NCP के नेताओं ने हिन्दू महा सभा पर बैन लगाने की मांग की /रिपोर्ट स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by :
Video देेेंखेें ।
मुंबई / रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
गांधी निर्वाण दिन निमित 30 जनवरी को जब दिवंगत महात्मा गांधीजी को पूरा राष्ट्र श्रद्धांजलि दे रहा था । जब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की हिन्दु महासभा की सचिव साध्वी पूजा शकून पांडेय ने गांधीजी पूर्ण प्रतिमा पर गोलियां चलाकर और गांधी जी का पूतला जलाकर नाथुराम गोडसे की विचार धारा को समर्थन देने का निंदनीय कार्य किया हैं ।
एएमयू के छात्र छात्राओं ने पूजा शकून पांडेय की इस हरकत का विरोध करते हुए कहा था कि साध्वी पूजा शकून पांडेय ने बापु प्रतिमा पर गोलियां चलाकर राष्ट्र द्रोह का काम किया हैं । उस पर फौरन कार्रवाई करके उनको फांसी पर चढ़ा दिया जायें ।
महाराष्ट्र में NCP नेताओं जितेंद्र आव्हाड, सदाशिव मामा पाटिल और दूसरे लोगों ने हिन्दू महासभा पर बैन लगाने की मांग कर साध्वी पूजा शकून पांडेय पर देश द्रोह के तहत कार्रवाई करने की मांग की ।
पूरे देश में साध्वी पूजा शकून पांडेयने गांधीजीके पूतले पर गोलियां चलाकर नाथुराम गोडसे का समर्थन करने की निंदा हो रही हैं ।
/ रिपोर्ट: स्पर्श देसाई √•Metro City Post•के लिए ।
