27 फरवरी को मोनोरेल के दूसरे फैज का लोकार्पण नहीं हुआ, अब 3 मार्च को होगा/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by : Atul Desai /Google.
मुंबई,/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
मुंबई में जो मोनोरेल का दूसरा फैज वडाला से सात रस्ता तक, संत गाडगे महाराज चौक तक 27 फरवरी को लोकार्पण होना था । वह राज्य विधानमंडल के बजट सत्र के कारण रुक गया हैं । अब यह बताया जा रहा हैं कि, अब इस रविवार 3 मार्च को बजट सत्र पुरा होने के बाद लोकार्पण का कार्यक्रम हो शकता हैं ।
दूसरी मार्च को बजट सत्र पूरा होने के बाद रविवार को 3 मार्च को वडाला से सात रस्ता तक तब का दूसरे फेज का लोकार्पण होने की संभावना हैं । ऐसा अथॉरिटी के सूत्रों ने बताया था । इसी तरह पूरे रुट के लिए मोनोरेल शुरू होने से उसमें 1 लाख प्रवासी प्रवास कर सकेंगे ऐसी संभावना हैं । यह ट्रेन हर 20 मिनट पर चैम्बूर से सात रास्ता तक दौड़ेगी ।
कुछ महीनों के लिए इस रूट पर कुल 6 मोनोरेल गाड़ियां दौड़ेगी । उसके बाद इन ट्रेनों की यातायात को बढ़ाया जाएगा । ऐसा एमएमआरडीए के सूत्रों ने बताया था ।
बुधवार को 27 फरवरी के दिन वडाला से सात रस्ता तक मोनोरेल का लोकार्पण तय हुआ था, पर बजट सत्र की वजह से यह कार्यक्रम हो ना सका ,अब देखना हैं कि तीसरी मार्च को इसका उद्घाटन होता हैं या नहीं ?
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √• मेट्रो सिटी पोस्ट • के लिए...
