Maharashtra कांग्रेस के 26 उम्मीदवारों की आखरी सूची दिल्ली हाईकमान को भेजी गई/ रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai /Photo (/s & Videos ) by :गुगल ।
Cut
मुंबई, रिपोर्ट स्पर्श देसाई ,
महाराष्ट्र कांग्रेस विभाग की ओर लोस चुनाव के मद्देनजर करीब 26 उम्मीदवारों की आखरी सूची दिल्ली में हाई कमान को भेजी गई हैं ।
- इसके तहत साउथ मुंबई से पूर्व मंत्री मिलिंद देवरा, सोलापुर केंद्र गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे, रामटेक से केंद्र के भूतपूर्व मंत्री मुकुल वासनिक, वर्धा से चारुलता टोक्स,हिंगोली से राजीव सातव, यवतमाल से भूतपूर्व प्रदेशाध्यक्ष माणिकराव ठाकरे और नांदेड़ से भूतपूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष अशोक राव चव्हाण की घर्मपत्नी अमीता अशोक राव चव्हाण के नाम दिल्ली भेजें गये हैं ।
- जबकि मुंबई के तीन बैठकों के लिए साउथ मुंबई से मिलिंद देवरा उत्तर पश्चिम मुंबई से संजय निरुपम और उत्तर मध्य मुंबई से प्रिया दत्त के नाम दिल्ली भेजे गए हैं ।
- 15 फरवरी शुक्रवार को लोअर परेल मुंबई की एक फाइव स्टार होटल में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की मीटिंग हुई थी । इस मीटिंग में कॉन्ग्रेस के महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खरगे, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक राव, चौहान भूतपूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चौहान और भूत पूर्व केंद्रीय मंत्री सुशील कुमार शिंदे का समावेशन हूआ था । बैठक में मुंबई में आई लोस की 5 बैठकों के लिए उम्मीदवार का नाम निश्चित किये गये थे ।
- गौरतलब बात यह है कि उत्तर पूर्व बैठक एनसीपी के हिस्से में गई हैं ।
- सूत्रों के बताए अनुसार मुंबई कांग्रेस के भीतर चल रहे आंतरिक विखवाद के चलते कांग्रेस हाईकमान ने महाराष्ट्र के साथ-साथ मुंबई की पांचों बैठक के लिए उम्मीदवार के नाम निश्चित कर दिल्ली भेजने की जिम्मेवारी महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष अशोक राव चौहान को सौंपी दी गई थी ।
- एक ऐसी भी जानकारी मिली हैं, कि मुंबई के लिए अलग से चुनाव अभियान समिति नहीं होगी, लेकिन पीपीसी इसका निर्णय लेगी । अभी तक मुंबई कांग्रेस ही मुंबई की बैठकों के लिए फैंसला करती थी । लेकिन इस इस वक्त भीतर की लड़ाई के कारण हाईकमान भी परेशान हैं । ऐआईसीसी के सूत्रों के बताए अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव के समय खींचतान ना हो,पार्टी में फुट ना हो, इसकी व्यवस्था की हैं । ऐसा कहा जा रहा हैं कि मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने अपनी यादी डायरैक्ट कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंपी हैं । कांग्रेस के सूत्रों के बताए अनुसार 25 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक लगातार एक सप्ताह चलेगी । इस बैठक में राज्यों में से आए हुए उम्मीदवारों के नाम पर सोच विचार किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर उम्मीदवारों के साथ बात करने के बाद अंतिम यादी बनाकर कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी जाएगी ।
- मुंबई की फाइव स्टार होटलों में चली मीटिंग के अनुसार महाराष्ट्र के प्रभारी मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले सप्ताह महाराष्ट्र और मुंबई के वरिष्ठ नेताओं के साथ चर्चा कर यह निर्णय लिया गया था, कि सब नेता लोग अपने अपने लोकसभा मत विस्तार में ध्यान केंद्रित करेंगे । फिलहाल संजय निरूपम को हटाने के लिए कोई निर्णय नहीं लिया गया ।
- अनुसूचित जाति के लिए अनामत लातूर की बैठक के लिए सबसे ज्यादा 31 लोगों ने टिकट मांगी है ऐसा सूत्रों ने बताया था ।
- Report by sparsh Desai √•Metro city post• के लिए...
