी चार सहेलियां भी फिल्म में दिख रही हैं । इस आस्कर अवार्ड लेने के लिए स्नेहा और सुमन अमेरिका लॉस एंजेलिस भी गई थी ।
इसी तरह से ही उत्तर प्रदेश की लड़कियों ने हापुड़ का नाम रोशन किया हैं ।
अब तक जिन फिल्मों को ऑस्कर विजेता फिल्म प्रमाणित की गई हैं, उसमें बेस्ट एक्टर: रामी मलिक (बोहेनियन राप्सोडी), बेस्ट एक्ट्रेस: ओलिविया कोलमैन, (द फेवरेट), बेस्ट फॉरेन लैंग्वेज फिल्म: रोमा (मैक्सिको), बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : रेजिना किंग (ईफ बिल स्ट्रीट कुड को) ,बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर :महेर साला अली (ग्रीन बुक), बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म :स्पाईड़र मेन इन्टू दूसरे स्पाईड़र वर्स, बेस्ट आरिजनल स्क्रीन प्ले: ग्रीन बुक,बेस्ट अडेप्टैड़ स्क्रीन प्ले: ब्लेक क्लान्स मेन, बेस्ट डोक्यूमेंटरी फिचर: फ्री सोलो, बेस्ट लाईव एक्शन शोर्ट:स्कीन, बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म :बाओ, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी :अलफोंसो क्यूरो (रोमा ),बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन :ब्लैक पैंथर ,बेस्ट कौस्च्यूम डिजाइन: ब्लैक पैंथर, बेस्ट हेयर एंड मेकअप :वॉइस, बेस्ट साउंड एडिटिंग :बोहेमियन राप्सोडी, बेस्ट साउंड मिक्सिंग :बोहेमियन राप्सोडी, बेस्ट विजुअल इफेक्ट : फर्स्ट मैन, बेस्ट एडिटिंग बोहेमियन राप्सोडी ।
इन फिल्मों को ऑस्कर अवार्ड दिया गया हैं । यह ऑस्कर का का 91वां साल था ।
रिपोर्ट स्पर्श देसाई√•Metro City Post• के लिए...
