मुंबई का परेल स्टेशन लोकल ट्रेनों के लिए बनेगा टर्मिनस / रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by :गुगल।
मुंबई,/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
इस साल 2019 में मुंबई को एक नया टर्मिनस मिल रहा हैं । जो "परेल टर्मिनस "के नाम से जाना जाएगा । वैसे तो मध्य रेलवे के लिए" विक्टोरिया टर्मिनस" हैं । जो हाल के दिनों में "छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस" के नाम से जाना जाता हैं । यह करीब डेढ़ सौ साल पुराना टर्मिनस हैं ।
अब मध्य रेलवे को यह नया "परेल टर्मिनस" मिल रहा हैं । परेल के आसपास औद्योगिक क्षेत्रों का विकास हुआ हैं, इसलिए यहां से यह टर्मिनस चालू किया जा रहा हैं , ऐसा कहा जाता हैं । हालांकि माना यह जाता हैं, कि दादर स्टेशन पर जो यातायात होता हैं, उसको कम करने के लिए यह "परेल टर्मिनस" शुरू किया जा रहा हैं । इस टर्मिनस की शुरुआत 3 मार्च से होगी । इसका फायदा करीब डेढ़ लाख यात्रियों को मिलेगा । हाल के दिनों में "छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस "पर जगह कम पड़ने से कई लोकल ट्रेनें कुर्ला से दौड़ाई जाती हैं । इस "परेल टर्मिनस" शुरू होने के बाद यहां से भी करीब 32 ट्रेनें दौड़ाई जाएगी । जिसका फायदा दक्षिण मुंबई और दक्षिण मध्य मुंबई से थाने और कल्याण की ओर जाने वाले यात्रियों को होगा । जबकि दादर तक आने वाली और दादर से चलने वाली ट्रेन "परेल टर्मिनस "तक दौड़ाई जाएगी ।
इसी तरह से यहां से ट्रेनें छूटेगी भी । यह ट्रेनें कल्याण,अंबरनाथ और कसारा एवं कर्जत तक दौड़ शकती हैं ।
/Report by Sparsh Desai √•Metro city post • के लिए...
