मुंबई में बढ़ी ठंड.. देश में बदलते मौसम के रुख से बारिश और बर्फबारी /रिपोर्ट स्पर्श देसाई

√•Metro City Post• News Channel ✓Report By Sparsh Desai Photo (/s & Videos ) by:गुगल
मुंबई,/ रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,
मुंबई में 8 फरवरी को हवामान ने अपना रूख बदला था ।
इसके मद्देनजर मुंबई में जहां 36 डिग्री तापमान था वह गिर कर अचानक 14:04 तक पहुंच गया था । साथ में ठंडी हवा भी चलनी शुरु हो गई थी ।
मुंबई में ठंड का एहसास फिर से शुरू हो गया हैं । कहा जाता है वेस्टर्न डिस्टर्ब के कारण और उसके विपरीत  असर के हिसाब से देश में हवामान का रूख बदलता गया हैैं ।
जम्मू कश्मीर में बदलते हवामान से भारी बर्फबारी के मद्देनजर विमान सेवा ठप हो गई थी । इसके कारण जनजीवन भी ठप हो  गया था । उत्तराखंड में भी नए सिरे से बर्फबारी शुरू हो गई थी । साथ में हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में  ओले के साथ बारिश हुई थी । हिमालय में बिजली के गिरने से तीन मकान ध्वस्त हो गए थे । कश्मीर में आखरी 24 घंटे से लगातार बर्फबारी होने से हो रही हैं । श्रीनगर में तो 6 इंच बर्फ गिरी थी ।
इसके साथ छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश,  उत्तर प्रदेश आदि जगहों पर ठंड की असर बढी हैं ‌।
गुजरात से भी यह खबर आ रही है वहां कुछ दक्षिण गुजरात,कच्छ और काठियावाड़ में ठंड बढ़ी हैं ‌।
गुजरात के गांधीनगर में 11 डिग्री 
 तापमान निचले स्तर पर आने पर गांधीनगर ठंड में ठिठुर गया था ।जबकि अहमदाबाद में 12 डिग्री, अमरेली में 12 डिग्री,
सुरेंद्रनगर में 13 डिग्री, आनंद में 14 डिग्री, राजकोट, वलसाड में 14 डिग्री और सूरत में 13 डिग्री  से तापमान  गिरने से ठंड का असर बढ़ा था।
कच्छ में भी भूज में 13 डिग्री से तापमान 9 से 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिरने से कच्छ में भी ठंड बढ़ी थी ।
मुंबई में पिछले 2 दिन से तापमान 36 डिग्री पर पहुंच गया था और गर्मी का असर काफी देखने को मिला था । लेकिन शुक्रवार 8 फरवरी को  तापमान गिरा था और करीब 14.4 डिग्री पर तापमान आ जाने से मुंबई में ठंड की असर देखी गई थी । इसी ठंड में मुंबई ठिठूर गई थी ।
कहा जाता हैं कि मुंबई में लगातार तिनचार दिन तक ठंड का माहौल रहेगा ।
*Report by Sparsh Desai √•Metro city post • के लिए ।
(संलग्न सारी तस्वीरें प्रतितात्मक हैं।)

Metro City Post - Popular Post

मुंबई चीरा बाजार में व्यापारी ने अपनी पत्नी की हत्या कर के खुदकूशी करली / रिपोर्ट स्पर्श देसाई