भारत में पिछले 9 महिनों में FDI के निवेश में 7 प्रश की गिरावट /रिपोर्ट :स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by :Google.
मुंबई,/ स्पर्श देसाई 
साल 2018 के अप्रैल से दिसंबर  के दौरान देश में FDI इनफ्लौज में सालाना  घोरण से 7% की गिरावट आई हैं । "डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड "के जरिए जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक साल 2018 के अप्रैल से दिसंबर तक के दौरान भारत में 33. 50 डॉलर का एफडीआई इक्विटी का निवेश रहा था ।
साल 2017 में इसी वक़्त के दौरान यह आंकड़ा 36 अरब डॉलर का  रहा था । 23 अगस्त 2018 की साल से सरकार ने एफडीआई के तिमाही के आंकड़े लोगों के सामने रखना बंद कर दिये थे ।  लेकिन वर्तमान साल में फरवरी से उन्हें फिर से प्रकाशित किए गए ।
वर्तमान वक़्त में जाहिर किए गए आंकड़ों पे नजर डालते हुए ऐसा लगता हैं, कि वर्तमान वित्त वर्ष 
की तिसरी तिमाही 
के दौरान सबसे ज्यादा एफडीआई वाले 10 क्षेत्रों में से 6 क्षेत्रों की FDI में भारी गिरावट देखी गई थी । उसमें कंप्यूटर, सॉफ्टवेयर- हार्डवेयर, टैलीकम्युनिकेशन, भवन निर्माण, संकुलित क्षेत्र ,फार्मा और  पावर का समावेश होता हैं ।
टैलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में 2017 की तुलना में 3 अरब डॉलर तक की गिरावट देखी गई  थी । टक्केवारी के हिसाब से फार्मा क्षेत्र को सबसे झटका लगा हैं ।  फार्मा क्षेत्र की FDI में    सालाना के हिसाब से 81% अथवा  $92.10 करोड़ की गिरावट देखी गई थी ।
हालांकि ऑटो, केमिकल ,सर्विसेस एवं ट्रेडिंग क्षेत्र की FDI  में वृद्धि हुई हैं ।
 केमिकल क्षेत्र में 6.10 अरब डॉलर का एफड़ीआई आंकी गई थी । जो पिछले साल के वित्त वर्ष में पहले 9 महीने की तुलना में 3 गुना ज्यादा हैं ।
जबकि सेवाओं के क्षेत्र में 5.90 अरब डॉलर की एफडीआई की ईक्विटी रही थी । जो 28 प्रतिशत ज्यादा जाहिर किया गया हैं ।
ऑटो क्षेत्र में FDI $1 अरब से ज्यादा होकर 1.80 अरब डॉलर तक रही थी ।  वर्तमान सरकार के वक्त में यह पहली बार ऐसा बना हैं कि, एक वित्त वर्ष के प्रथम 9 महीने में एफडीआई के निवेश में गिरावट देखी गई हों । अप्रैल से दिसंबर 2015 के वक़्त के दौरान एफडीआई के निवेश में सालाना हिसाब से 40 टक्के तक की वृद्धि हुई थी ।  वर्तमान वित्त वर्ष के पहले 9 महीने में मॉरीशस में एफडीआई के निवेश में गिरावट देखी गई थी । जबकि सिंगापुर में वृद्धि हुई थी । मुंबई, बेंगलुरु और नई दिल्ली के विस्तारों में एफडीआई में गिरावट देखी गई थी ।
रिपोर्ट : स्पर्श देसाई √•मेट्रो सिटी पोस्ट• के लिए...

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई