आखिरकार संपन्न हो गया मुंबई का लोकप्रिय काला घोड़ा फेस्टिवल/Report : Sparsh Desai
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by : ललित जैन और एजंसी.
मुंबई/रिपोर्ट: स्पर्श देसाई
मुंबई में 2 फरवरी से शुरू हुआ मुंबई का लोकप्रिय एवं कलात्मक फेस्टिवल आखिरकार 10 फरवरी रविवार को देर रात को संपन्न हो गया ।
इस फेस्टिवल में बच्चों के लिए बहुत सारी सामग्री होती हैं । युवाओं के लिए भी मनोरंजन के प्रोग्राम होते हैं । बॉलीवुड की झांकियां होती हैं । कलात्मक स्टेच्यू प्रतिमाएं लगाई जाती हैं ,
और कई मनोरंजन के साधन उपलब्ध कराए जाते हैं ।
गौरतलब बात यह है कि यह फेस्टिवल कहीं किसी सभागृह में नहीं होते हुए, सड़क पर होता हैं । पिछले कई सालों से यह आयोजन होता हैं, जो मुंबई के लोगों में लोकप्रिय बना हैं ।
पिछले साल इस फेस्टिवल में जितने लोग नहीं आए थें, उसे दूगने तिगने लोग साल 2019 के इस काला घोड़ा फेस्टिवल में लोग देखने को मिले थे ।
हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई ने इस फेस्टिवल का जायजा लिया तो उन्होंने पाया कि इस फेस्टिवल में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और लड़के, लड़कियां लोग रीगल सिनेमा तक लाइन लगाकर खड़े हैं, और इस फेस्टिवल में प्रवेश ले रहे हैं । अंदर खड़े रहने की भी जगह नहीं थी । उतनी भीड़ इस फेस्टिवल में छुट्टियों के दिन देखने को मिली थी और लोग फेस्टिवल का मजा लें रहें थें । हमारे पत्रकार स्पर्श देसाई ने भी इस फेस्टिवल का मजा लिया, साथ में दूसरे पत्रकार भी लोग थे और उन्होंने भी इस फेस्टिवल की लोकप्रियता को अपने अखबार में प्रकाशित किया था ।
इस काला घोड़ा फेस्टिवल का अगला संस्करण अगले साल 2020 में 2 फरवरी से लेकर 10 फरवरी तक आयोजन होगा । ऐसा कहकर आयोजकों ने इस साल के संस्करण को समाप्त होने की घोषणा की थी ।
रिपोर्ट :स्पर्श देसाई √• मेट्रो सिटी पोस्ट •के लिए...
