"भाभीजी घर पर हैं..." टीवी सिरियल की अभिनेत्री शिल्पा शिंदे अब कांग्रेस मेें /रिपोर्ट : स्पर्श देसाई
√•Metro City Post• News Channel
✓Report By Sparsh Desai
Photo (/s & Videos ) by :एजंसी
मुंबई/रिपोर्ट : स्पर्श देसाई,
टीवी सीरियल की जानी मानी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने मंगलवार को मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरुपम की उपस्थिति में कांग्रेस में प्रवेश किया था ।
शिल्पा शिंदे इसके पहले "महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना" पार्टी यानी कि मनसे को समर्थन दे रही थी । बाद में उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की । इस अवसर पर शिल्पा शिंदे ने बताया कि " मैं चाहती हूं कि राहुल गांधी प्राइम मिनिस्टर बने । कांग्रेस ने इस देश को लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी हैं, और वर्तमान देश की परिस्थिति देते हुए देश में परिवर्तन की जरूरत हैं । जो सिर्फ कांग्रेस ही ला सकती इसीलिए उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की हैं ।
मनसे को समर्थन करने वाली शिल्पा शिंदे को जब यह पूछा गया कि "मनसे को समर्थन करते करते आपने क्यों कांग्रेस ज्वाइन की ?" तब शिल्पा शिंदे ने यह बताया था कि " मनसे सिर्फ मराठी मानुष पर ही फौकस करती हुई पार्टी हैं ।
जबकि कांग्रेस किसी भी जात, पात या धर्म को ध्यान में रखें बिना सभी को मदद करता रहती हैं ।इसल इस उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन की हैं ।"
अभिनेत्री सीरियल निर्माता के साथ मतभेद होने से विवादों में फंसी हुई थी । तब उन्होंने मनसे को समर्थन दिया था ।
फिलहाल शिल्पा शिंदे ने मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम जी के नेतृत्व में कांग्रेस में प्रवेश लिया हैं । इस अवसर पर चरणजीत सपरा और दूसरे कांग्रेस के कार्यकर्ता लोग उपस्थित थे । अभिनेत्री शिल्पा शिंदे बिग बॉस सीजन 11 की विजेता रह चुकी हैं । मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरुपम ने इस बात की जानकारी अपने टि्वटर हैंडल पर दी हैं कि "अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस में प्रवेश लिया हैं ।"
/:रिपोर्ट :स्पर्श देसाई√• Metro city post• के लिए...
